मोहनलालगंज‌:चोरी की बाइको से लूट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार,भेजा जेल

-मोहनलालगंज पुलिस व सर्विलांस की सयुंक्त टीमो ने तीन शातिर बदमाशो को गिरफ्तार कर नौ चोरी की बाइके की बरामद

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ ।राजधानी समेत आसपास के जनपदो से बाइके चोरी कर लूट की घटनाओ को अजांम देने वाले गैंग के तीन शातिर बदमाशो को मोहनलालगंज‌ कोतवाली पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीमो ने गिरफ्तार किया।पुलिस ने शातिर बदमाशो के पास से चोरी की नौ बाइके बरामद की‌।गिरफ्तार बदमाशो को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया बीते शनिवार की देर रात मुखबिर ने तीन शातिर बदमाशो के द्वारा किसी बड़ी घटना को अजांम देने के इरादे से एक मकान में छुपे होने की सूचना दी थी,जिसके बाद इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस व सर्विलांस की सयुंक्त टीमो ने गौरा के पास स्थित एक खाली मकान की घेराबंदी कर तीन शातिर बदमाशो को धर दबोचा।जिसके बाद तीनो को थाने लाकर पुलिस ने कड़ाई से पुछताछ की तो बदमाशो ने अपना नाम अभिषेक रावत उर्फ भोदू गुर्जर निवासी हाथी का पुरवा मजरा कबूलपुर थाना लोनी कटरा जनपद बाराबंकी व आरजू खान निवासी मामापुर थाना देवा जनपद बाराबंकी व इश्तियाक निवासी जम्मीकला थाना गैसड़ी जनपद बलरामपुर बताया। बदमाशो से पुछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर नौ चोरी की बाइके बरामद की। बदमाशो ने पुछताछ में बताया राजधानी समेत बाराबंकी व रायबरेली जनपदो के मंदिरो समेत सार्वजनिक जगहो पर रैकी करने के बाद बाइके चोरी करने के बाद उन्ही बाइको से लूट की घटनाओ को अजांम देते थे।जिसके बाद बाइको को सूनसान स्थानो पर छिपाकर ग्राहक मिलने पर नम्बर प्लेट बदलकर बेच देते है।शातिर बदमाश अभिषेक के विरूद्व लूट,चोरी समेत गम्भीर धाराओ में दस व आरजू खान के विरूद्व सात मुकदमे दर्ज मिले है।पुलिस ने तीनो शातिर बदमाशो के विरूद्व बरामदी की धारा में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया‌‌।जहां से तीनो को जेल भेज दिया गया।

  • http://Copyright © 2023 aajnational.com –All Right Reserved
    https://aajnational.com
Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *