मोहनलालगंज:टिम्बर स्टोर के कर्मचारी को साथी ने फंटे से पीट कर किया अधमरा,इलाज के दौरान मौत,क्लिक करें और भी खबरें

-पत्नी का आरोप पति की मौत के बाद सुशान्त गोल्फ सिटी थाने पहुंचकर शिकायत कर कार्यवाही की मांग की तो दारोगा ने बिना कार्यवाही किया चलता

-सोशल मीडिया पर घटना का मैसेज वायरल होने के बाद दर्ज हुआ आरोपी पर गैर इरादन हत्या की धारा में मुकदमा

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के एक टिम्बर हाउस में बीते रविवार की देर रात पैसे के लेनदेन को लेकर एक कर्मचारी ने दूसरे कर्मचारी की लकड़ी के फंटे से बुरी तरह पिटाई कर मरणासन्न कर मौके से भाग निकला।खून से लतपथ कर्मचारी को गम्भीर अवस्था में अन्य कर्मचारी इलाज के लिये ट्रामा सेंटर लेकर गये।जहां डाक्टर ने सोमवार को मृत घोषित कर दिया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पीड़ित पत्नी ने परिजनो संग सोमवार की देर शाम सुशान्त गोल्फ सिटी थाने पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत कर आरोपी पर कार्यवाही की मांग की तो पुलिस ने बिना कार्यवाही चलता कर दिया।मगंलवार को सोशल मीडिया पर घटना के वायरल मैसेज को संज्ञान में लेकर डीसीपी दक्षिणी ने इंस्पेक्टर को फटकार लगायी।तब जाकर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध गैर इरादन हत्या की धारा में मुकदमा‌ दर्ज कर तलाश में जुट गयी है।
सीतापुर जनपद के ग्राम कुशमा निवासी संजय शर्मा ने बताया उसका छोटा भाई अमित कुमार(31वर्ष) सुशान्त गोल्फ सिटी के एएस टिम्बर हाउस में बीते छ:साल से काम करता था और वही रहता था,बीते रविवार की रात छोटा भाई अमित कर्मचारियो के साथ स्टोर में बैठा था तभी साथी कर्मचारी विकेश कुमार निवासी जलालाबाद से पैसे के लेनदेन को लेकर उसका विवाद हो गया जिसके बाद नाराज विकेश ने पास में पड़े लकड़ी के फंटे से अमित के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर उसे बुरी तरह लहूलूहान कर मरणासन्न कर मौके से भाग निकला।जिसके बाद आनन फानन साथी कर्मचारी खून से लतपथ भाई को इलाज के लिये राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर गये ओर परिजनो को घटना की सूचना दी।जिसके बाद पत्नी मनोरमा समेत परिजन सीतापुर से अस्पताल पहुंचे।सोमवार को कर्मचारी अमित कुमार की हालत बिगड़ने पर डाक्टरो ने इलाज के लिये ट्रामा टू रेफर कर दिया।जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद पुलिस ने मृतक कर्मचारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।मृतक के परिवार में पत्नी मनोरमा व एक मासूम बेटा शंशाक व बेटी रिया है।मुखिया की मौत के बाद परिवार पर रोटी का संकट आ गया।डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी के विरूद्व गैर इरादन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी है।वही पत्नी की शिकायत पर कार्यवाही करने की बजाय थाने से टरकाने के मामले की जांच कराकर दोषी पुलिसकर्मियो पर कार्यवाही की जायेगी।

आरोपी को पकड़कर लाओ फिर होगी कार्यवाही…

भाई संजय ने बताया मृतक भाई अमित की पत्नी मनोरमा समेत अन्य परिजनो के साथ लिखित शिकायत लेकर सोमवार की रात सुशान्त गोल्फ सिटी थाने पहुंचे और वहा मौजूद दारोगा समेत पुलिसकर्मियो को तहरीर देते हुये कार्यवाही की मांग की तो दारोगा ने पहले तो घायल को लाने की बात कही जब उसने मौत होने की बात कही तो बोले आरोपी को पकड़कर लाओ तब कार्यवाही होगी और अभद्रता करते हुये मौके से बिना कार्यवाही बैरंग वापस कर दिया।जिसके बाद मृतक की पत्नी ने सीएम हेल्पलाइन नम्बर 1076पर फोन कर पति की पीट पीट कर हत्या करने के आरोपी पर कार्यवाही की मांग की।

सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल होने के बाद दर्ज किया मुकदमा…

