मोहनलालगंज:दबंगो ने उखाड़ कर फेके सरकारी जमीन पर लगे वृक्ष,किया कब्जा,क्लिक करें और भी खबरें

-प्रधान ने किया कार्यवाही की मांग,मोहनलालगंज कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक व नायाब तहसीलदार ने सुनी शिकायतें

  • REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।मोहनलालगंज कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने अतिरिक्त इंस्पेक्टर राम बाबू सिंह व नायाब तहसीलदार गुरुप्रीत सिंह समेत राजस्वकर्मियो की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतें सुनी।पहली शिकायत बैरीसालपुर प्रधान अनुपम ने करते हुये बताया मुख्यमंत्री जी के आदेश पर रानीखेड़ा में सरकारी जमीन पर वृक्षारोपण कराया था।सरकारी जमीन पर कब्जा करने की नियत से दबंग रमेश व उसके भाई शौरी ने सभी वृक्षो को उखाड़कर फेक दिया।उक्त दोनो भाई अवैध रूप से शराब व गांजे की बिक्री भी करते है‌।प्रभारी निरीक्षक ने शिकायती पत्र को गम्भीरत से लेते हुये चौकी इंचार्ज कनकहा को जांच के निर्देश दिये।
दूसरी शिकायत रामदीन निवासी उदवतखेड़ा ने करते हुये बताया उसने व भाई संतोष ने कुर्री सुदौली में छ: बीघे जमीन खरीदी थी जिसकी रजिस्ट्री के कागज जबरन भाई संतोष रखे हुये है ओर नही दे रहा ओर कागज के एवज में चार लाख रूपये मांग रहा है।यही नही भाई ने एक दिन खेत में पहुंचकर धमकाते हुये बुरी तरह पिटाई कर हाथ भी तोड़ दिया था ओर मेरी बाइक भी जबरन अपने पास रखे हुये है‌‌।प्रभारी निरीक्षक ने शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये चौकी इंचार्ज हरकंशगढी को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये।अतिरिक्त निरीक्षक रामबाबू सिंह ने बताया थाना समाधान दिवस में कुल सात शिकायते दर्ज हुयी है जिनमें से पुलिस से जुड़ी एक शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया।

किसान के खेत में लगे खम्भे तोड़कर दबंगो ने जमीन पर जबरन किया कब्जा

निगोहां थाने में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने नायाब तहसीलदार अनूप श्रीवास्तव समेत राजस्वकर्मियो की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के निर्देश दिये।पहली शिकायत श्रगांर निवासी रतनापुर ने करते हुये बताया पिता रामस्वरूप की 2021 में मौत हो गयी थी।जिसके बाद पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बना था जिसे भाई त्रिभुवन ने रख रखा है ओर दे नही रहा है जिसके चलते जमीन की मां व उसके नाम वरासत नही हो पा रही है ओर जबरन पूरी जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहा है।जब मैने अपने हिस्से की जमीन पर फसल बोनी चाही तो मारपीट पर उतारू हो गया।थाना प्रभारी ने राजस्व टीम को जांच कर कार्यवाही के आदेश दिये।दूसरी शिकायत अरूण कुमार तिवारी निवासी बरवलिया ने करते हुये बताया उसने अपनी कृषि योग्य भूमि की धारा-24के अन्तर्गत पक्की मेड़बंदी कराकर खम्भे गाड़ दिये थे लेकिन विपक्षी बेनी माधव व उनके बेटो राजकुमार व विजय कुमार समेत परिवार के लोगो ने जमीन पर कब्जा करने की नियत से लगे खम्भे तोड़ दिये।मना करने पर गाली-गालौज कर जान से मारने की धमकी दी।प्रभारी ने हल्का इंचार्ज को जांच कर कार्यवाही के लिये रिपोट मांगी है।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया थाना समाधान दिवस में कुल 16शिकायतें दर्ज हुयी है जिसमें से सात शिकायतो का मौके पर निस्तारण किया गया।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *