-पुलिस कमिश्नर हुए सख्त, दिये अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
-सरक्षण देने वालों पर भी होंगी कार्रवाई, सीमा में दिखने वाले जिलाबदर अपराधियों पर दर्ज होगा मुकदमा
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। राजधानी के बिभिन्न जोनों के थानों में जिलाबदर हुए गुंडा एक्ट के अपराधी और गैगेस्टर के अपराधी खुलेआम गावों और कस्बो तथा शहर में घूम रहे है। लेकिन थाना पुलिस इस तरह के अपराधियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नही कर रही है। वही कुछ मठाधीश इन्हे सरक्षण भी दे रहे है। इसको लेकर पुलिस कमिश्नर नें अभियान चलाकर इस तरह के लोगो पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिये है। वही सरक्षण कर्ताओ को क़ानून की जद में लाने को कहा है।
राजधानी के उत्तरी और पश्चिमी तथा पूर्वी और मध्य तथा दक्षिणी जोन में बीते दिनों समाज में भय उत्पन्न करने वाले लोगो के बिरुद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई। समाज विरोधी क्रिया कलाप को अंजाम देने वालों को कमिश्नरेट पुलिस द्वारा जिला बदर किया गया।तमाम थानो में यह अपराधी थोक के भाव में जिला बदर किये गये। इसके अलावा कई अन्य मामलों में कुछ गैगेस्टर के अपराधी भी सक्रिय है। जिनसे जनता परेशान है। लेकिन इलाकाई पुलिस कोई एक्शन नही ले रही है। जिलाबदर अपराधी को नियमानुसार जिला बदर की समय सीमा में जिला बदर रहना होता है। लेकिन जानकारी में यह भी आया है कि इनमे से तमाम अपराधी जिले की सीमा में रह रहे है। कई तो अपने घरों में ही दुबके रहते है। इसकी जानकारी शीर्ष स्तर तक पहुंचने से हड़कम मचा हुआ है। इसको लेकर डीसीपी कमलेश दीक्षित नें बताया कि शातिर और मनबढ़ अपराधियों की तलाश के लिए पुलिस कमिश्नर द्वारा अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है।
कमिश्नरेट के सभी जोनो से कहा गया है कि सभी गुंडा एक्ट के जिला बदर और गैगेस्टर के अपराधियों का डोर टू डोर सत्यापन कराये जहाँ कही भी यह जिला बदर की सीमा का उलंघन कर रहे है उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए तत्काल जेल रवाना किया जाये।इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दास्त नही होंगी। डीसीपी नें यह भी कहा कि अपराधियों को जो लोग सरक्षण दे रहे है। उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई होंगी। इनकी नियमित निगरानी के निर्देश दिये गये है।उन्होंने कहा कि सत्यापन के दौरान अपराधियों की प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिये गये है।जहाँ भी गतिविधियां संदिग्ध मिलेगी फ़ौरन कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
नाबालिक चलाते मिला वाहन तो होंगी कड़ी कार्रवाई-डीसीपी यातायात
राजधानी नें यदि नाबालिग वाहन चलाते पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी।जाम से सभी क्षेत्रों को मुक्त करने के लिए यातायात पुलिस बेहतर प्रबंध करने में लगी हुई है। डीसीपी यातायात कमलेश कुमार दीक्षित नें बताया कि राजधानी में सुगम और व्यवस्थित तथा स्मार्ट यातायात उपलब्ध कराने के लिए पीक आवर्स में शहर भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें स्कूल और कालेजों की मद ली जा रही है। जहाँ कही भी जाम की समस्या है। वहाँ रेसर मोबाईल भेज कर यातायात व्यवस्थित किया जा रहा है। इसको अलावा यातायात व्यवस्थित करने के लिए लोगो के सुझाव लिए जा रहे है। राजधानी में जहाँ भी यातायात अव्यवस्थित होनें की जानकारी सामने आ रही है। उसे तत्काल दुरुस्त कराया जा रहा है। यातायात पुलिस लगातार सुधार के प्रयाश कर रही है।