LUCKNOW:हजरतगंज में बिना लाइसेंस के चल रही थी बार,छापेमारी में खुला सच

-कामपोजिट दुकानदार से मिली अवैध शराब, कई लोग भेजे गये जेल

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।राजधानी के हजरतगंज में बिना लाइसेंस के जहाँ बार का संचालन हो रहा था। वही डालीगंज रेलवे लाइन के पास कम्पोजिट शाप में अवैध शराब की बिक्री हो रही थी। आबकारी टीम नें इसका खुलासा कर कई लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

जानकारी के मुताबिक सरकारी दुकानों पर बिक रही अवैध और नकली शराब की मिल रही शिकायतों को लेकर जिला आबकारी अधिकारी नें सख्त रुख रुख अख्तियार करते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये थे।इसको लेकर आबकारी निरीक्षक मोनिका यादव और विवेक सिंह व शिखर कुमार व अखिलेश कुमार नें कंपोजिट शॉप सीतापुर रोड नियर डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से जानकीप्रसाद अग्रवाल पेट्रोल पंप के मध्य से दो 180 एमएल आइकॉनिक व्हाइट और दो 375 एमएल आइकॉनिक व्हाइट व ब्लेंडर प्राइड के दो 375 एमएल एवं 180 एमएल तथा रॉयल स्टैग तीन 180 एमएल और इंपीरियल ब्लू के एक 180 एमएल,स्टर्लिंग रिजर्व बी7 के एक 180 एमएल अवैध मदिरा प्राप्त की उसे जब विभागीय ऐप से स्कैन किया तो बियर ट्यूबर्ग स्ट्रांग एस्ट्रल माल्ट बियर प्राप्त हुए।इसको लेकर मदेय गंज थाने में राजेश जायसवाल एवं अशोक कुमार जायसवाल के विरुद्ध आबकारी मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम एवं बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया।

जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व रेस्टोरेंट को लेकर चले अभियान में आबकारी निरीक्षक मोनिका यादव और रजनीश प्रताप सिंह व अरविंद पाल बघेल नें हजरतगंज स्थित टनाटन रेस्टोरेंट में छापेमारी की यहाँ पर बिना लाइसेंस के बार का संचालन हो रहा था। लोग अवैध रूप से मदिरापान कर रहे थे। रेस्टोरेंट से कुल 40 पीस सीलबंद बोतल,39 हाय रेंज की खुली बोतल ,40 पीस बियर विभिन्न ब्रांड की बरामद हुई।यह मदिरा उत्तर प्रदेश में बिक्री हेतु अनुमन्य है। इसके अतिरिक्त रेस्टोरेंट से मदिरा बिक्री के बिल भी बरामद किए गए। रेस्टोरेंट के मैनेजर राकेश कुमार,शिवम् कुमार, अरविन्द कुमार, श्याम सिंह ,संजय कुमार गिरी, कारपोरेट पार्टनर नाजिर शेख के विरुद्ध थाना हजरतगंज में आबकारी अधिनियम व बीएनएस की धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।इस टीम में आबकारी सिपाही विवेक आनंद,प्रभात उपाध्याय,अबुल कलाम तथाअंकुर सिंह मौजूद थे।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *