- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊःयूपी में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है।मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंगलवार को पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।बदले गये अफसरों में एमके बशाल, जय नारायन सिंह, प्रशांत कुमार द्वितीय, उपेंद्र कुमार अग्रवाल, सतेंद्र कुमार के नाम इस सूची में शमिल किये गये हैं।1990 बैच के आईपीएस अफसर एमके बशाल को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश कार्पोरेशन से पुलिस महानिदेशक महासमादेष्टा बनाया गया है ।वही अपर पुलिस महानिदेशक पीटीसी के पद पर तैनात 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी जय नारायन सिंह को अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश पॉवर कार्पोरेशन बनाया गया है।इसके आलावा अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन के पद पर तैनात 2000 बैच के आईपीएस प्रशांत कुमार द्वितीय को अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन के साथ पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।इसके अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक पीएसी लखनऊ के पद पर तैनात 2005 के आईपीएस अधिकारी उपेंद्र अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय की जिम्मेदारी सौपी गई है।पुलिस उपमहानिरीक्षक, प्रतीक्षारत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक सतेंद्र कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी आगरा भेजा गया है।यह 2010 के आईपीएस अफसर हैं।बदले गये सभी आईपीएस अफसरों को तत्काल कार्यभार ग्रहण के निर्देश दिए गये है।
