रायबरेली में चाय की गुमटी पर खड़े लोगों को तेज रफ्तार डंपर ने रौंदा,चार लोगों की हुई मौत,कुछ घायल

गांव में पसरा मातम, लोगों ने दिख रही नाराजगी,CM ने जताया दुःख

लखनऊ/ रायबरेली । बांदा-बहराइच स्टेट हाईवे पर गुरबक्शगंज के खगरिया खेड़ा गांव के पास आज बुधवार को एक भीषण हादसा हो गया।  बछरावां से लालगंज की ओर जा रहा एक डंपर अनियंत्रित हो गया और गुमटी के पास खड़े हुए लोगों को रौंदते हुए खंती में चला गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। इन चारों लोगों की पहचान करवाई जा रही है। हादसे का शिकार सभी लोग खागिया खेड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं जिनका इलाज जारी है। यह दर्दनाक हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ। खागिया खेड़ा के पास गांव के लोग ही गुमटी पर खड़े होकर चाय पी रहे थे। इसी बीच पीछे से आ रहा तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर उन्हें रौंदता हुआ खंती में जा पहुंचा। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। चारों के निधन के बाद पुलिस पड़ताल में तीन लोगों की पहचान ललई, लल्लू और रविंद्र के रूप में हुई है। चौथे शव की पहचान के प्रयास  किए जा रहे हैं।सीओ लालगंज महिपाल पाठक के मुताबिक लोगों की मदद से चारों लोगों को निकालने का काम किया गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है और उनका इलाज जारी है।  गांव में कोहराम मचा हुआ है। एक साथ सुबह ही चार लोगों की हुई। इस दर्दनाक मौत के बाद मातम पसरा हुआ है। इस बीच ग्रामीण स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। उनका कहना है कि सड़कों पर दौड़ रहे तेज रफ्तार डंपरों को लेकर पहले भी अधिकारियों को अवगत करवाया गया था, यदि समय रहते इन तेज रफ्तार डंपरों पर एक्शन लिया जाता तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था।

मुख्यमंत्री योगी ने रायबरेली  हादसे पर जताया दुःख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य कराने के निर्देश दिए है।
Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *