-अम्बालिका इन्स्टीट्यूट आंफ मैनेजमेन्ट एण्ड टेक्नोलोजी कालेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने गोष्ठी कर छात्राओ को कानून व सुरक्षा समेत साइबर अपराधो से बचाव की जानकारी
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।मोहनलालगंज के अम्बालिका इन्स्टीट्यूट आंफ मैनेजमेन्ट एण्ड टेक्नोलोजी कालेज में मगंलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत एसीपी रजनीश वर्मा व प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने गोष्ठी आयोजित कर छात्राओ को कानून व सुरक्षा समेत साइबर अपराध,डीपफेक,डिजिटल अरेस्ट से बचाव की जानकारी दी।एसीपी रजनीश वर्मा ने गोष्ठी में मौजूद छात्राओ को सम्बोधित करते हुये कहा कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है।ऐसे में उन्हें अपने अधिकारों के अलावा सुरक्षा के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।उन्होने छात्राओ को साइबर अपराध को लेकर सावधान करते हुए कहा कि कोई भी बैंक या ओटीपी संबंधी जानकारी फोन पर साझा न करें। इससे साइबर ठग आपकी गाढ़ी कमाई उड़ा सकते हैं।सोशल मीडिया पर खुद को सुरक्षित रखने का एक और तरीका है, अपने प्रोफाइल को प्राइवेट रखें। आप अपनी फ्रेंड लिस्ट में किसी भी अनजान व्यक्ती को न जोड़ें। इससे आपका हर कंटेंट सुरक्षित रहेगा। अगर आप अपनी प्रोफाइल सार्वजनिक रखते हैं, तो कोई भी डीपफेक टूल की मदद से आपकी प्राइवेट फोटोज का गलत इस्तेमाल कर सकता है।उन्होने छात्राओ को बाल व महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनो व हेल्पलाइन नम्बरों 1076,1090,181,112,1930,102की जानकारी दी।प्रभारी निरीक्षक
प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस, सेना, प्रशासन जैसे क्षेत्रों में अब महिलाओं की सक्रिय भागीदारी है। आत्मविश्वास, मेहनत और तैयारी के साथ छात्राएं बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सकती हैं।पुलिस हर समय महिलाओ समेत आमजन की सुरक्षा के लिये तत्पर है।किसी भी असहज या संदिग्ध स्थिति में तुरंत सूचना दे।गोष्ठी में निदेशक प्रो०आशुतोष द्विवेदी,अतिरिक्त निदेशक प्रो० श्वेता मिश्रा समेत छात्राये मौजूद रही।
नगराम पुलिस ने गौकंशी के फरार आरोपी को गिरफ्तार,भेजा जेल
नगराम पुलिस ने मगंलवार को दो वर्ष से फरार चल रहे गौकंशी के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।जहां से आरोपी को जेल
भेज दिया गया।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया नगराम इलाके में 2023 में गौंवशो का वध कर उनके मांस की तस्करी करने की घटना में शामिल एक आरोपी की पहचान ना होने से उसकी गिरफ्तारी नही हो पा रही थी।थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी व पुलिस टीम के प्रयासो के बाद गौंकशी के आरोपी की पहचान अब्दुल्ला उर्फ रेहान हाल पता यहियागंज थाना चौक,जनपद चौक के रूप में हुयी।जिसके बाद उपनिरीक्षक संदीप कुमार व उपनिरीक्षक गजेन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ पस्तरागांव के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।पुछताछ में आरोपी अब्दुल्ला ने बतया उसने दो माह पहले भी नगराम के नेवाजखेड़ा जगंल में अपने साथियो संग गौवंशो को इकट्टा कर वध करने की कोशिश की थी लेकिन सफल नही हुआ था।आरोपी के विरूद्व नगराम थाने में तीन मुकदमें पंजीकृत है।थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ने बताया आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रंजिश में पिता-पुत्र को पीटने वाले आरोपियो पर मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरखेड़ा निवासी सुनील कुमार ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया बीते रविवार को जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश के चलते विपक्षी अन्नत ने अपने बेटो असऊवा,जमुना,रूदेवा व भाई राकेश व भतीजे बब्लू के साथ लाठी डंडो से लैस होकर उसके घर धावा बोलकर पिता शिवबालक व उसकी जमकर पिटाई कर दी ओर लोहे की राड से वार कर सिर फोड़ दिया।जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग निकले।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़ित की शिकायत पर छ:आरोपियो पर मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।
सैन्यकर्मी से प्लाट के नाम पर ठगी करने वाले प्रापर्टी डीलर समेत चार पर मुकदमा दर्ज
भारतीय सेना में तैनात इस्लाम खान निवासी महरूपु,मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर ने सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा से लिखित शिकायत करते हुये बताया उसने निगोहां के मस्तीपुर गांव में ओम एसोसिएट के मालिक व प्रापर्टी डीलर राज पांडे निवासी गांधीनगर,तेलीबाग,लखनऊ से 2015 में 900वर्गफिट प्लाट 3लाख 85हजार रूपये में खरीदा था जिसकी रजिस्ट्री किसान विकान्त प्रशांत व उनकी मां सुमनलता निवासीगण मस्तीपुर थाना निगोहां ने मोहनलालगंज सब रजिस्टार आफिस आकर की थी।प्लाट का दाखिल खारिज भी हो गया था लेकिन प्रापर्टी डीलर व रजिस्ट्री करने वाले किसानो ने दस वर्ष बीत जाने के बाद प्लाट पर कब्जा नही दिया।जब कि उसने गाढी कमाई से प्लाट खरीदा था।एसीपी रजनीश वर्मा ने पीड़ित सैन्यकर्मी की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये जांच कराकर निगोहां पुलिस को सैन्यकर्मी से धोखाधड़ी कर पैसे ऎठने वाले प्रापर्टी डीलर समेत किसानो के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही के आदेश दिये।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया पीड़ित सैन्यकर्मी की तहरीर पर प्रापर्टी डीलर समेत चार के विरूद्व धोखाधड़ी व पैसे हड़पने की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।
