LUCKNOW:पर्ल्स एग्रोटेक का डारेक्टर गुरजंत सिंह गिल मोहाली से गिरफ्तार

-ई.ओ. डब्ल्यू. टीम को मिली सफलता,डकारा निवेशकों का करोड़ो रूपये

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ई.ओ. डब्ल्यू.) नें पर्ल्स एग्रोटेक कारपोरेशन लिमिटेड (पी. ए. सी. एल) के डायरेक्टर गुरजंत सिंह गिल को मोहाली, पंजाब से गिरफ्तार किया है।

डीजी ई.ओ. डब्ल्यू. नीरा रावत नें बताया कि पर्ल्स एग्रोटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड नामक कंपनी का रजिस्ट्रेशन  25 अक्टूबर 2011 को आर0ओ0सी0 राजस्थान से था, जिसका कारपोरेट कार्यालय बारा खंभा रोड नई दिल्ली है। इस कंपनी के निदेशक गुरजंत सिंह गिल नें अपने सहयोगी संचालकों और निदेशकों के साथ मिलकर भारत के 10 राज्यों- उत्तर प्रदेश असम, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल, बिहार, छत्तीसगढ़ में कम्पनी की शाखाएं खोली गयी।

डीजी नीरा रावत नें बताया कि इस कम्पनी नें भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 की धारा 45 के अन्तर्गत एन0बी0एफ0सी में पंजीकरण कराये बिना बैंकिग कार्य प्रारम्भ कर दिया गया। कंपनी नें उ0प्र0 में महोबा, सुल्तानपुर, फर्रुखाबाद, जालौन आदि जनपदों में अपनी शाखाएं खोलकर जनता में आकर्षक एवं लोक-लुभावन योजनाओं का प्रचार-प्रसार करके भूखंड (प्लॉट) देने के नाम पर जनता से आर0डी0 एवं0 एफ0डी0 के रूप में भारी धनराशि जमा करायी गयी तथा उसकी बॉन्ड रसीदें जारी की गयी। इस प्रकार कम्पनी नें भारत के 10 राज्यों में खोली गयी शाखाओं में निवेशकों का लगभग 49 हजार करोड़ रूपया जमा कराया गया परन्तु बाद में कंपनी नें निवेशकों को न तो भूखंड(प्लाट) या अन्य लाभ दिया गया और न ही उनके जमाधन को वापस किया गया।

डीजी नीरा रावत नें बताया कि जालौन जिले की पीएसीएल कंपनी की शाखा के लाखों रूपये संचालकगणों व निदेशकगणों नें गबन कर लिये जाने के सम्बन्ध में उ0प्र0 शासन नें ई0ओ0डब्लू0 को जांच प्रदान की। जांच में सत्यता पाये जाने के बाद थाना ई0ओ0डब्लू0 कानपुर पर धारा 409/420/467 /468/471/120 बी आईपीसी का मुकदमा दर्ज हुआ। जिसकी विवेचना ई0ओ0डब्लू0 द्वारा की जा रही है।डीजी नीरा रावत नें बताया कि ई०ओ०डब्लू० नें आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये ऑपरेशन “शिकंजा” के तहत वांछित आरोपी गुरजंत सिंह गिल को को मोहाली, पंजाब से गिरफ्तार किया गया है।

 

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *