मोहनलालगंज:तहसील अफसर नदारत,प्रभारी निरीक्षक ने सुनी शिकायतें,क्लिक कसरें और भी खबरें

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।मोहनलालगंज कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने राजस्वकर्मियो व उपनिरीक्षको की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायतें सुनकर निस्तारण के निर्देश दिये।लेकिन तहसील का कोई भी जिम्मेदार अफसर थाना समाधान दिवस में शिकायतें सुनने नही पहुंचा जिसके चलते राजस्व से जुड़ी शिकायतें लेकर आये फरियादियों को मायूषी हाथ लगी।

पहली शिकायत मोहनलालगंज के गनेशखेड़ा की विधवा बुजुर्ग महिला रामलली ने करते हुये बताया उसकी पैतृक दुकान जो गांव के मुख्य रोड पर बनी थी जर्जर होकर गिर गयी थी,उक्त दुकान की जमीन को राधे व उनके बेटे सुशील निवासी छिबऊखेड़ा द्वारा कब्जा कर रहे है ओर लाठी डंडो से मारपीट करने की कोशिश करते है।प्रभारी निरीक्षक ने राजस्व व पुलिस की टीम को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये।
दूसरी शिकायत विधवा रज्जोदेवी ने करते हुये बताया उसके पति का निधन हो चुका है,जीविका चलाने के लिये वो पति की पैतृक जमीन पर खेती कराना चाहती है लेकिन ससुर जमीन‌ में हिस्सा नही दे रहे है ओर देवर अजीत भी आये दिन गाली-गालौज करते हुये परेशान करता है।पति की मौत के बाद अपने पांच बच्चो का पालन पोषण वो किसी तरह मजदूरी करके कर रही है।पीड़िता ने जीविका चलाने के लिये पति की पैतृक जमीन में हिस्सा दिलाने जाने की गुहार लगायी।

प्रभारी निरीक्षक ने हल्का इंचार्ज को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये।इस मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक यशवंत सिंह,उपनिरीक्षक अतुल सिंह समेत सभी उपनिरीक्षक व राजस्वकर्मी मौजूद रहें।

पांचवी के छात्र ने विधायक को लिखा पत्र ,खेल मैदान निर्माण कराने की उठाई मांग

-सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा छात्र का पत्र और वीडियो ,मिल रहा लोगों का प्यार

कल्ली पश्चिम में पांचवीं के छात्र ने सरोजनीनगर विधायक को पत्र लिखकर बच्चों की खेलकूद गतिविधियों के लिए खेल मैदान का निर्माण कराने की मांग की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे छात्र के पत्र का संज्ञान लेकर विधायक ने मामले में जिला प्रशासन और नगर निगम को आवश्यक कार्रवाई के लिए कहा है। उधर सोशल मीडिया पर छात्र के वायरल वीडियो को अपार समर्थन मिल रहा है।
बारिश के मौसम में मोहल्ले के खाली पड़े प्लॉट में जलभराव और कीचड़ के बाद खेलकूद नही कर पाने से आहत कल्ली पश्चिम निवासी पांचवी के छात्र अनय श्रीवास्तव ने सरोजनीनगर विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह को मार्मिक पत्र लिखकर बच्चों और युवाओं के लिए बेहतर सुविधाओं युक्त खेल मैदान का निर्माण कराने की पुरजोर मांग उठाई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे छात्र अनय श्रीवास्तव के पत्र और वीडियो का संज्ञान लेकर विधायक ने व्हाट्सएप के जरिए बच्चे की मांग पूर्ण कराने का भरोसा दिया है। सोशल मीडिया पर छात्र के वीडियो को अब तक पांच हजार से अधिक लोगों ने अपना समर्थन दिया है। यही नही कुछ जागरूक लोगों ने छात्र अनय श्रीवास्तव के वीडियो और मांगपत्र को ट्वीट कर मुख्यमंत्री जी से भी मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उधर छात्र अनय श्रीवास्तव ने बताया उन्हें और उनके दोस्तों के खेलने के लिए आसपास कोई खेल मैदान नही है।जिसे लेकर उन्होंने अपने क्षेत्रीय विधायक से खेल मैदान का निर्माण कराने की मांग की है। अनय के मुताबिक उन्हें पूरा भरोसा है कि विधायक जी जिला प्रशासन और नगर निगम के माध्यम से शीघ्र ही बच्चों के लिए सभी सुविधाओं युक्त खेल मैदान की सौगात दिलाएंगे।

सनी रावत हत्याकांड के फरार दो आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

