LUCKNOW:दुबग्गा क्षेत्र में बेकाबू बस ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचला, मौत

-ड्यूटी से लौटते समय हुई दुर्घटना,बस चालक-परिचालक मौके से फरार

  • REPORT BY:A.AHMED SAUDAGAR  || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सड़क पर दौड़ रही बेलगाम वाहनों का कहर थम नहीं रहा है। आलमबाग से ड्यूटी कर वापस घर लौट रहे 22 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड को दुबग्गा क्षेत्र के हरदोई रोड पर स्थित मछली मंडी के पास तेज़ रफ़्तार से आ रही रोडवेज बस के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सिक्योरटी गार्ड की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद चालक-परिचालक बस छोड़कर मौके से भाग निकले।

पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के मुताबिक माल थाना क्षेत्र स्थित जगनी खेड़ा सैदापुर गांव निवासी 22 वर्षीय सुजीत कुमार आलमबाग क्षेत्र स्थित किसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।

रोज की तरह सुजीत रविवार सुबह ड्यूटी करके वापस घर जा रहा था कि जैसे ही वह दुबग्गा क्षेत्र के हरदोई रोड पर स्थित मछली मंडी के पास पहुंचा कि तेज रफ्तार से आ रही रोडवेज बस के चालक ने सुजीत की बाइक में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और सुजीत छिटककर दूर जा गिरा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक-परिचालक बस छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस बस को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *