- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।राजधानी के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गदियाना गांव में अपनी दुकान पर बैठे व्यक्ति की गावं के ही एक युवक ने अपने बहनोई के साथ पिटाई कर ईट से सिर फोड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये।गदियाना गांव के निवासी राम अचल ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया बीते सोमवार को अपनी दुकान पर बैठा था तभी मेरे गांव के कैलाश वहा आकर गाली-गालौज करने लगे।जब मैने विरोध जताया तो अजीत निवासी केसरीखेड़ा व अपने बहनोई को बुला लिया ओर बुरी तरह पिटाई कर ईट मार कर सिर फोड़कर लहूलुहान कर दिया ओर जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से तीनो भाग निकले।प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियो के विरूद्व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
अखाड़े में पहलवानो ने दिखाये दांव-पेच,लगायी पटकनी
-जबरौली गांव में कजरी तीज पर पौराणिक मेले समेत दगंल का हुआ आयोजन
मोहनलालगंज के जबरौली गांव में मगंलवार को कजरी तीज पर्व पर पौराणिक मेले व दंगल का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि विधान
परिषद् सदस्य इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह व ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला नें दगंल में पहुंचकर पहलवानो का उत्सावर्धन किया।दोनो ही अतिथियों ने अखाड़े में पहुंचकर पहलवानो का हाथ मिलवाकर दगंल का शुभारम्भ कराया,जिसके बाद पहलवानो ने अखाड़े में अपने -अपने दांव-पेच दिखाये।अतिथियों ने विजेता पहलवानो को माला पहनाकर व नगद पुरूस्कार देकर सम्मानित किया।दगंल मे दूर-दराज के जनपदो से पहुंचे पुरूष पहलवानो ने अपने अपने दांव पेच दिखाये।चार दर्जन के करीब पहलवानो की जोड़ी का कमेटी द्वारा परीक्षण कर कुश्ती करायी गयी।प्रधान प्रतिनिधि व आयोजक विवेक अवस्थी ने मुख्य अतिथितियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेटकर स्वागत किया।आयोजन विवेक अवस्थी ने बताया कि गांव में प्रति वर्ष पारम्परिक रूप से कजरी तीज के दिन दंगल व पौराणिक मेले के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है।इस मौके पर प्रधान संघ अध्यक्ष देवेन्द्र सिहं उर्फ बब्लू ,करन शुक्ला,अभिषेक शुक्ला समेत काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
करोरा में मारपीट मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल
नगराम थाना क्षेत्र के करोरा गांव में रंजिश में एक परिवार के आधा दर्जन लोगो की पिटाई करने के मामले में पुलिस ने मगंलवार को पांच
आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया।पुलिस फरार अन्य आरोपियो की सरगर्मी से तलाश में जुट गयी है।थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ने बताया बीते रविवार को क्षेत्र के करोरा गांव में मारपीट मामले में पीड़ित धीरज कुमार की तहरीर पर एक दर्जन नामजद समेत तीन अज्ञात के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर मारपीट करने के आरोपी नेवल किशोर,धीरेन्द्र कुमार पाल,शुभम पाल,होरीलाल,आदित्य कुमार उर्फ मोलहे निवासीगण करोरा थाना नगराम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।जहां से उक्त सभी को जेल भेज दिया गया।
सुशांत गोल्फ सिटी थाने पर हंगामा, सैकड़ों लोग धरने पर बैठे,नगर निगम टीम पर मारपीट व अभद्रता का आरोप
सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में बीते सोमवार को नगर निगम टीम पर ग्रामीणों के साथ मारपीट और अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगा है।
इसी मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर मंगलवार को सैकड़ों लोग और किसान यूनियन के साथ सुशांत गोल्फ सिटी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की।
मिर्जापुर गांव की रहने वाली माया देवी पत्नी राम मिलन ने तहरीर में आरोप लगाया है कि सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे वह और उनके बीमार पति अपने पैतृक हाते पर जानवरों की देखरेख कर रहे थे। इसी दौरान नगर निगम लखनऊ के नायब तहसीलदार रत्नेश श्रीवास्तव, लेखपाल सुभाष कौशल, एचसीएल चौकी प्रभारी हिमांशु तिवारी व सिपाही आनंद यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने कब्जा हटाने की बात कहते हुए परिवार को तत्काल हट जाने का आदेश दिया।पीड़िता ने अपने बीमार पति की हालत का हवाला देकर कुछ समय मांगा तो नायब तहसीलदार आगबबूला हो गए और जातिसूचक गालियां देने लगे। विरोध करने पर तहसीलदार ने राम मिलन को थप्पड़ मार दिया, जिससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए और उनके कान से खून बहने लगा।
आरोप है कि इसके बाद चौकी प्रभारी और सिपाही ने भी मारपीट करते हुए उन्हें उठाकर पटक दिया, जिससे उनकी हालत और गंभीर हो गई।मामले में बीच-बचाव करने आई पड़ोसन प्रेमा देवी से भी अभद्रता और छेड़छाड़ की गई। लेखपाल द्वारा गला दबाए जाने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों के जुटने पर सभी अधिकारी मौके से भाग निकले।इसके बाद घायल राम मिलन को पार्षद की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा सीएचसी गोसाईगंज ले जाया गया, जहाँ से हालत नाजुक देख सिविल अस्पताल और फिर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सैकड़ों लोग सुशांत गोल्फ सिटी थाने पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे इलाकाई अफसरों ने आनन फानन में आरोपित नायाब तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करवाया ।
जोरदार बारिश और नाले पर अतिक्रमण के चलते लोगों के घरों में भरा पानी,नाला खुलवाने के लिए बुलानी पड़ी पुलिस
सोमवार शाम से लेकर रात जोरदार बारिश से जगह-जगह जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लोगों के घरों में पानी भर गया है। नालों पर
अतिक्रमण के चलते जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अब ऐसे में लोग पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। घर में पानी भरने की वजह से खाने पीने की भी समस्या उत्पन्न हो गई निगोहा व मोहनलालगंज के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पहली तस्वीर मोहनलालगंज सरकारी अस्पताल के इमरजेंसी गेट की है जहां इतना पानी भर गया कि नगर पंचायत को पंप लगाकर पानी निकालना पड़ रहा है। जिसकी वजह से यहां आने वाले मरीजों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इसके आसपास बने घर और दुकानों में भी पानी भर गया है। वहीं दूसरी तस्वीर निगोहा कस्बे की है जहां कई सालों से रह रहे लोगों के घरों में पानी भर गया है। और दोनों ही जगह जल जमाव का मुख्य कारण नालों पर अतिक्रमण है ।वही सोमवार रात को होलिका बस्ती में जलभराव के बाद घरों में पानी भरने लगा तो ग्रामीणों ने नाले पर फैलाए अतिक्रमण को हटवाने पहुंचे तो अतिक्रमण करने वाले झगड़े पर आमादा हो गए।जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस बुलाई जिसके बाद नाले से अतिक्रमण हटाया जा सका।
