-गिरोह बनाकर करते थे वसूली और यात्रियों के साथ मारपीट
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ:यूपी के देवरिया जिले के रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद पर रविवार की रात हमला करने वाले किन्नरों फर्जी गिरोह के आधादर्जन से अधिक लोगों को जीआरपी पुलिस ने मंगलवार को दबोच कर गिरफ्तारी की है।राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) इस मामले को लेकर मुक़दमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है,जीआरपी पुलिस का कहना था कि सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
जीआरपी थाना देवरिया ने मंगलवार को कसया ओवरब्रिज पर भटनी के बिट्टू कुमार उर्फ नैना, भलुअनी के यशवंत कुमार उर्फ मुस्कान, बिहार के चित्रंजन उर्फ काजल, त्रिपुरा के विकास वर्मन उर्फ रसीली और असम के राबिन करमकर उर्फ पूजा को गिरफ्तार किया है।वही सोमवार को रेलवे स्टेशन परिसर से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।जिसमे भाटपार रानी के आलमगीर अंसारी उर्फ चन्दा और बरहज के साहिल उर्फ सोनम शमिल हैं।जिनको गिरफ्तार किया गया था।पकडे गये सभी लोगों ने पुलिस को यह बताया है कि वह सभी नकली किन्नर है। किन्नर का भेष धरकर यात्रियों को डरा धमकात कर उनके साथ मारपीट कर उनके पैसे छीन लेते थे ।बीती 31 अगस्त को इन लोगों ने रात को सदर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और पुलिस पर हमला भी किया था।जीआरपी थाना प्रभारी दिनेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि पकडे गये सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।इससे रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में सक्रिय फर्जी किन्नरों के गिरोह पर अंकुश लगने की उम्मीद है।इस घटना के बाद देवरिया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है ।
