मोहनलालगंज: एसीपी व प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस फोर्स संग किया पैदल गश्त,क्लिक करें और भी खबरें

-हिस्ट्रीशीटर व जिलाबदर अपराधियो के घरो पर पहुंचकर जानी गतिविधियां,अपराध में लिप्त दो हिस्ट्रीशीटरो को हिरासत में लिया,एक बुलेट बाइक सीज

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ ।अपराध नियंत्रण के लिये लखनऊ पुलिस के “आपरेशन प्रहार” अभियान के तहत एसीपी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने भारी पुलिस फोर्स व पीएसी बल के साथ सोमवार की शाम मोहनलालगंज कोतवाली के गौरा गांव की गालियों में पैदल गश्त कर सक्रिय अपराधियो, हिस्ट्रीशीटर व जिलाबदर अपराधियो के घरो व मोहल्लो में पहुंचकर उनकी गतिविधियां चेक करते हुये अपराध से दूर रहने की हिदायत दी।इस दौरान अपराधो में संलिप्त मिले दो हिस्ट्रीशीटरो नन्हा व बुद्वीलाल को पुलिस ने हिरासत में लिया।वही सार्वजनिक जगहो पर शराब के जाम लड़ा रहे चार नशेड़ियो को पकड़कर थाने ले गयी।गांव की गलियो में गश्त के दौरान एसीपी व प्रभारी निरीक्षक ने ग्रामीणो से वार्ता भी की।इस दौरान पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली एक बुलेट बाइक को पुलिस ने पकड़कर सीज किया।एसीपी ने गौरा में स्थित शराब की दुकाने चेक करते हुये सैल्समैनो को खुले में शराब ना पिलाये जाने की हिदायत दी।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया आपरेशन प्रहार अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधिक प्रवृति पर रोक लगाना,समाज में शांति व सुरक्षा का वातावरण बनाना,पूर्व अपराधियों एवं असामजिक तत्वो के नेटवर्क को तोड़ना,जनसामान्य में विश्वास और पुलिस की सक्रियता का सदेंश देना व अपराधियो के खिलाफ निवारक कार्यवाही कर उन्हे भविष्य में अपराध से दूर रहने के लिये प्रेरित करना है।एसीपी ने कहा मोहनलालगंज पुलिस समाज की सुरक्षा,अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये सतत प्रयासरत है,आपरेशन प्रहार अभियान से अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ साथ जनता में विश्वास पैदा करना प्राथमिकता है।इस दौरान निगोहां थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी,वरिष्ठ उपनिरीक्षक यशवंत सिंह,हल्का इंचार्ज सौरभ सिंह समेत काफी संख्या में पुलिस व पीएसी बल मौजूद रहें।

आनलाइन गेम में 13लाख रूपये हारा बेटा,पिता ने डांटा तो फांसी लगाकर दी जान

मोहनलालगंज के धनुवासाड़ गांव में आनलाइन गेमिंग में 13 लाख रूपये हराने के बाद किसान के इकलौते बेटे ने सोमवार को घर के प्रथम तल में बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।परिजनो ने किशोर का शव घर के प्रथम तल के कमरे में लटकता देख आनन फानन नीचे उतारकर सीएचसी लेकर पहुंचे।जहां मौजूद डाक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज के धनुवासाड़ निवासी किसान सुरेश कुमार यादव का इकलौता बेटा यश कुमार(14वर्ष)एक निजी स्कूल में कक्षा छ:में पढता था।परिजनो की माने तो छात्र यश अपने पिता के मोबाइल से फ्री फायर आनलाइन गेम खेलता था।जिसमें करोड़ो रूपये कमाने के लालच में आकर छात्र ने अपने पिता के खाते में जमा 13 लाख रूपये हार गया।सोमवार को किसान सुरेश कुमार बैंक के खाते से पैसा निकालने गये तो खाते में जमा 13लाख रूपये गायब मिले जिसके बाद उनके होश उड़ गये ओर उन्होने स्टेटमेंट निकलवाया तो पता चला आनलाइन गेम में सारा पैसा गया है।जिसके बाद घर आकर उन्होने इकलौते बेटे यश को को डांट दिया।जिससे नाराज बेटे ने घर के प्रथम तल में बने कमरे में जाकर रस्सी से पंखे के हुक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।परिजन देर शाम कमरे में पहुंचे तो बेटे यश का शव रस्सी एक सहारे लटकता देख होश उड़ गये जिससे बाद आनन फानन शव को नीचे उतरवाकर सीएचसी लेकर पहुंचे,जहां मौजूद डाक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।मृतक के परिवार में मां विमला व एक बहन गुनगुन है।इकलौटे बेटे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।

फर्जी किसानो से जमीन की रजिस्ट्री कराने वाला जालसाज गिरफ्तार,भेजा जेल

मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस ने सोमवार को फर्जी किसानो से जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम कराने वाले जालसाज शारदा प्रसाद निवासी नीलमथा थाना कैंट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया वादी अजय कुमार निवासी ग्राम गूढा थाना शिवगढ जनपद रायबरेली ने मुकदमा दर्ज करते हुये बताया था उनकी पैतृक कृषि योग्य जमीन मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र में स्थित जिसको 2022 में उन्होने दीपाली मिश्रा,रोहित शर्मा व दीपिका शर्मा को बेचा था,उक्त भूमि की दाखिल खरीज कराने के दौरान खरीददारो को पता चला फर्जी किसान खड़ा कर 2021 में उक्त भूमि को शारदा प्रसाद निवासी नीलमथा थाना कैंट को बेचा गया है जिसमें रोहित यादव व अंकित तिवारी गवाह है।जिन किसानो बैजनाथ व लालता के नाम से रजिस्ट्री की गयी थी उनकी तीन दशक पहले मौत हो चुकी थी।सोमवार को पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले जालसाज शारदा प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।वही गवाह रोहित यादव को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

तहसील मुख्यालय पर महिला प्रधान व ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे
– नंदौली में पंचायत भवन की जमीन पर हिस्ट्रीशीटर ने गुमटी रखकर किया दोबारा  कब्जा, शिकायतो के बाद नही  हटाये गए अवैध कब्जे 

-नाराज महिला प्रधान व ग्रामीण तहसील मुख्यालय पर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे

मोहनलालगंज तहसील के नंदौली ग्राम में हिस्ट्रीशीटर के द्वारा गुमटी रखकर पंचायत भवन की जमीन पर दोबारा किये गये अवैध कब्जे को कई शिकायतो के बाद भी ना हटाये जाने से नाराज महिला प्रधान रीना सिंह सैकड़ो ग्रामीणो के साथ सोमवार को तहसील मुख्यालय पहुंचकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गयी ओर तहसील प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की।हालाकि देर शाम तहसील का कोई भी जिम्मेदार अफसर प्रधान व ग्रामीणो से वार्ता को नही पहुंचा।जिससे नाराज प्रधान ने हिस्ट्रीशीटर का अवैध कब्जा हटने के बाद ही धरना समाप्त करने की घोषणा की ।प्रधान व ग्रामीणो ने तहसील मुख्यालय पर देर शाम कैंडिल जलाकर अपना विरोध जताया। प्रधान रीना सिंह ने बताया नंदौली में पंचायत भवन के मुख्य गेट के सामने हिस्ट्रीशीटर सर्वेन्द्र सिंह,उमेश सिंह व राकेश सिंह ने गुमटी व टीन शेड रखकर कब्जा कर लिया था ओर गुमटी से नशे का कारोबार करते थे,पास में स्कूल था जिसमें पढने वाले बच्चो पर बुरा प्रभाव पढ रहा था,सम्पूर्ण समाधान समेत थाना समाधान दिवसो में दर्जनो शिकायतो के बाद भी कब्जा ना हटने पर मजबूर ब्लाक कार्यालय पर धरने पर बैठना पड़ा था जिसके बाद तहसील व पुलिस प्रशासन ने मौके पर जाकर तत्काल गुमटी समेत हिस्ट्रीशीटर का कब्जा हटा दिया था,लेकिन कुछ दिनो बाद ही सत्ता पक्ष के कुछ नेताओ के दबाब व मौजूद तहसीलदार की शह पर उक्त हिस्ट्रीशीटर ने दोबारा से हटायी गयी जगह पर गुमटी रखकर कब्जा कर लिया‌‌‌।जिसके बाद एसडीएम समेत अन्य अधिकरियो से शिकायते की तो हिस्ट्रीशीटर का अवैध कब्जा हटवाये जाने की बजाय तहसील प्रशासन ने पंचायत भवन के बाहर लगी उनकी होर्डिंग हटवा दी।यहि नही बीते सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम आपूर्ति ज्योति गौतम से शिकायत की तो उन्होने 13सितम्बर को तहसीलदार को टीम के साथ मौके पर जाकर जांच कर अवैध कब्जा हटाये जाने के निर्देश दिये थे,जिसके बाद मौके पर पहुंची राजस्व टीम बिना कब्जा हटाये खानापूर्ति कर लौट आयी थी।जिससे नाराज महिला प्रधान रीना सिंह सैकड़ो ग्रामीणो के साथ सोमवार को मोहनलालगंज तहसील पहुंचकर मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गयी ओर प्रशासन के विरूद्व जमकर नारेबाजी की।हालाकि सुबह से देर शाम तक प्रधान सहित ग्रामीण धरने पर बैठे रहे लेकिन तहसील का कोई भी जिम्मेदार अफसर उनसे वार्ता करने नही पहुंचा।जिससे नाराज प्रधान व ग्रामीणो ने देर शाम कैंडिल जलाकर अपना विरोध जताया।प्रधान रीना सिंह ने कहा हिस्ट्रीशीटर का अवैध कब्जा ना हटने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर,एक की मौत

निगोहां थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के पास रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्त गम्भीर रूप से घायल हो गये।सूचना के बाद मौकेट पर पहु‌ची पुलिस घायल दोस्तो को इलाज के लिये सीएचसी लेकर गयी।जहां मौजूद डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया ओर दूसरे की हालत गम्भीर देख इलाज के लिये ट्रामा टू रेफर कर दिया।जहां भर्ती कर घायल का इलाज जारी हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार निगोहां के उतरावां मजरा बखतखेड़ा निवासी दीपक सिंह(33वर्ष)अपने दोस्त राजेन्द्र निवासी पतौना के साथ रविवार की देर रात साढे बारह बजे के करीब बाइक से किसी काम से निगोहां कस्बा जा रहा था,जैसे ही उदयपुर गांव के पास पहुंचा ही था की तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में दोनो दोस्त गम्भीर रूप से घायल हो गये।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल दोस्तो को इलाज के लिये सीएचसी लेकर गयी।जहां मौजूद डाक्टर ने दीपक को मृत घोषित कर दिया ओर उसके दोस्त राजेन्द्र की हालत गम्भीर देखकर इलाज के लिये ट्रामा टू रेफर कर दिया।जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायल राजेन्द्र को इलाज के लिये ट्रामा टू लेकर गये।जहां भर्ती कर उसका इलाज जारी है।वही मृतक दीपक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।

 किशोरी को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने वाला युवक गिरफ्तार

मोहनलालगंज पुलिस ने सोमवार को नाबालिग किशोरी को दस दिन पहले बहला फुसलाकर घर से भगाकर ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद किया‌।पुलिस ने आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया क्षेत्र के एक गांव से 5सितम्बर को 17वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर युवक हामिद रजा निवासी ग्राम पिपरा रहीम थाना रूधौली जनपद बस्ती अपने साथ भगा ले गया था।पीड़ित भाई की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद किया।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *