मोहनलालगंज:अमरनाथ बाबा का भंडारा,एसडीएम व एसीपी ने बांटा प्रसाद,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।श्रावण मास के प्रथम सोमवार को मोहनलालगंज कस्बे में अमरनाथ सेवादल ने नवें विशाल भंडारे का आयोजन किया। अमरनाथ बाबा की पूजा अर्चना कर सुबह सात बजे से भंडारे में प्रसाद वितरण का कार्य शुरू हुआ‌।जिसके बाद भंडारे में चाय-रस,पूड़ी-सब्जी,छोला-चावल,खीर,हलुवा,आईसक्रीम,पानी के बताशो का वितरण राहगीरो समेत हजारो श्रद्वालुओ को किया गया।

भंडारे का शुभारम्भ एसडीएम अंकित शुक्ला व एसीपी रजनीश वर्मा ने तहसीलदार रितुराज शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह की मौजूदगी में करते हुये श्रद्वालुओ को प्रसाद वितरण किया।अमरनाथ सेवा दल के प्रमुख सेवादार शिव प्रकाश गुप्ता(बेटू) ने बताया प्रत्येक वर्ष की भांति बाबा अमरनाथ के दर्शन के उपरांत नवें विशाल भंडारे का आयोजन कर सुबह सात बजे से देर रात तक प्रसाद का वितरण किया गया।अतिथियो को मुख्य सेवादार ने स्मृति स्वरूप बाबा अमरनाथ का चित्र भेटकर व पटका पहनाकर सम्मानित किया।

भण्डारे का आयोजन सेवादार अम्बरीश श्रीवास्तव,हिमांशु त्रिपाठी,एडवोकेट वैभव द्विवेदी,राघवेन्द्र दीक्षित,कृष्णमोहन गुप्ता, विपिन बिहारी गुप्ता,विनीत मिश्रा,नीलू पाल,मनोज यादव,हर्ष चौरसिया,रक्षित चौरसिया,घनश्याम शर्मा,वंश वर्मा,विशाल वर्मा,आदित्य वर्मा,हिमांशु शर्मा के सहयोग से किया गया।इस मौके पर एडीओ पंचायत अशोक यादव, वरिष्ठ समाजसेवी सुरेन्द्र दीक्षित, पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक तिवारी,महांमत्री अखिलेश द्विवेदी,व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय पांडे,प्रधान संघ अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, आशीष द्विवेदी समेत काफी संख्या में क्षेत्र के सभ्रान्त लोगो ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

प्राचीन भंवरेश्वर मंदिर में दर्शनो को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,किया जलाभिषेक

लखनऊ,रायबरेली व उन्नाव जनपद की सीमा पर सई नदी के तट पर स्तिथ पौराणिक भवरेश्वर महादेव मन्दिर में सावन के पहले सोमवार को जयकारों के साथ लाखो श्रद्धलुओ ने मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। सुदौली मोड़ से मंदिर तक सिंगल मार्ग होने से श्रद्धालुओं को जाम के चलते भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस मार्ग पर करीब 6 किलोमीटर की दूरी तक काफी ज्यादा जाम की स्थित लगातार बनी रही,रविवार की देर से ही लाखों श्रद्धालुओं का तांता लग गया, इस दौरान निगोहां, रायबरेली व उन्नाव जनपद की पुलिस जगह-जगह मुस्तैद रही।मंदिर की देखरेख में लगे पुजारी सुनील गोस्वामी ने बताया सावन के प्रथम सोमवार को भवरेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किया गया था।जगह-जगह दूर-दराज से आये लोगो ने भजन,कीर्तन व भंडारे भी आयोजित किये,और लाखो श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।देर रात तक मंदिर में भवरेश्वर बाबा के दर्शनो को श्रद्वालुओ का तांता लगा रहा।

प्राची‌न काशेश्वर मंदिर में भोलेनाथ के दर्शनो को उमड़े भक्त

सावन के पहले सोमवार को सुबह से ही जलाभिषेक के लिए मोहनलालगंज कस्बे के काशेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। वैसे तो पूरा सावन महीना भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष होता है। परन्तु इसमें भगवान शिव के प्रिय वार सोमवार का महत्व और भी बढ़ जाता है।मोहनलालगंज कस्बे में स्थित प्राचीन काशेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र, फल , फूल, भांग व धतूरा आदि चढ़ाकर व जलाभिषेक कर विधिविधान से पूजा अर्चना की।देर शाम बाबा का श्रृगांर कर आरती व पूजा अर्चना की गयी।

पंचायत भवन में खड़े ई रिक्शा की बैट्रिया चोरो ने उड़ाई

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भसण्डा ग्राम पंचायत के प्रधान ललित शुक्ला ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया गांव में स्थित पंचायत भवन की छत में चढकर बैखोफ चोरो ने बिजली का केबिल काट दिया ओर अधेरा होने पर परिसर मे खड़े कूड़ा उठाने वाला ई रिक्शा की बैट्रिया बीते रविवार की देर रात चुराकर भाग निकले।सुबह चालक नन्हकऊ जब कूड़ा उठाने के लिये ई रिक्शा उठाने पंचायत भवन पहुंचा तो उसमें लगी बैट्रिया गायब देख प्रधान ललित शुक्ला को सूचना दी।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया प्रधान ने ई रिक्शा से बैट्रिया चोरी होने की शिकायत की है।जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

बंद मकान का ताला तोड़कर बैखोफ चोरो ने नगदी व जेवरात उड़ाये

लखनऊ के निरालानगर निवासी मनीष चंद्रा ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया मेरा एक मकान मोहनलालगंज के राधाकृष्णखेड़ा में है।बीती 10जुलाई को मकान पर देर शाम निरालानगर स्थित घर पर वापस चले गये थ‌ए।जिसके बाद बैखोफ चोर दरवाजे का ताला तोड़कर अलमारी में रखी डेढ लाख की नगदी व जेवरात समेत एक साइकिल,कम्प्यूटर, दो बैट्री समेत गैंस सिलेंडर,टीवी चुरा ले गये।पड़ोसी ने घर का दरवाजा खुला देख घर मालिक मनीष चंद्रा को फोन कर घटना की सूचना दी।जिसके बाद घर मालिक ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी।

मऊ मे लंगूरी बंदरो ने मासूम बच्ची पर हमला कर काटा

मोहनलालगंज नगर पंचायत के मऊ गांव में कटखाने काले लगूरीं बंदरो के आतंक से लोग परेशा‌न है,झुंड मे चलने वाले कटखाने बंदर आये दिन लोगो को काटकर घायल कर रहे है ओर घरो में घुसकर उत्पात मचा रहे है।ग्रामीणो की शिकायत के बाद भी नगर पंचायत की ईओ ने कटखाने बंदरो से निजात दिलाने के कोई ठोस कदम नही उठाये जिसको लेकर लोगो में नाराजगी व्यक्त है।
मऊ गांव निवासी सतेंद्र सिंह यादव ने बताया उनकी बेटी निहारिका(4वर्ष) शनिवार की रात छ:बजे के करीब अपनी दादी के साथ छत पर गयी थी‌।जहां पर अचानक कटखाने लगूंरी बदंरो ने मासूम बेटी निहारिका पर हमला कर बुरी तरह पैरो में कई जगह काटकर घायल कर दिया।चीख पुकार सुनकर जब परिजन लाठी डंडे लेकर छत पर पहुंचकर बंदरो को भगाने के साथ घायल मासूम को इलाज के लिये अस्पताल लेकर गये।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *