सरोजनीनगर:स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का लोकबंधु अस्पताल में हुआ शुभारंभ, क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:A.S.CHAUHAN || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS
लखनऊ।कानपुर रोड, लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को एलडीए कॉलोनी स्थित राजकीय लोकबंधु अस्पताल में 15 दिवसीय “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके तहत महिलाओं के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम और जांच शिविर आयोजित होंगे।शुभारंभ समारोह में अस्पताल निदेशक डॉ. संगीता गुप्ता, मुख्य चिकित्साधीक्षक मेजर डॉ. राजीव दीक्षित, एमएस डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी और राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य आनंद बारी उपस्थित रहे। इस दौरान गायनी ओपीडी में महिलाओं को स्वास्थ्य जांच और समय पर उपचार की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया गया।डॉ. संगीता गुप्ता ने कहा, “महिलाएं स्वस्थ होंगी तभी परिवार मजबूत होगा। इस अभियान के जरिए महिलाओं को बीमारियों से बचाव और जांच के महत्व को समझाया जाएगा।” डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के तहत देशभर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें रक्तदान अभियान पर विशेष जोर है।लोकबंधु अस्पताल में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें 77 बार रक्तदान करने वाले सौरभ निगम को “महादानी” के रूप में सम्मानित किया गया। अस्पताल का ब्लड बैंक 20 किलोमीटर से अधिक दूरी के मरीजों को रक्त उपलब्ध कराता है। अभियान के तहत ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की जांच और परामर्श सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं।

प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन पर सरोजनीनगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को सेवा पखवाड़ा के तहत सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर मरीजों और उनके परिजनों को रोगों से बचाव के उपाय बताए तथा नियमित जांच और समय पर उपचार के लिए प्रेरित किया। दंत स्वास्थ्य शिविर में डॉ. मनीष (डेंटल सर्जन) और मोहम्मद गुफरान सिद्दीकी ने दंत रोगों से बचाव की जानकारी दी। टीबी जागरूकता शिविर का संचालन महावीर और ए.के. सिंह ने किया, जबकि कुष्ठ रोग पर जागरूकता नॉन मेडिकल असिस्टेंट अशोक कुमार ने प्रदान की।अवकाश के दिन भी शिविर में 300 से अधिक मरीजों ने निःशुल्क ओपीडी सेवाओं का लाभ उठाया। डॉ. अजहर, डॉ. रेनू सिंह और डॉ. पूर्णिमा ने मरीजों की जांच और उपचार किया। इस अवसर पर चीफ फार्मासिस्ट एम.जी. गुप्ता, फार्मासिस्ट आर.बी. मौर्य, श्याम सिंह, अनुज चौधरी, मुकेश शर्मा, अभिषेक झा, एक्स-रे तकनीशियन पीयूष यादव और अशोक कुमार का विशेष सहयोग रहा।

तेज बारिश ने बंथरा में मचाई बिजली की तबाही, 5 घंटे से अधिक से प्रभावित

बुधवार को तेज बारिश के बीच बंथरा क्षेत्र के हरौनी फीडर से जुड़े मिर्जापुर, बेंती, लतीफ नगर, हरौनी, रहीम नगर, पडियाना, गुड़वा सहित एक दर्जन से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति 5 घंटे से अधिक समय तक ठप रही। बनी मोहान मार्ग कटी बगिया में नगवा नाले के पास विद्युत पोल टेढ़ा होने और लतीफ नगर में इंसुलेटर जलने व रहीम नगर पडियाना में ट्रांसफार्मर के पास बिजली के तारों पर पेड़ की डाल गिरने से लाइन में खराबी आ गई। लगातार बारिश के कारण बिजली कर्मचारियों को सुधार कार्य में देरी हुई, जिससे उपभोक्ता परेशान रहे। लाइन में आई खराबी को लेकर परेशान उपभोक्ता सोशल मीडिया पर बिजली आपूर्ति न होने को लेकर अपनी परेशानी बयां करने लगे।विद्युत उपकेंद्र बनी के अवर अभियंता रविंद्र कुमार सिंह कहते है कि बिजली की लाइन में कई जगह फाल्ट आ जाने के कारण सप्लाई में व्यवधान उत्पन्न रहा, जबकि कर्मचारी लगातार लाइन में आए फाल्टों को ठीक करने का प्रयास करते रहे हैं।

सरोजनीनगर में गाली-गलौज मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के रानीपुर मजरा पिपरसंड में एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। प्रथम सूचना पत्र (एफआईआर) के अनुसार, श्रीमती राजकुमारी, पत्नी श्याम सुंदर, ने बताया कि 29 अप्रैल, 2025 को सुबह 7:30 बजे वह अपने खेत से गेहूं काटकर घर लौट रही थीं, तभी गांव के कन्हैया लाल, राम खेलावन, जगदीश और ईश्वरदीन ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट की। इस घटना में उनके पति श्याम सुंदर और उनके बेटों दिलीप कुमार और पवन को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामला गैर-संज्ञेय अपराध (एनसीआर) के तहत दर्ज किया गया है

दहेज उत्पीड़न दूसरी शादी, महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट

बिजनौर थाना क्षेत्र में  हीना हन्फी ने अपने पति अब्दुल रहमान और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई है। हीना के अनुसार, उनकी शादी 21 फरवरी 2002 को अब्दुल रहमान के साथ हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज कम लाने का ताना देकर लगातार प्रताड़ित करते रहे। ससुराल पक्ष ने उनसे एक लाख रुपये की मांग की और मारपीट सहित कपड़े-मोजन जैसी मूलभूत जरूरतें भी पूरी नहीं कीं।हीना ने बताया कि कुछ समय पहले उनके पति और ससुराल वालों ने उनकी जान लेने की कोशिश की, जिसके डर से वह अपने मायके चली गईं। इसके बाद उनके पति ने बिना तलाक दिए 9 मई 2025 को बाराबंकी की सानिया परवीन के साथ दूसरी शादी कर ली। हीना का आरोप है कि इसके बावजूद उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।हीना ने थाना बिजनौर में तहरीर देकर अपने पति, सास, जेठ, ननद, और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बन्थरा में स्कूटी सवार महिला को डीसीएम ने मारी टक्कर

बन्थरा थाना क्षेत्र में 16 सितंबर 2025 को सुबह लगभग 9:30 बजे एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मीनू यादव (35 वर्ष), पत्नी स्व सूरज यादव निवासी नुरदी खेड़ा, मजरा कुरौनी, थाना बिजनौर, लखनऊ, घायल हो गईं। मीनू यादव जो सरोजनीनगर अस्पताल में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं, अपनी स्कूटी (UP32MC1844) से अस्पताल जा रही थीं। तभी बन्थरा थाना के पास एक डीसीएम (HR55AR1177) ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।इस हादसे में मीनू यादव गिर पड़ीं, जिससे उनकी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई और उनके पैर में गंभीर चोटें आईं। मीनू यादव ने अपने आवेदन में थानाध्यक्ष, बन्थरा से इस दुर्घटना की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *