LUCKNOW:सड़कों पर उतरी यातायात पुलिस ,काटा 4003 चालान

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ:कमिश्नरेट की यातायात व्यवस्था को सुधारने के पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र सिह सेंगर के कड़े निर्देशों के बाद यातायात पुलिस सडको पर उतर कर नियमों का उलंघन करने वालो को सबक सिखा रही है।यातायात पुलिस के सिकंजे में कई नामी-गिरामी लोग फंस रहे है।

राजधानी की यातायात व्यवस्था सही रहे इसको लेकर यातायात निरीक्षको और उप निरीक्षको ने वाहन चालकों को जागरूक किया।इसी के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चौराहों और तिराहों पर यातायात पुलिस ने विभिन्न धाराओं में कुल 4003 चालान किये।इनमे से कई लोगों ने यातायात पुलिस को अर्दब में भी लेने का प्रयाश किया लेकिन जवानो ने किसी की भी नहीं सुनी।डीसीपी यातायात कमलेश दीक्षित ने बताया कि ई-चालानी कार्यवाही में दो पहिया वाहन पर हेल्मेट ना धारण करने पर 1815 चालान किये गये ।इसके आलावा नो-पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने पर 610 लोगों को सबक सिखाकर उनका चालान किया गया।दोषपूर्ण नम्बर प्लेट लगाने पर 91 लोगों का चालान किया गया।वही यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई में बिना बीमा वाले भी फंसे यातायात पुलिस ने इस तरह के 21 लोगों को कड़ा सबक सिखाते हुए चालान किया।इसके अलावां रांग साईड वाहनों को ले जाने वाले 101लोग भी फंसे,यातायात पुलिस ने उनका भी चालान काट कर कड़ी चेतावनी दी ।

यातायात पुलिस के सिकंजे में दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने वाले भी फंसे पुलिस ने इस तरह के 200 लोगों का चालान काट कर उन्हें सबक सिखाया।इसके आलावा यातायात पुलिस की अन्य कार्रवाई में भी लोग लपेटे में फंसे चलानी टीम ने इस प्रकार के 160 लोगों को सबक सिखाया उनका चालान किया ।डीसीपी यातायात कमलेश दीक्षित ने लोगों से अपील की है कि वह नियमों का उलंघन कदापि न करें,यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नियमों का पालन कर यातायात पुलिस का सहयोग करें।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *