मैनपुरी:यूपी पुलिस नें मात्र 20 मिनट में बचायी युवक की जान

-26 वर्षीय युवक नें “मै उसके बगैर नहीं रह पा रहा हूँ, आज मुझे खुदकुशी करनी पड रही है” टेस्ट लिख कर खाया जहरीला पदार्थ

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ। यूपी के मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र के रहने वाले  26 वर्षीय युवक नें “मै उसके बगैर नहीं रह पा रहा हूँ, आज मुझे खुदकुशी करनी पड रही है” यह टेक्स्ट लिखकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।इस पर रात्रि में करीब 11:49 बजे मेटा कंपनी ने मुख्यालय पुलिस महानिदेशक स्थित सोशल मीडिया सेन्टर को ई-मेल के ज़रिए एलर्ट भेजा। इस अलर्ट को तत्काल संज्ञान लेकर उच्चाधिकारियों को बताया गया।इस पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण हरकत में आये औऱ तत्काल त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। डीजीपी का निर्देश मिलते ही सोशल मीडिया सेन्टर एक्शन में आया। मोबाइल नम्बर के आधार पर तत्काल युवक की लोकेशन की जानकारी करके मैनपुरी जिले को अवगत कराया गया । सूचना एवं लोकेशन पर थाना किशनी के उप निरीक्षक पुलिस कर्मियों के साथ मात्र 20 मिनट में युवक के घर पहुंच गए । पुलिस कर्मियों नें परिजनों से जानकारी कारनें के बाद युवक के पास पहुंचे तो देखा कि युवक कुछ दवाओं को खाने की कोशिश कर रहा था तथा कुछ दवाएं पहले से खा लेने के कारण बार-बार उबकाई ले रहा था साथ ही किसी से मोबाइल फोन पर संपर्क करने की कोशिश भी कर रहा था । पुलिस कर्मियों नें तत्काल युवक से दवाओं को छीना गया और परिजनों के सहयोग से युवक को उलटी कराइ गई । युवक के सामान्य होने पर, पुलिस कर्मियों नें उससे जानकारी की गयी, तो उसनें बताया कि वह एक लड़की से प्रेम करता है किन्तु उसकी गर्लफ्रेंड से उसका विवाद हो जाने के कारण युवती ने बात करना बंद कर दिया और फोन स्विच ऑफ कर लिया, जिस कारण से युवक अवसाद में था । इसी कारण उसके मन में आत्महत्या का विचार आया और उसनें यह कदम उठाया । पुलिस के समय से पहुँच कर, युवक को आत्महत्या करने से रोका गया एवं काउन्सलिंग की गयी, जिस पर युवक द्वारा भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का आश्वासन दिया गया । युवक के परिजनों नें  थाने के पुलिसकर्मियों की तत्परता तथा उनके सहयोग हेतु उ0प्र0 पुलिस को धन्यवाद दिया।

यूपी पुलिस कर  चुकी अब तक 1376 व्यक्तियों के प्राणों की रक्षा

यूपी पुलिस एवं मेटा कम्पनी के मध्य 2022 से प्रचलित इस व्यवस्था में यदि कोई भी व्यक्ति फेसबुक अथवा इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने की पोस्ट करता है तो ऐसी पोस्ट पर मेटा कम्पनी  उत्तर प्रदेश पुलिस को ई-मेल एवं फोन के माध्यम से अलर्ट भेजकर सूचित करती है ।01 जनवरी 2023 से 20 सितम्बर 2025 के बीच आत्महत्या करने की पोस्ट पर प्राप्त अलर्ट का संज्ञान लेकर कुल 1376 व्यक्तियों के प्राणों की रक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की जा चुकी है ।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *