– पत्नी की तहरीर पर आरोपी पति पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।मां की गैरमौजूदगी में नाबालिग बेटियो को पोर्न वीडियो दिखाकर उनके साथ अश्लीलता व छेड़छाड़ के साथ गलत हरकते करने वाले कलयुगी पिता ने रिश्तो को इस कदर शर्मसार कर दिया कि बेटियो के सामने ही पत्नी की पिटाई कर नग्न कर सम्बंध बनाये,वही बेटियो को भी आगे से ऎसा ही करने की धमकी दी।बेटियो के साथ पति के द्वारा गलत कृत्य किये जाने का मां को पता चला तो उसके सब्र का बांध टूट गया, मां ने अपनी बेटियों संग गोसाईगंज पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की।जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर आरोपी पति के विरुद्ध छेड़छाड़, पास्को एक्ट समेत अन्य गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भेजा।
गोसाईगंज निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया उसके पति नवीन गुप्ता का चरित्र ठीक नही है,घर में उसकी गैर मौजूदगी में पति ने अपनी नाबलिग बेटियों को पोर्न वीडियो दिखाकर उनके साथ छेड़छाड़ करते हुये अस्मत लुटने की कोशिश की।बेटियो ने डर वश इसकी जानकारी मुझे नही दी,6 सितम्बर की रात्रि पति ने बेटियो के सामने उसकी बुरी तरह पिटाई कर नग्न कर दिया और बेटियो को बोला तुम सामने बैठकर देखो तुम्हारी मां के साथ कैसे सेक्स कर रहा हू तुम दोनो को भी बड़े होकर ऎसे करना होगा.मै पति से बेटियो के सामने ये सब ना करने की मिन्नते करती रही लेकिन उसने मेरी एक ना सुनी,बेटियां रोते हुये चिल्लाती रही लेकिन उनकी भी पुकार का पति पर कोई असर नही पड़ा।जिसके बाद बेटी ने मेरी गैर मौजूदगी में पिता द्वारा किये जाने वाले कृत्यो के बारे में बताया गया तो मेरे होश उड़ गये।पति की करतूते मैने अपने माता-पिता व भाई से बताई तो उन्होने पति को समझाने का प्रयास किया उन्हे भी जान से मारने की धमकी दी।बेटियो की अस्मत बचाने के लिये किसी तरह हिम्मत जुटाकर गोसाईगंज थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर पति पर कार्यवाही की मांग की।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति पर छेड़छाड़ समेत पास्को एक्ट व अन्य गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज किया।
मुकदमा वापस ना लेने पर पत्नी व बेटियो की हत्या करने की दी धमकी…
पत्नी ने बताया जब पति नवीन गुप्ता को मुकदमा दर्ज होने की भनक लगी तो बीते शुक्रवार को जब वो बाजार जा रही थी तो पति उसका पीछा करता हुये पास आ गया और बोला तुमने व तुम्हारी बेटियों ने जो मुकदमा दर्ज कराया है उसमे समझौता दाखिल कर दो यदि मुझे उस मुकदमें में जेल जाना पड़ा तो तुम्हारी व बेटियो की हत्या करने के बाद ही जाऊगा,कोई मेरा कुछ नही कर पायेगा।आरोपी पति की धमकी से मै व बेटियां सहम गयी ओर गोसाईगंज थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर आरोपी पति के विरूद्व कार्यवाही की मांग की।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने की धाराओ में मुकदमा दर्ज किया।
आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल….
पत्नी व बेटियो के साथ हैवानियत की हदे पार करने के आरोपी नवीन गुप्ता को गोसाईगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।जिसके बाद पत्नी समेत बेटियों ने राहत की सांस ली।इंस्पेक्टर बृजेश चन्द्र त्रिपाठी ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
पटाखे की आवाज निकालने वाली पल्सर बाइक पुलिस ने की सीज
पटाखे की आवाज निकालने वाली बाइको के खिलाफ चल रहा मोहनलालगंज कोतवाली पुलिस का अभियान रंग ला रहा है.बीते शनिवार को मोहनलालगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान पटाखे की आवाज निकालने वाली एक बजाज पल्सर बाइक को पकड़कर सीज किया।अतिरिक्त इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि मोहनलालगंज में कुछ युवा सड़कों पर बुलेट समेत अन्य बाइको में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर दौड़ा रहे है इन बाइक के साइलेंसरो से पटाखे छोड़ने की आवाज आती है। जिससे लोगों को परेशानी होती है।शनिवार को मोहनलालगंज कस्बे में चेंकिग अभियान चलाकर पटाखे जैसी तेज आवाज निकालने वाली एक बजाज पल्सर बाइक यूपी 32एमजी7757 को सीज किया।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया मोहनलालगंज सर्किल के सभी थानो में यह अभियान जारी रहेगा।बाइको से साइलेंसर से पटाखे की आवाज निकालने पर पांच से दस हजार तक का चालान भी किया जाएगा। साथ ही बार-बार इस तरह की हरकत करने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जायेगी।
