मोहनलालगंज:झील में मछली पकड़ने गये चालक की सदिग्धं परिस्थितियों में मौत,क्लिक करें और भी खबरें

-पिता का आरोप दो दिन पहले मछली पकड़ने को लेकर हुये विवाद के बाद चार सगे भाईयो ने की थी बेटे संग मारपीट,दी थी जान से मारने की धमकी

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।निगोहां थाना क्षेत्र के रामदासपुर गांव में स्थित झील मे बीते मगंलवार को मछली पकड़ने गये ट्रैक्टर चालक की सदिग्धं परिस्थितियों में मौत हो गयी।चालक का शव झील किनारे पानी मे औंधे मुंह पड़ा मिला मृतक के नाक से खून निकल रहा था।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनो ने शव को बाहर निकालकर घर लेकर चले गये‌।जिसके बाद चालक की हत्या किये जाने की आंशका जताते हुये पुलिस को सूचना दी।तब जाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जें में लेकर पीएम के लिये भेजा।पिता ने रंजिश में चार भाईयो पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुये शिकायत कर कार्यवाही की मांग की।पुलिस ने पीएम रिपोट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद परिजनो को कार्यवाई का आश्वासन दिया।
निगोहां क्षेत्र के रामदासपुर मजरा लालताखेड़ा निवासी गुरुप्रसाद ने बताया कि उसका बेटा अमृतलाल (21वर्ष) ट्रैक्टर चालक है जो मंगलवार दोपहर खेत गया हुआ था जहाँ से उसका बेटा जाल लेकर पास के गांव रामदासपुर स्थित झील में मछली पकड़ने चला गया था ओर देर शाम तक घर वापस नही लौटा जिसके बाद परिजनो के साथ बेटे को खोजने निकले ओर खोजते हुये रामदासपुर में झील किनारे पहुंचे बेटे अमृतलाल का शव औधें मुंह पानी में पड़ा हुआ था ओर नाक से खून बह रहा था।जिसके बाद परिजन मौके से चालक का शव घर लेकर चले गये ओर बेटे की हत्या किये जाने की आंशका जताते हुये पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा।पीड़ित पिता ने दो दिन पहले बेटे से मारपीट करने वाले चार सगे भाईयो पर हत्या करने का आरोप लगाते हुये कार्यवाही के लिये पुलिस को तहरीर दी।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया चालक की मौत सदिग्धं है,जांच की जा रही है,पीएम रिपोट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

दो दिन पहले मछली पकड़ने को लेकर हुआ था विवाद..

धर्मेंद्र ने बताया कि दो दिन पहले ही रामदासपुर के कहार बिरादरी के चार भाइयों से मछली पकड़ने को लेकर कहासुनी हुई थी जिसमे उसके भाई अमृतलाल को धमकी दी गई थी कि अगर मछली पकड़ने आओगे तो अच्छा नही होगा।मृतक के परिवार में पिता गुरूप्रसाद व मां राजकुमारी समेत तीन भाई धर्मेन्द्र महेंद्र,अरविंद है।मृतक अविवाहित था ओर अपने माता -पिता के साथ रहता था।

बेटी को भगाकर ले जाने का विरोध करने पर आरोपी के भाईयो ने पिता व भतीजे को जमकर पीटा
-मोहनलालगंज पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर छ:के विरुद्ध  मुकदमा दर्ज कर युवती को सकुशल किया बरामद,पांच को गिरफ्तार कर भेजा जेल

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया उसकी दो बेटियां मोहनलालगंज कस्बे के एक कालेज में पढती है,बीते बुद्ववार को दोनो बेटिया एक साथ कालेज के लिये निकली थी,तभी रास्ते में एक बेटी को दबंग शीबू निवासी मऊ अपने साथ जबरन बाइक से लेकर चला गया।जिसके बाद दूसरी बेटी ने घर वापस आकर पूरी घटना बताई तो भतीजे संग बेटी को खोजने निकला ओर आरोपी शीबू के घर पहुंचकर उसके परिजनो से बेटे की करतूते बताई तो आग बबूला हो गये ओर गाली-गालौज करते हुये दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी दी।जिसके बाद बेटी को तलाशते हुये मऊ नहर के पास पहुंचा ही था कि तभी आरोपी के सगे भाई फजल,राजू,कलाम,रेसू,अब्दुल हासिम अपने साथी साहिल के साथ लाठी डंडो व चाकू से लैस होकर आ गये ओर बुरी तरह उसकी व भतीजे की पिटाई के चाकू से वार कर जान से मारने का प्रयास किया।चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकले।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़ित पिता की शिकायत पर छ:आरोपियो के विरूद्व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुये युवती को सकुशल बरामद कर आरोपी शीबू समेत मारपीट करने के चार आरोपियो फजल,इस्तियाक,अब्दुल हासिम,साहिल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया,जहां से पांचो को जेल भेज दिया गया।

 गणेश चतुर्थी महोत्सव का भव्य आयोजन———-

कृष्णा एजुकेशनल फाउंडेशन ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर एक भव्य गणेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कृष्णा कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट और कृष्णा नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना और श्री गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान निदेशक डॉ. अनुराग चतुर्वेदी और डॉ. तेजल जे चतुर्वेदी उपस्थित रहीं। दोनों विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।डॉ. अनुराग चतुर्वेदी ने कहा कि “गणेश जी बुद्धि, ज्ञान और समृद्धि के देवता हैं।” डॉ. तेजल ने कहा कि “गणपति बप्पा हमारे जीवन में आनंद, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।कार्यक्रम में छात्रों ने भक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से माहौल को मनोरम बना दिया। अंत में महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संस्थान परिवार ने सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और नई सफलताएँ प्राप्त करने हेतु प्रयासरत रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम मे संस्थान के प्राचार्य नीरज श्रीवास्तव, आयुश शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

साहू कालोनी के दो घरो में हुयी चोरियो का पुलिस ने किया खुलासा,दो शातिर चोर माल समेत गिरफ्तार

मोहनलालगंज पुलिस ने साहू कालोनी में बीते एक माह में हुयी दो चोरी की घटनाओ का खुलासा करते हुये बीते मगंलवार की देर रात दो चोरो को माल समेत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।जहां से शातिर चोरो को जेल भेज दिया गया।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया कोतवाली क्षेत्र के अतरौली व गौरा में स्थित साहू कालोनी में मनोज कुमार शुक्ला व बृजेन्द्र कुमार सिंह के बंद घरो के दरवाजो का ताला तोड़कर चोर नगदी समेत जेवरात व कीमती सामान चुरा ले गये थे।पीड़ितो की तहरीर पर अज्ञात चोरो पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमो को चोरो की धरपकड़ के लिये लगाया गया था।बीते मगंलवार की देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस उपनिरीक्षक अनूप सिंह व उपनिरीक्षक सौरभ सिंह ने पुलिस टीम के साथ दो शातिर चोरो अंकित सिंह निवासी डोबी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर व अमन निवासी सिकरहना थाना सकरन जनपद सीतापुर को गिरफ्तार कर कड़ाई से पुछताछ की तो दोनो चोरो ने साहू कालोनी के दो घरो में चोरी की घटनाओ को अजांम दिये जाने की बात कबूली।पुलिस ने चोरो की निशानदेही पर उनके पास से चार जोड़ी पायल,बिछिया,एक चैन,दो प्लेट सफेद धातु,एक चैन पीली धातु समेत 5590रुपये नगद बरामद किये।वही चोरी का माल बेचने से प्राप्त 80हजार रूपये शातिर चोर अंकित ने अपने खाते में जमा किया था जिसे पुलिस ने फ्रीज करा दिया।पुलिस ने दोनो चोरो को बरामद माल के साथ बुधवार को न्यायालय में पेश किया,जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया।

ई रिक्शा चार्जिंग में लगाते समय करंट लगने से छात्र की मौत

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कुढा गांव में बीते मगंलवार की शाम ई रिक्शा को चार्जिंग लगाते समय कंरट की चपेट में आने से छात्र शोभित शर्मा(18वर्ष) की मौत हो गई।मोहनलालगंज के कुढा गांव निवासी धर्म राज शर्मा ने बताया वो ई-रिक्शा चलाते है,बीते मगंलवार की शाम ई रिक्शान लेकर घर वापस लौटे ओर बेटे शोभित से ई रिक्शा चार्जिंग पर लगाने को कहा।जिसके बाद बेटा रिक्शे को चार्जिंग पर लगाने लगा तभी करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।जिसके बाद आनन फानन बेटे को गम्भीर हालत में सीएचसी मोहनलालगंज लेकर पहुंचे।जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद परिजन पुलिस को बिना सूचना दिये शव को वापस घर ले गये ओर बुद्ववार की सुबह अन्तिम संस्कार किया।

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल,हालत गम्भीर

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के कनकहा पेट्रोल पम्प के पास बुद्ववार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।राहगीरो की सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस घायल युवक को इलाज के लिये मोहनलालगंज सीएचसी लेकर गयी‌।जहां मौजूद डाक्टर ने युवक की हालत गम्भीर देख ट्रामा टू रेफर कर दिया।सूचना के बाद सीएचसी पहुंचे पुलिसकर्मी घायल युवक को एम्बुलेंस से ट्रामा टू लेकर पहुंचे जहां भर्ती कर युवक का इलाज जारी है।घायल युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान अथिली वेंकटेश्वर राव निवासी जक्कम्पुडीनगर कदियाम वेमगिरी पूर्वी गोदावरी,आंध्रप्रदेश के रूप में हुयी।राहगीरो की माने तो प्राइवेट बस से उतरकर बाथरूम करने के दौरान युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।

अपराधी गौरव के घर पहुंचकर पुलिस ने जिलाबदर किये जाने की करायी मुनादी

लाउडस्पीकर पर मुनादी कर मोहनलालगंज पुलिस का जिला बदर अपराधी की सूचना ग्रामीणो को देना बुद्ववार को चर्चा का विषय बना रहा,पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधियों पर नकेल कसने के लिये ओर कड़ी कार्यवाही का संदेश देने के लिये मोहनलालगंज पुलिस ने जिला बदर अपराधी गौरव सिंह उर्फ सुखदीप के गौरा गांव स्थित घर पहुंचकर लाउडस्पीकर पर मुनादी कर ग्रामीणो को जहा एक ओर सचेत किया तो वही छ: माह की जिला बदर अवधि तक जनपद में दिखाई देने पर कड़ी कार्यवाही किये जाने की चेतावनी भी दी।मोहनलालगंज के गौरा निवासी शातिर अपराधी गौरव सिंह को अपराधियो‌ गतिविधियों में संलिप्त होने के चलते बीते बुद्ववार को लखनऊ पुलिस ने छः माह के लिये जिला बदर किया था। अपराधियों पर नकेल कसने के लिये ओर जनता को अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही का मैसेज देने के लिये बुद्ववार को उपनिरीक्षक श्याम नारायण सिंह ने पुलिस टीम के साथ जिला बदर अपराधी के गांव पहुंचकर लाउडस्पीकर से मुनादी कर जिलाबदर किये जाने की जानकारी देते हुये घर के बाहर नोटिस चस्पा कर उक्त अवधि में जनपद में दिखाई देने पर कड़ी कार्यवाही किये जाने की चेतावनी दी।वही जिला बदर की अवधि में अपराधी के क्षेत्र में दिखाई देने पर ग्रामीणो से तत्काल सूचना देने की अपील की।

एआईएमटी में सड़क सुरक्षा बूटकैंप हुआ आयोजित,छात्रो को बांटे हेलमेट

आवास फाइनेंशियर्स लिमिटेड एवं त्रिगुणा द साइंस ऑफ़ लिविंग के संयुक्त तत्वावधान में मोहनलालगंज के अंबालिका इंस्टिट्यूट आँफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाॅजी में बुद्ववार को “राइड वाइज, स्टे सेफ” रोड सेफ्टी बूट कैम्प का आयोजन किया गया।इस कैम्प का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें जिम्मेदार एवं सतर्क व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संबोधन से हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि चौकी इंचार्ज अखिलेश यादव व संस्था की एडिशनल डायरेक्टर श्वेता मिश्रा समेत अतिथियों अपने विचार साझा किए। त्रिगुणा टीम ने तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं को जोड़ते हुए युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व पर प्रेरक सत्र आयोजित किए।चौकी प्रभारी अखिलेश यादव ने युवाओं को हेलमेट पहनने, सीटबेल्ट लगाने और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के प्रयोग से बचने जैसी सरल लेकिन जीवन रक्षक आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। 125 छात्रो को निःशुल्क हेलमेट का वितरण किया गया। यह न केवल सड़क सुरक्षा के महत्व को दर्शाने वाला प्रतीकात्मक कदम था, बल्कि युवाओं को अपने दैनिक जीवन में इन आदतों को अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित करता है।इस मौके पर आवास फाइनेंशियर्स लिमिडेट के रीजनल मैनेजर भूपेन्द्र चौहान,रीजनल मार्केटिंग मैनेजर मोहन अग्रवाल,त्रिगुणा-सांइस आँफ लिविंग के सीईओ आदर्श गुप्ता,प्लेसमेंट सेल के हेड अमृतांशु समेत छात्र-छात्राये मौजूद रही।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *