सरोजनीनगर:दबंगों ने पति को शराब पिला कर जबरन कराया बैनामा,क्लिक करें और भी खबरें

-बंथरा थाना क्षेत्र  का मामला,विरोध करने  पर पैर तोड़कर मरणासन्न छोड़ा

-पत्नी रीना ने CM को लिखा पत्र, एफआईआर व बैनामा रद्दीकरण की लगाई गुहार

  • REPORT BY:A.S.CHAUHAN || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले की रहने वाली रीना पत्नी सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक मार्मिक पत्र लिखकर अपने पति के साथ हुई बर्बरता की घटना का खुलासा किया है। पत्र में रीना ने आरोप लगाया है कि दबंग आपराधिक किस्म के लोगों ने उनके पति को शराब पिला कर जबरन गाड़ी में बिठाया, उन्नाव के पुरवा तहसील ले जाकर बैनामा करा लिया। विरोध करने पर पति को बुरी तरह पीटा गया और बाद में घर पर हमला कर पैर तोड़ दिया गया। रीना ने पुलिस पर शिकायत दर्ज न करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर गिरफ्तारी और बैनामा रद्द करने की मांग की है।

पत्र के अनुसार, रीना निवासी ग्राम रामचौरा मजरा लाल खेड़ा, थाना बंथरा, जनपद लखनऊ हैं। उनकी ग्राम इब्राहिमपुर, तहसील पुरवा, जिला उन्नाव में स्थित भूमि गाटा संख्या 334 (रकबा 0.125) पर विपक्षी फूलचंद पुत्र रामलाल निवासी औरावा, थाना बंथरा लखनऊ ने अपनी नजरें गाड़ लीं। 11 अगस्त 2025 को फूलचंद ने अपने साथियों रामगोपाल, करन, बीनू और प्रभात की मदद से रीना के पति सुनील कुमार को शराब पिला कर गाड़ी में बिठा लिया। जब रीना के चचेरे देवर अरविंद ने विरोध किया, तो उन्हें भी जबरन गाड़ी में बिठा कर पुरवा तहसील ले जाया गया। वहां पति का अंगूठा लगवा कर बिना कोई पैसा दिए बैनामा करा लिया गया। विरोध पर विपक्षियों ने तहसील में ही सुनील को बुरी तरह मारा पीटा, जिससे वे मरणासन्न अवस्था में छूट गए। फूलचंद ने बैनामा अपने नाम करा लिया।रीना को जब इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने फूलचंद से बात की, लेकिन आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे दी। मामला यहीं नहीं रुका। 19 अगस्त 2025 को दोपहर 4 बजे प्रभात और दो अन्य लोग रीना के घर पहुंचे। उन्होंने घनश्याम और बीनू की मदद से सुनील को बहराइनी (लोहे की रॉड) से पीटा, पैर तोड़ दिया और 30-35 हजार रुपये भी लूट लिए। सुनील को चुनौती नामक ऑफिस में बंद कर रखा गया।

रीना ने बताया कि उन्होंने थाना बंथरा और ACP कृष्णा नगर से  शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। निराश होकर उन्होंने 11 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, जिसमें तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराने विपक्षियों की गिरफ्तारी, बैनामा निरस्त करने और जमीन वापस दिलाने की मांग की है। यह घटना उत्तर प्रदेश में भूमि विवादों से जुड़ी हिंसा का एक और उदाहरण है, जहां दबंगों का आतंक आम आदमी को परेशान कर रहा है। प्रशासन से उम्मीद है कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई हो।

हाईवे पर चार लोग बैठकर दौड़ा रहे बाइक,बिना हेलमेट फर्राटा भरते बिगड़ैल युवक,सड़क हादसों का खतरा बढ़ा

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बाईक पर बैठे चार युवकों में एक युवक ने कैमरा देखते दाहिनी तरफ मुंह छिपाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके पैर बांयी तरफ साफ बाइक दिखाई दे रहे हैं।शनिवार को बंथरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बनी में लगभग पौने बारह बजे चार युवक बिना हेलमेट के एक ही बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार से फर्राटा भरते नजर आए। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि ये बिगड़ैल युवक न केवल ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे, बल्कि स्टैंड बाजी जैसे खतरनाक करतब भी दिखा रहे थे, जो किसी भी पल बड़े हादसे का कारण बन सकता है।इस तरह की लापरवाही सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनी हुई है, जिसमें अधिकांश लोग मौत के मुंह में समा जाते हैं। बंथरा, सरोजनीनगर और बिजनौर थाना क्षेत्रों में ऐसे युवकों का जमावड़ा आम हो चुका है। ये लखनऊ-कानपुर हाईवे सहित अन्य सड़कों पर तीन-चार सवारियों के साथ बाइक दौड़ाते हैं और स्टैंड बाजी करते रहते हैं। अप्रैल 2025 में बंथरा थाने ने बनी-मोहन रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया था, जिसमें बिना हेलमेट और अधूरे कागजात वाले कई दोपहिया वाहनों के चालान काटे गए थे। पुलिस ने चालकों को हेलमेट लगाने और नियमों का पालन करने की सलाह भी दी थी। लेकिन अब भी ऐसी घटनाएं जारी हैं, जिससे स्थानीय लोग चिंतित हैं।प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सख्त कार्रवाई की कमी से ये युवक बेखौफ होकर घूम रहे हैं। हाल ही में सरोजनीनगर क्षेत्र में ही एलपीजी टैंकर दुर्घटना में एक युवक की मौत हो चुकी है, जो लापरवाही से वाहन चलाने का जीता-जागता उदाहरण है।

बैंक खाते से 49 हजार रुपये की अनधिकृत कटौती, रिपोर्ट दर्ज

बंथरा थाना क्षेत्र के निवासी हेमेन्द्र सिंह ने अपने बैंक खाते से बिना किसी सूचना के कटे 49 हजार रुपये की शिकायत दर्ज कराई है। इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) के खाते से हुई इस अनधिकृत निकासी को साइबर फ्रॉड का मामला मानते हुए पीड़ित ने पुलिस से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।हेमेन्द्र सिंह, पिता नरेन्द्र सिंह, ग्राम व पोस्ट गढ़ी चुनौटी, बंथरा, लखनऊ के रहने वाले हैं। उन्होंने 11 सितंबर 2025 को बंथरा थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि 10 सितंबर 2025 को दोपहर 10:39 बजे उनके खाता संख्या 144001000012041 से क्रमशः 49, 024, 168, 00, 8000, 9800, 14086 और 500 रुपये की कुल 49,000 रुपये की राशि अपने आप कट गई। पीड़ित ने शिकायत में कहा, “यह फंड हो गया है।

बन्थरा में युवक पर डंडे से हमला, मुकदमा दर्ज

बन्थरा थाना क्षेत्र में एक युवक पर हमले की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पीड़ित रोहित उर्फ लाला रावत ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें चार नामजद आरोपियों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।पुलिस के अनुसार, घटना 10 सितंबर 2025 की रात्रि करीब 10:30 बजे नींवा गांव में स्थित दिवानताल के पास हुई। पीड़ित रोहित जो तहसील बिजनौर से अपने घर लौट रहे थे ने बताया कि आरोपी सुदेश और उमेश (जगरूप के पुत्र), विशाल उर्फ रौनी (दर्शन लाल का पुत्र) तथा दीपक (कल्लू रावत का पुत्र) ने उनकी गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी रोक दी। इसके बाद सभी ने रोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि सिर पर डंडे से वार किया गया, जिससे चोटें आईं। हमलावरों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।रोहित रावत ने थाना प्रभारी को सौंपी तहरीर में कहा, “विपक्षी सुदेश, उमेश और विशाल बन्थरा के रहने वाले हैं, जबकि दीपक किशुनपुर कौडिया का निवासी है।

पत्नी ने पति ससुराल वालों पर लगाए जातिगत अपमान के आरोप

सरोजनी नगर थाने में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, जातिगत अपमान और शारीरिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता मोनिका वर्मा ने सहायक पुलिस आयुक्त को सौंपी गई तहरीर में बताया कि उनके पति संजय मौर्य, सास मीरा देवी, ससुर रामनिवास मौर्य और अन्य रिश्तेदारों ने दहेज में 10 लाख रुपये और सामान की मांग की, साथ ही उनकी अनुसूचित जाति (चमार) होने के कारण बार-बार अपमानित किया।मोनिका के अनुसार, 2022 में हुई उनकी इंटरकास्ट शादी के बाद ससुराल पक्ष ने दहेज न देने पर शादी तोड़ने की धमकी दी। उन्होंने पति पर विधवा रसोइया द्रौपदी देवी के साथ अवैध संबंध होने का भी आरोप लगाया, जिसके विरोध पर उन्हें मारपीट का शिकार बनाया गया। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने पहले भी बेलघाट थाने और सरोजनी नगर थाने में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने एनसीआरबी को भी मामले की जानकारी दी है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। महिला हेल्पलाइन 1090 से मदद मांगने पर भी पति ने अभद्रता की थी। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है और छानबीन कर रही है।

किसान पथ पर आज्ञात वाहन से टक्कर, चालक की मौत

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के किसान पथ पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बहराइच जिले के निवासी राम कुमार की जान चली गई। राम कुमार, जो A to Z लॉजिस्टिक कंपनी के लिए अपनी निजी गाड़ी (नंबर: UP17C6284) से माल ढोने का काम करते थे, सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच किसान पथ पर किसी आज्ञात वाहन से टकरा गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल राम कुमार का इलाज के दौरान निधन हो गया।मृतक के सगे भाई विश्वनाथ ने सरोजनी नगर थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। तहरीर में बताया गया कि राम कुमार मूल रूप से ग्राम मोहरवा, थाना मटेरा, जिला बहराइच के राम दुलारे के पुत्र थे और ग्राम मोहरबा में रहते थे। वे कई वर्षों से लॉजिस्टिक कंपनी के तहत अपनी गाड़ी खुद चलाकर काम कर रहे थे। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों की गंभीरता के कारण उनकी मौत हो गई।

 चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से कारतूस बरामद

सरोजनीनगर में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब दम्मम (सऊदी अरब) जाने वाली फ्लाइट से यात्रा कर रहे एक यात्री के बैगेज से संदिग्ध वस्तु बरामद हुई। जांच में 8 एमएम कैफ 315 बोर का कारतूस निकला, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने यात्री को हिरासत में ले लिया।
प्रयागराज के निवासी इरफान अहमद नामक इस यात्री को बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान पकड़ा गया। सीआईएसएफ और अदानी सिक्योरिटी के कर्मियों ने स्कैनिंग मशीन पर संदिग्ध आकृति देखते ही बैग की मैनुअल जांच की, जिसमें कारतूस मिला। पूछताछ में इरफान कोई वैध शस्त्र लाइसेंस या संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सका।घटना की सूचना मिलते ही सरोजनीनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यात्री ने कारतूस के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में सतर्कता बरती जा रही है।एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा प्रक्रियाओं को और सख्त किया गया है। पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना एयरपोर्ट पर यात्रियों के बीच दहशत पैदा करने वाली रही।

बन्थरा में जमीन विवाद में गैंग ने किया खूनी हमला,संजय सिंह समेत तीन घायल, सिर फटने से गंभीर चोटें

बन्थरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार (12 सितंबर) को एक जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ग्राम खुर्रमपुर के निवासी संजय सिंह (उम्र अज्ञात) ने थाना प्रभारी को दी गई प्राथमिकी में बताया कि उनके काम्प्लेक्स के पीछे की जगह पर कूड़ा डालने को लेकर गांव के 11 लोगों ने गैंग बनाकर लाठी-डंडों और लोहे के फरसे से लैस होकर हमला कर दिया।

हमलावरों ने संजय सिंह, उनके पुत्र ऋषभ सिंह और साले के बेटे रोहित सिंह पर जानलेवा हमला किया, जिसमें तीनों के सिर फट गए और वे गंभीर रूप से घायल हो गए।संजय सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि वे सुबह करीब 9 बजे अपने काम्प्लेक्स पर सफाई और दुकानों के काम के लिए पहुंचे थे। तभी काम्प्लेक्स के पीछे की जगह पर फूलचंद (पिता: स्व. देवी), हिमांशु (पिता: फूलचंद), नरेंद्र (पिता: रामविलास), छोटा (पिता: स्व. देवी), सुंदर (पिता: छोटा), रंगा (पिता: छोटा), अयोध्या (पिता: स्व. पुत्तू), अजितेश (पिता: अयोध्या), गया प्रसाद (पिता: स्व. देवी), रिंकू पाल (पिता: मैकू) और रामकुमार (पिता: नान्हू) नामक 11 व्यक्तियों ने चार डंपर कूड़ा ट्रैक्टर से बराबर कर रहे थे। मना करने पर उन्होंने मां-बहन की गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के अनुसार आरोपी गैंग बनाकर लाठी-डंडों और फरसे से लैस थे। उन्होंने तीनों पर लाठी-डंडों और लात-घूसों से हमला किया, साथ ही फरसे से संजय सिंह के सिर पर वार किया, जिससे उनका सिर फट गया। ऋषभ और रोहित के सिर भी फट गए। हमलावरों ने उन्हें खून से लथपथ कर दिया और दुकानों के अंदर घुसकर भी पीटा। कपड़े फाड़े गए और जानलेवा हमले की कोशिश की गई। हल्ला मचाने पर ग्रामीणों ने उन्हें बचाया, तब आरोपी धमकी देकर भाग गए।संजय सिंह ने थाना प्रभारी से प्रार्थना की है कि प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया जाए, क्योंकि तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

पुलिस में नौकरी का झांसा देकर 2.5 लाख ठगे,चेक बाउंस, धमकी पर बुजुर्ग महिला ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर

आशियाना इलाके की रहने वाली आशा दूबे ने बंथरा थाने में एक प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शिवम गोस्वामी, उसके पिता अजय गोस्वामी (पूर्व पुलिस कर्मी) और चाची रीता गोस्वामी ने उनके बेटे को पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर कुल 2.50 लाख रुपये की ठगी की। इसके अलावा, पैसे लौटाने की मांग करने पर हमला करने और हत्या की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी परिवार पुलिस कनेक्शन का फायदा उठाकर इस तरह के अपराधों को अंजाम देता है, जिससे वह जान से मारने के डर से भयभीत हैं।श्रीमती आशा दूबे (पत्नी जेएस दूबे, निवासी सेक्टर-एम 1216, आशियाना कानपुर रोड, लखनऊ) ने अपनी शिकायत में बताया कि 2017 में आरोपी परिवार ने उनके बेटे को उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में चतुर्थ श्रेणी या दफ्तरी पद पर नौकरी लगवाने का लालच दिया। 28 जुलाई 2017 को उन्होंने 1.50 लाख रुपये नकद शिवम गोस्वामी को सौंप दिए। लेन-देन आरोपी परिवार के बंथरा चौराहा स्थित घर (टीवीएस शोरूम के निकट) पर हुआ।नौकरी न लगने पर दबाव बनाने पर आरोपी पक्ष ने आश्वासन दिया कि काम चल रहा है और पैसे सुरक्षित हैं। फरवरी 2018 में रीता और अजय गोस्वामी के आग्रह पर शिवम ने बैंक ऑफ महाराष्ट्रा के दो चेक जारी किए- एक 75,228 रुपये (चेक नंबर 184699, *(11.02.2018) और दूसरा 75,000 रुपये (चेक नंबर 184698, (01.02.2018)। इनमें 228 रुपये डीजल-पेट्रोल खर्च के नाम पर जोड़े गए थे।03 मार्च 2018 को पीड़िता ने चेक नंबर 184699 को अपने इलाहाबाद बैंक खाते (डायनमिक इंटरप्राइजेज) में जमा किया, लेकिन 05 मार्च को यह बाउंस हो गया। आरोपी पक्ष ने फिर आश्वासन दिया और चेक दोबारा न जमा करने की सलाह दी। इसी बीच, रीता गोस्वामी को अतिरिक्त 1 लाख रुपये नकद देकर कुल राशि 2.50 लाख हो गई।
पीड़िता ने बताया कि कई साल बीतने के बावजूद न तो नौकरी लगी और न पैसे लौटे। मात्र आश्वासन ही मिलता रहा। 15 जून 2023 को रीता गोस्वामी के घर पैसे मांगने पर फिर आश्वासन मिला। ठीक एक महीने बाद दोबारा मांग करने पर शिवम, रीता और उनके साथियों ने 10-12 लड़कों को बुलाकर गाली-गलौज की, मारपीट का प्रयास किया और भविष्य में ‘अंजाम भुगतने’ की धमकी दी।आशा दूबे ने एफआईआर में कहा कि शिवम गोस्वामी आपराधिक प्रवृत्ति का है और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य साथियों के साथ मिलकर ठगी करता है। उसके पिता अजय (सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी) और चाची रीता (पुलिस कर्मी) उसके गलत कामों को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से उनकी हत्या करा सकते हैं, जिससे वे भयभीत हैं।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *