-एक कार्यक्रम में बितरित किये चेक, तमाम अफसर रहे मौजूद
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। यूपी के डीजीपी राजीव कृष्णा नें पुलिस कर्मियों के आश्रित परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज के अन्तर्गत करीब 20 करोड़ रूपये के चेक प्रदान किये।यह चेक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अलग-अलग तिथियों में मृत पुलिस कर्मियों के शोक संतप्त आश्रित परिजनों एवं दुर्घटना में विकलांग पुलिस कर्मियों को बैंक ऑफ बड़ौदा नें पुलिस सैलरी पैकेज के तहत के स्वीकृत धनराशि का चेक दिया।
यूपी पुलिस के जिन कर्मियों के आश्रितो को शैलरी पैकेज दिया गया। उनमे से उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के परिजनों को 2.00 करोड़ रूपये का चेक दिया गया। वही उप निरीक्षक प्रदीप कुमार के परिजनों को 1.70 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया।वही उप निरीक्षक नीरज कुमार के परिजनों को 1.70 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया।इसके अलावा उप निरीक्षक शेषनाथ सिंह यादव के परिजनों को 1.70 करोड़ रूपये का चेक दिया गया।उप निरीक्षक रवि कुमार दीक्षित के परिजनों को 90 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।महिला उप निरीक्षक नेहा शुक्ला के परिजनों को 1.70 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया।मुख्य आरक्षी भोजराज शर्मा के परिजनों को 95 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।मुख्य आरक्षी अनिल कुमार के परिजनों को 75 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।आरक्षी शाहरूख हसन के परिजनों को 1.70 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया।आरक्षी अभय कुमार के परिजनों को 1.90 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया।महिला आरक्षी रूचि रानी के परिजनों को 1.70 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया।फायरमैन गयूर के परिजनों को 1.70 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया गया।आरक्षी मयंक कुमार के परिजनों को 75 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।आरक्षी पुष्पेन्द्र कुमार को 75 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।
इस मौके पर एडीजी क़ानून व्यवस्था अमिताभ यश व एडीजी भवन आर0के0 भारद्वाज सहित बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबन्धक शैलेन्द्र कुमार सिंह, उप महाप्रबन्धक कमलेश राठौर, शाखा प्रबन्धक शिशिकांत सिंह मौजूद थे।