सुशान्त गोल्फ सिटी थाने की चौखट पर पीड़ितो की न्याय की आस दम तोड़ती नजर आ रही है तोड़े भी क्यो ना यहा तैनात इंस्पेक्टर व उनके मातहत जो बेंदाज है,पति अमित की मौत के बाद आरोपी पर कार्यवाही की आस लेकर थाने पहुंची पत्नी मनोरमा व भाई से जिस तरह का अभद्र व्यवहार कर थाने से चलता कर दिया गया पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा करता है,मगंलवार की सुबह परिजनो ने पिटाई की सीसीटीवी फुटेज व पिटाई से सिर की टूटी हड्डियो का एमआरआई सोशल मीडिया पर वायरल कर आरोपी पर कार्यवाही किये जाने की मांग की।तब जाकर डीसीपी की फटकार के बाद पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया।

 न्याय की गुहार लगाते-लगाते बुजुर्ग महिला ने तोड़ दिया दम

-बुजुर्ग की मौत के 13 दिन बाद लेखपाल ने जांच के लिये मृतका के परिजनों को किया फोन

मोहनलालगंज तहसील के अफसरो से न्याय की आस लगाते लगाते बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। कुम्भकर्णी नींद में सोये अफसरो की नींद बुजुर्ग महिला की मौत के 13दिन बाद टूटी। अपने ही घर में जगह नहीं मिली और बरामदे में ही जिंदगी गुजारनी पड़ी। तहसील अफसरो से न्याय की आस में वृद्धा ने 19 अगस्त को दम तोड़ दिया।तहसील की राजस्व कोर्ट ने वृद्धा को उसके हिस्से में रहने के आदेश दिए। कोर्ट ने आदेश का पालन करने के लिए तहसीलदार व पुलिस को आदेशित किया लेकिन 16 महीने बाद भी तहसीलदार ने कोई कार्रवाई नहीं की।बिस्तर पर पड़ी अंतिम सांसे गिन रही बुजुर्ग को न्याय की आस थी। 18 अगस्त को तहसील के सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपने पोते से शिकायती पत्र भिजवाया। अफसरों को उनके आदेश के बारे में याद दिलाया। अधिकारियों ने नायब तहसीलदार को जांच सौंपी लेकिन जांच करने कोई नही पहुंचा।शिकायत के दूसरे दिन 19 अगस्त को बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया।मौत के तेरह दिन बाद जांच के लिये लेखपाल ने परिजनो को फोन किया। नायब तहसीलदार गुरप्रीत का कहना है कि वृद्धा की शिकायत शुक्रवार को ही मिली है। लेखपाल को बरुआ गांव भेजेंगे।

पोतो से लड़ रही थी कानूनी लड़ाई…

खून के रिश्तो से जब हक की लड़ाई हो तो मुश्किलें ज्यादा आती है। ऐसी ही लड़ाई गोसाईगंज क्षेत्र के बरुआ गांव निवासी स्व. श्रीराम की पत्नी रामरती लड़ रहीं थी। उनकी कानूनी लड़ाई अपने पोतों से थी। रामरती के बड़े बेटे राम सिंह की पहली पत्नी से दो बेटे तथा दूसरी पत्नी से एक बेटा है। बेटे की मौत हो गई तो पोतो ने घर के बंटवारे का दबाव बनाया। वृद्धा ने घर का पिछला हिस्सा बड़े बेटे की पहली पत्नी के बेटों को दे दिया और दूसरी पत्नी के इकलौते बेटे के साथ मकान के अगले हिस्से में रहने लगी। आरोप है कि पीछे के हिस्से में रहने वाले पोतों ने मकान निर्माण कराने के बहाने आगे के हिस्से में भी कब्जा कर लिया और वृद्धा को कमरे से बरामद में पहुंचा दिया।

एसडीएम कोर्ट में किया मुकदमा…..

वृद्धा ने 25 जून 2022 को एसडीएम मोहनलालगंज की कोर्ट में भरण पोषण का मुकदमा दाखिल किया। पोतों ने सिविल कोर्ट में मुकदमा दाखिल किया। राजस्व कोर्ट में 22 माह तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद एसडीएम ने 20 अप्रैल 2024 को यह टिप्पणी करते हुए आदेश किया कि अधिनियम की मंशा है कि माता-पिता एंव वरिष्ठ नागरिक ससम्मान जीवन यापन करें और उनकी सम्पत्ति की सुरक्षा हो। इसलिए वृद्धा को उसके घर के अगले हिस्से में कब्जा दिया जाए। आदेश का पालन करने के लिए तहसीलदार व पुलिस को भी निर्देशित किया।

 पिता ने बेटे की हत्या कर फांसी के फंदे से शव लटकाये जाने का लगाया आरोप
-पिता ने पत्नी व उसके प्रेमी समेत ससुरालीजनो पर लगाया बेटे की पीट-पीट कर हत्या कर शव को फंदे से लटकाये जाने का आरोप

मोहनलालगंज के बिदौंवा निवासी गंगाराम ने बताया बेटे राहुल का दो साल पहले पीजीआई के ईश्वरीखेड़ा गांव निवासी राजेश कुमार की बेटी निधि के साथ हुआ था।विवाह के दो माह बाद ही बहू व उसके परिवार के लोग बेटे पर मायके में रहने का बनाने लगे थे।जिसके बाद बेटा राहुल बहू संग अपनी ससुराल ईश्वरीखेड़ा में रहने लगा था।वहा रहने के तीन माह के बाद बेटे ने बहू को अपने प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ जिसके बाद दोनो में काफी झगड़ा हुआ था।दो दिन पहले बेटा मजदूरी पर गया था लेकिन काम ना मिलने पर घर वापस लौटा तो पत्नी को प्रेमी संग रंगरेलिया मनाते पकड़ लिया।जिसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी समेत ससुरालीजनो के संग बेटे राहुल की लाठी डंडो से पीटकर हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिये‌ शव को फांसी के फंदे से लटका दिया ओर रात साढे बारह बजे बेटे के फांसी लगाकर जान देने की सूचना दी।जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो बेटे के पूरे शरीर में चोटे के निशान थे।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बेटे के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा था।सोमवार को पीड़ित पिता गंगाराम ने पीजीआई थाने पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये पति समेत प्रेमी व ससुरालीजनो पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किये जाने की मांग की।इंस्पेक्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया पिता ने तहरीर दी है जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

पिता ने बेटे की हत्या कर फांसी के फंदे से शव लटकाये जाने का लगाया आरोप
-पिता ने पत्नी व उसके प्रेमी समेत ससुरालीजनो पर लगाया बेटे की पीट-पीट कर हत्या कर शव को फंदे से लटकाये जाने का आरोप

मोहनलालगंज के बिदौंवा निवासी गंगाराम ने बताया बेटे राहुल का दो साल पहले पीजीआई के ईश्वरीखेड़ा गांव निवासी राजेश कुमार की बेटी निधि के साथ हुआ था।विवाह के दो माह बाद ही बहू व उसके परिवार के लोग बेटे पर मायके में रहने का बनाने लगे थे।जिसके बाद बेटा राहुल बहू संग अपनी ससुराल ईश्वरीखेड़ा में रहने लगा था।वहा रहने के तीन माह के बाद बेटे ने बहू को अपने प्रेमी संग आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ जिसके बाद दोनो में काफी झगड़ा हुआ था।दो दिन पहले बेटा मजदूरी पर गया था लेकिन काम ना मिलने पर घर वापस लौटा तो पत्नी को प्रेमी संग रंगरेलिया मनाते पकड़ लिया।जिसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी समेत ससुरालीजनो के संग बेटे राहुल की लाठी डंडो से पीटकर हत्या करने के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिये‌ शव को फांसी के फंदे से लटका दिया ओर रात साढे बारह बजे बेटे के फांसी लगाकर जान देने की सूचना दी।जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो बेटे के पूरे शरीर में चोटे के निशान थे।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बेटे के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा था।सोमवार को पीड़ित पिता गंगाराम ने पीजीआई थाने पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये पति समेत प्रेमी व ससुरालीजनो पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किये जाने की मांग की।इंस्पेक्टर धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया पिता ने तहरीर दी है जांच कर कार्यवाही की जायेगी‌‌।

 तेज बारिश में दो गरीब भाईयो के कच्चे आशियाने ढहे,हुये बेघर

टीन शेड के नीचे दोनो परिवारो ने गुजारी रात, प्रशासन से लगायी मदद की गुहार

मोहनलालगंज के बैरीसालपुर गांव में तेज बारिश के चलते दो गरीब भाईयो का कच्चा आशियाना भरभराकर ढह गया।मलबे में दबकर गृहस्थी भी नष्ट हो गयी।जिसके बाद गरीब परिवारो ने टीन शेड के नीचे शरण लेकर रात गुजारी।मोहनलालगंज के बैरीसालपुर गांव में दो सगे भाई दिलावर व अनवर अपने-अपने परिवारो के साथ पैतृक बने कच्चे मकान में अलग अलग कोठरियो में रहते थे। दिलावर पेंटिंग का काम करते हैं, जबकि अनवर बिजली का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।तेज बारिश में आशियाना ढहने के बाद दोनो भाई बेघर हो गये ओर मलबे के नीचे दबकर उनकी गृहस्थी नष्ट हो गयी।हादसे के बाद दोनों परिवारों को एक घर के सामने रखी टीन शेड के नीचे रात बितानी पड़ी।एसडीएम पवन पटेल के निर्देश पर राजस्वटीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिपूर्ति दिलाये जाने के लिये रिपोट बनायी।वही प्रधान को दोनो परिवारो को तब तक सरकारी भवन में रूकवाये जाने के निर्देश दिये।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *