-पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शुरू की मामले की जांच पड़ताल
- REPORT BY:A.S.CHAUHAN || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS
लखनऊ। रेलटेक इंफ्रावेंचर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर (कॉन्ट्रैक्ट) दुर्गेश्वर पांडे पर कंपनी के साथ 31.86 लाख रुपये की धोखाधड़ी और
गबन का गंभीर आरोप लगा है। कंपनी के एचआर मैनेजर राकेश कुमार निगम ने सरोजनीनगर थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई है, जिसमें दुर्गेश्वर पांडे पर व्यक्तिगत लोन और इंप्रेस्ट की राशि हड़पने, फर्जी चेक जारी करने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
राकेश कुमार निगम के अनुसार, दुर्गेश्वर पांडे ने कंपनी से 23 जनवरी 2024 को 5 लाख रुपये और 24 अप्रैल 2024 को 16 लाख रुपये का व्यक्तिगत लोन लिया। इसके अलावा, उन्होंने 19.86 लाख रुपये का इंप्रेस्ट विभिन्न मदों में खर्च के लिए प्राप्त किया। इसके बाद पांडे बिना सूचना के कंपनी छोड़कर फरार हो गए। कंपनी के बार-बार प्रयासों के बाद पांडे ने 16 सितंबर 2024 को 5 लाख रुपये और 24 सितंबर 2024 को 4 लाख रुपये वापस किए, लेकिन शेष 31.86 लाख रुपये की राशि का भुगतान नहीं किया।आरोप है कि पांडे ने कंपनी को तीन चेक (10.86 लाख, 16 लाख और 5 लाख रुपये) दिए, जिन पर जानबूझकर गलत हस्ताक्षर किए गए, जिसके कारण सभी चेक बाउंस हो गए। जब कंपनी ने उनसे संपर्क किया, तो पांडे ने गाली-गलौज और मारने की धमकी दी।
थाना सरोजनीनगर में शिकायत के बाद पांडे को बुलाया गया, जहां उन्होंने 18 अप्रैल 2025 को 2.5 लाख रुपये लौटाने का वादा किया, लेकिन वे न तो उपस्थित हुए और न ही उनसे संपर्क हो सका।राकेश कुमार निगम ने पुलिस उपायुक्त, दक्षिणी पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ को 20 मई 2025 को आवेदन देकर दुर्गेश्वर पांडे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एफआईआर के साथ पांडे का आधार कार्ड, बैंक चेक की प्रतिलिपि, भुगतान हेतु नोटिस और अन्य दस्तावेज संलग्न किए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ट्रैक्टर से बंधे मृत पशु को घसीटने की अमानवीय घटना,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मृत पशु को ट्रैक्टर से बांधकर सड़क
पर घसीटा जा रहा है। यह घटना उत्तर प्रदेश के संभल जिले के विकासखंड रजपुरा के गांव भिरावटी स्थित एक गोशाला से जुड़ी बताई जा रही है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली से मृत गोवंशीय पशु को बेरहमी से खींच रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में गुस्सा और आक्रोश फैल गया है।विशेषज्ञों का कहना है कि मृत पशुओं को इस तरह घसीटना न केवल पशु अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि संक्रामक बीमारियों के फैलाव का खतरा भी पैदा करता है।यह पहली बार नहीं है जब ऐसी घटना सामने आई हो। हाल ही में मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में भी मृत गोवंश और कुत्तों के शवों को ट्रैक्टर से घसीटने का वीडियो वायरल हुआ था, जहां सड़क पर मांस के टुकड़े बिखर गए थे। इसी तरह, छतरपुर जिले के हरपालपुर में ग्वाल बाबा गौशाला से मृत गाय को घसीटने का मामला सामने आया, जिसके बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। औरेया जिले के गांव अमावता में भी एक मृत मवेशी को ट्रैक्टर से खींचने का वीडियो वायरल होने पर डीएम ने जांच के आदेश दिए थे।
बन्थरा थाना पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार
बन्थरा थाना पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अभियान चलाकर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार , सोमवार को
की गई। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं में वारंट जारी थे।कमलेश उर्फ भईयन, पुत्र नन्हके, निवासी ग्राम शिवदीन खेड़ा, थाना बन्थरा, लखनऊ, उम्र लगभग 40 वर्ष। (वाद सं. 937/12, अपराध सं. 127/08, धारा 379/411 भा.द.वि.)समीर उर्फ सहमीर, निवासी बिल्लौचगढी, मजरा रहीमनगर पडियाना, थाना बन्थरा, लखनऊ, उम्र लगभग 48 वर्ष। (वाद सं. 1846/21, धारा 323/504/506 भा.द.वि.) शिवशंकर, पुत्र स्व. रामकुमार, निवासी ग्राम खसरवारा, थाना बन्थरा, लखनऊ, उम्र लगभग 33 वर्ष। (वाद सं. 34913/2023, धारा 420/406/506/427 भा.द.वि.) उक्त वारंटियों को गिरफ्तार कर विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कस्टम, लखनऊ के समक्ष पेश करने के लिए भेजा गया है।
हवाई अड्डे पर यात्री के बैग से जिंदा कारतूस बरामद
सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को सुरक्षा जांच के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब इलाहाबाद निवासी मोहम्मद अहसान के बैग से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। दोपहर करीब 12 बजे सऊदी अरब जाने के लिए पहुंचे अहसान की नियमित चेकिंग के दौरान सीआईएसएफ ने कारतूस पकड़ा और उन्हें सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नवविवाहिता ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज उत्पीडन का आरोप
बिजनौर थाना क्षेत्र की पूजा यादव ने पति शिवम मौर्या, सास-ससुर, और रिश्तेदारों पर दहेज के लिए प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया
है। 22 नवंबर 2024 को हुई शादी के बाद से शिवम, उनकी बहनें गीतांजलि और अर्चना, सास धीरवती, ससुर सूरज पाल मौर्या व अन्य 50 लाख रुपये दहेज की मांग कर रहे हैं। पूजा ने बताया कि उन्होंने शादी से पहले जेवर, 50 हजार रुपये नकद, और चांदी की पायल दी थी, फिर भी दहेज की मांग जारी है।वर्तमान में पूजा को घर से निकालकर किराए के मकान में रखा गया है। 14 सितंबर 2025 को शिवम के रिश्तेदार सुमन कुशवाहा और उनके पति ने किराया न देने पर पूजा के साथ मारपीट की, गालियां दीं, और गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने धमकी दी कि दहेज न मिलने पर पूजा की हत्या कर लाश गायब कर देंगे। पूजा ने बिजनौर थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छठ मैया के पवित्र बंधुवा तालाब की भव्य सफाई
सरोजनीनगर सेकंड में स्थित छठ मैया के पवित्र बंधुवा तालाब की नगर निगम द्वारा रात में इंजन पंप के माध्यम से विशेष सफाई करवाई गई। यह कार्य महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक राजेश्वर सिंह, भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व सांसद कौशल किशोर के आशीर्वाद और सहयोग से संभव हुआ।पिछले दो महीनों से घाट की सफाई का कार्य चल रहा है, ताकि छठ मैया के भक्तों को माता रानी के दरबार में पूजा-अर्चना के लिए स्वच्छ और सुव्यवस्थित सुविधाएं प्राप्त हो सकें। यह प्रयास भक्तों के लिए एक बेहतर अनुभव सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
बंथरा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप, दहेज उत्पीड़न का पुराना मामला फिर सुर्खियों में
बंथरा थाना क्षेत्र के ग्राम भदोई में विवाहिता अंजू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतका के पिता भोलाशंकर ने
अंजू के पति अजीत पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश करार दिया।पिता का कहना है कि शादी के बाद से अंजू को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाता था। तीन साल पहले दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद परिवार की इज्जत और बच्चों के भविष्य को देखते हुए समझौता हुआ। हालांकि, इसके बावजूद अजीत का व्यवहार नहीं बदला और सास के साथ भी घरेलू कामकाज को लेकर विवाद होता रहता था।अंजू के दो बच्चे, छह वर्षीय बेटी अपर्णा और तीन वर्षीय बेटा दिव्यांश, हैं। घटना की सूचना मिलते ही बंथरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, जिसमें रस्सी, कमरे की स्थिति और शरीर पर मौजूद निशानों की जांच शामिल है।पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट से मौत के सटीक कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।
