-बेबस मां ने मोहनलालगंज पुलिस समेत सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर लापता बेटे को तलाशने की लगायी गुहार
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।महाराष्ट्र के पुणे से छ:दिन पहले मोहनलालगंज क्षेत्र में स्थित घर आने के लिये निकला मजदूर सदिग्धं परिस्थितियों में लापता हो गया।मजदूर बेटे के घर ना पहुंचने पर मां ने मोहनलालगंज पुलिस से शिकायत कर लापता बेटे को तलाशने की गुहार लगायी तो पुलिस ने महाराष्ट्र जाकर मुकदमा लिखने की बात कहकर उसे चलता कर दिया।जिसके बाद बेबस मां ने बीते बीते शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर एडीएम राजस्व से शिकायत करते हुये लापता बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने समेत तलाशने की गुहार लगायी।लेकिन शिकायत के तीन दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने गुमशुदगी नही दर्ज की।मोहनलालगंज क्षेत्र के भसण्डा मजरा खरेहना निवासी निर्मला देवी ने बताया उनका बेटा सौरभ(20वर्ष) अपने दोस्त अंकित के साथ मजदूरी करने 15दिन पहले महाराष्ट्र के पुणे गया था,जहां बेटे का काम में मन नही लगा तो 1अक्टूबर को पुणे से मोहनलालगंज आने के लिये निकला था लेकिन अगले दिन घर नही पहुंचा,वही बेटे का मोबाइल दोस्त के पास कमरे में भूल गया था।बेटे के घर ना पहुंचने पर मां निर्मला ने बताया मोहनलालगंज पुलिस से शिकायत कर गुमशुदगी दर्ज करने के साथ ही तलाशने की गुहार लगायी लेकिन पुलिस ने कार्यवाही की बजाय महाराष्ट्र जाकर कार्यवाही किये जाने की बात कहकर चलता कर दिया,जिसके बाद बीते शनिवार को मोहनलालगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर एडीएम से शिकायत करते हुये लापता बेटे को तलाशने समेत गुमशुदगी दर्ज कराये जाने की मांग की।एडीएम ने शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये मोहनलालगंज पुलिस को जांचकर कार्यवाही के निर्देश दियें।लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्यवाही नही।सोमवार को एक बार फिर पीड़िता महिला ने कोतवाली पहुंचकर गुहार लगायी तो पुलिस ने उसे जांच का हवाला देकर वापस कर दिया।पीड़िता ने बताया छ:दिन हो गये बेटा घर नही पहुंचा,उसके पास इतने पैसे नही की वो महाराष्ट्र जाकर शिकायत करें।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया पीड़िता महिला ने महाराष्ट्र से मोहनलालगंज आने के लिये निकले बेटे के लापता होने की शिकायत की है,पुलिस को जांच के निर्देश दिये है,चूकि महाराष्ट्र से युवक लापता हुआ है,नियमत:कार्यवाही वहा होनी चाहिए।लापता युवक के दोस्त अंकित से बात कर महाराष्ट्र में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही गयी।
शिकायत मिली सही,वार्डेन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज क्षेत्र में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की प्रधानाध्यापिका व वार्डेन पर छात्राओ ने मारपीट कर प्रताड़ित करने समेत अन्य गम्भीर आरोप लगाते हुये डीएम से शिकायत की थी।डीएम के निर्देश पर एडीएम आपूर्ति ज्योति गौतम के नेतृत्व में बनी तीन सदस्यीय जांच टीम ने रविवार को विद्यालय पहुंचकर जांच करने के साथ ही छात्राओ व अभिभावको के बयान दर्ज किये।छात्राओ के बयान में वार्डेन द्वारा मारपीट कर प्रताड़ित किये जाने समेत अन्य आरोपो की पुष्टि होने के बाद उच्चाधिकारियो के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार कनौजिया ने वार्डेन सुधा यादव के विरुद्ध कार्यवाही के लिये मोहनलालगंज पुलिस को तहरीर दी।जिसके बाद पुलिस ने आरोपी वार्डेन के विरूद्व मारपीट व उत्पीड़न समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी है।ज्ञात हो मोहनलालगंज के खुजौली में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की दर्जन भर के करीब छात्राओ ने बीते शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर जिलाधिकारी विशाख जी से लिखित शिकायत करते हुये बताया था प्रधानाध्यापिका व वार्डेन स्कूल में झाड़ू पोछा लगवाती है ओर बाथरुम तक साफ कराती है,विरोध करने पर पिटाई करती है ओर प्रताड़ित भी करती है,रात के समय कई गाड़ियो से बाहरी लोग विद्यालय आते है।प्रधानाध्यापिका छात्राओ को धमकती है अगर मुंह खोला तो मार के फिकवा देगे मेरा कोई कुछ नही कर पायेगा।डीएम के निर्देश पर एडीएम आपूर्ति ज्योति गौतम समेत तीन सदस्यीय जांच टीम ने रविवार को विद्यालय पहुंचकर छात्राओ समेत कर्मचारियो के बयान दर्ज किये थे,छात्राओ के बयान में वार्डेन के द्वारा मारपीट व प्रताड़ना समेत अन्य आरोप सही पाये गये थे।जिसके बाद उच्चाधिकारियो के आदेश पर देर शाम खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार कनौजिया ने मोहनलालगंज पुलिस को आरोपी वार्डेन के विरूद्व कार्यवाही के लिये तहरीर दी थी।जिसके बाद पुलिस आरोपी वार्डेन के विरुद्ध मारपीट व उत्पीड़न समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
मानसिक विक्षिप्त बुजुर्ग महिला को पुलिस ने वृद्धाश्रम भिजवाया
मोहनलालगंज क्षेत्र के बिंदौवा में बीते कई दिनो से घूम रही मानसिक विक्षिप्त बुजुर्ग महिला को सूचना के बाद सोमवार को पीआरबी पुलिस
कोतवाली लेकर आयी।जहां महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला पुलिसकर्मियो ने बुजुर्ग से उसका नाम पता पुछा लेकिन वो हिंदी नही बोल पा रही थी और बगांली भाषा में बात कर रही थी। जिससे पुलिसकर्मियो को उसकी भाषा समझ नही आ रही थी जिसके बाद पुलिस ने बगांली भाषा समझने वाले युवक को बुलाया ओर बुजुर्ग महिला से बातचीत करायी तो उसने अपना नाम हाजरा बेगम(75वर्ष) निवासी मैसापुर,पश्चिम बंगाल बताया।लेकिन बुजुर्ग द्वारा बताया गया पता तस्दीक ना होने पर बुजुर्ग को पुलिस ने सरोजनीनगर स्थित वृद्वाश्रम भेजा।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया बीते कई दिनो से मोहनलालगंज क्षेत्र के बिंदौवा के पास एक मानसिक विक्षिप्त बुजुर्ग महिला के भटकने की सूचना पर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को कोतवाली लेकर आयी,जिसके बाद बंगाली भाषा समझने वाले युवक को बुलाकर महिला से बातचीत करायी गयी लेकिन बुजुर्ग द्वारा बताया गया नाम पता तस्दीक ना होने पर बुजुर्ग को सरोजनीनगर वृद्वाश्रम भिजवा दिया गया है।