निगोहां थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले हुयी युवक सनी रावत की हत्या की घटना में शामिल फरार दो आरोपियो को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया।पुलिस दो आरोपियो को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है।वही हत्याकांड का मुख्य आरोपी न्यायालय ‌में सरेंडर कर चुका है।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया मोहनलालगंज के शंकरबक्शखेड़ा निवासी सनी रावत की बीते सोमवार की देर रात लोहे की राड से साले जीतू यादव व देवेश यादव निवासी मस्तीपुर ने पीट-पीट कर हत्या करने के बाद शव को अपने साले संतोष यादव निवासी कुशलीखेड़ा थाना मोहनलालगंज व साथी राजकूपर चौरसिया निवासी भद्दीसिर्स थाना निगोहां व जय सिंह उर्फ कल्लू निवासी कीर्तिखेड़ा थाना मोहनलालगंज के साथ मिलकर निगोहां के गौतमखेड़ा गांव के बाहर से गुजरे बांक नाले में फेककर फरार हो गये थे।मृतक के सगे साले देवेश उर्फ बोग्गा व संतोष यादव को बीते गुरूवार को घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो कार व आलाकत्ल लोहे की राड समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।वही मुख्य आरोपी व हिस्ट्रीशीटर जीतू यादव ने पुलिस की सख्ती के बाद न्यायालय में सरेंडर कर दिया था।बाकी बचे दो आरोपियो की धरपकड़ के लिये थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम को लगाया गया था,शनिवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर जबरौली लिंक मार्ग के पास से घेराबंदी कर हत्यारोपी राजकपूर साहू व जय सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया।

निगोहां में सेवा पखवाड़ा पर भाजपा की मंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न

भाजपा के सेवा पखवाड़ा को लेकर निगोहां के लालपुर में शनिवार को मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मंडल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुये मुख्य अतिथि भाजपा के जिला महामंत्री रामलाल ने कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने के लिए राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज को सेवा और समर्पण से जोड़ने का कार्य करती।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया मंत्र “सेवा ही संगठन” हर कार्यकर्ता के लिए मार्गदर्शक है।उन्होने युवाओं से अपील की कि वे इस अभियान को उत्सव की तरह मनाएं और सेवा का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाएं।मंडल अध्यक्ष ललित सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं है, बल्कि समाज की कमजोर कड़ी तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने महिला शक्ति और युवाओं को सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान और पोषण जागरूकता जैसे कार्यक्रमों के जरिए जनहित को मजबूती दी जा सकती है।इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजा राम वर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपू बाजपेयी,नवीन मिश्रा,प्रांशु चौरसिया,चंदन सिंह,मनोज वर्मा,मनोज त्रिवेदी,अरूण वर्मा समेत पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

 निगोहां के पांच शातिर अपराधियो पर लगा गैंगस्टर

अपराध पर अकुंश लगाये जाने के लिये अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही के क्रम में निगोहां पुलिस ने गैंग लीडर समेत पांच शातिर अपराधियो पर शनिवार को गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।गैंग लीडर समेत शातिर बदमाशो धोखाधड़ी,जालसाजी समेत क ई गम्भीर धाराओ में आधा दर्जन के करीब मुकदमें दर्ज है‌। गैंगस्टर के तहत आरोपियों की अवैध संपत्ति चिह्नित कर जब्त की जाएगी।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया गैंगलीडर मोहित रावत निवासी निगोहां अपने गैंग के सदस्यो धीरज सिंह निवासी जैतीखेड़ा थाना मोहनलालगंज, भगौती प्रसाद निवासी दोदेपुरवा थाना गोसाईगंज,आदित्य कुमार निवासी अहमदपुर कमलापुर थाना बिजनौर,राजकुमार उर्फ लाल चंदन निवासी सोहरापुर मजरा अनैया खरगापुर थाना नगराम के साथ मिलकर धोखाधड़ी व जालसाजी जैसे अपराध करता था।उसके द्वारा की जाने वाली मारपीट समेत अन्य घटनाओ से आतंक व भय व्याप्त होता था.गैंग लीडर मोहित रावत समेत उसके चार साथियो के अपराधिक इतिहास को देखते हुये पांचो शातिर अपराधियो के विरूद्व 2/3उ०प्र०गिरोहबंद समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा में निगोहां थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

महिला से छेड़छाड़ मामले में युवक पर मुकदमा‌ दर्ज

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया उसका पति विदेश में रहता है, 28अगस्त को जब घर पर वो सो रही थी तभी पड़ोसी पंकज सिंह उसके घर आ धमका ओर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।चीखने चिल्लाने पर आरोपी मौके से भाग निकला।जिसके बाद अगले दिन सुबह आरोपी के घर पहुंचकर शिकायत की तो परिजनो ने उल्टा उसे भला बुरा कहते हुये घर से भगा किया।इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के विरूद्व छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।

 

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *