LUCKNOW NEWS:फोस्टर हाइट्स योजना के निदेशक/प्रबन्ध निदेशक सचिन दत्ता को ई.ओ.डब्ल्यू. नें दबोचा

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 
लखनऊ।ई0ओ0डब्लू0 के सेक्टर मेरठ नें लम्बे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी सचिन दत्ता को नोएडा (गौतमबुद्धनगर) से गिरफ्तार किया है।डीजी आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन नीरा रावत नें बताया कि मेरठ सेक्टर द्वारा मु0अ0सं0-1943/16 धारा-420, 467, 468, 471, 504, 506, 120बी भादवि व 13(1)सी/, 13(2)/8 भ्र0नि0 अधिनियम, थाना विजय नगर गाजियाबाद की विवेचना की जा रही थी। इस मुकदमे में  वाँछित चल रहे आरोपी सचिन दत्ता पुत्र राजेन्द्र कुमार दत्ता निवासी सी-112 सैक्टर-41 नोएडा गौतमबुद्धनगर को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।
डीजी आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन नीरा रावत नें बताया कि आरोपी  सचिन दत्ता नें अन्य सहयोगियों  के साथ मिलकर जनपद गाजियाबाद में बालाजी हाईटेक कन्सट्रक्शन कम्पनी प्रा0लि0 पता-डी-3 विवेक विहार, नई दिल्ली के नाम से एक फर्म बनाई गई थी । इस फर्म के अन्तर्गत फोस्टर हाइट्स हाउसिंग सोसाइटी, क्रासिंग रिपब्लिक (गाजियाबाद) में भोले-भाले ग्राहकों को सस्ते फ्लैट बनाकर विक्रय करने व अन्य लोक लुभावन वायदे करके निर्माणाधीन 180 फ्लैटों में से अधिकांश फ्लैटों में से एक ही फ्लैट को दो या अधिक क्रेताओं को आंवटन पत्र जारी किये गये । इसके लिए इनके द्वारा राष्ट्रीयकृत बैंकों की विभिन्न शाखाओं से बैंक कर्मियों की मिलीभगत करके ऋण स्वीकृत कराकर श्री बालाजी हाइटेक कंस्ट्रक्शन प्रा0लि0 के खातों में ट्रांजेक्शन कराकर ऋण धनराशि को हड़पने का भी अपराध किया गया। डीजी ई. ओ. डब्ल्यू नीरा रावत नें बताया कि इसको लेकर पीडित क्रेताओं नें थाना विजय नगर गाजियाबाद पर कई मुकदमे दर्ज कराये थे।
डीजी आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन नीरा रावत नें बताया कि उन्नीस मुकदमों की विवेचना उ0प्र0 शासन के आदेश पर ईओडब्लू मेरठ सैक्टर को आवंटित की गयी थीं।उन्नीस मुकदमों में से ही मु0अ0सं0-1943/16 की विवेचना किये जाने पर  यह स्पष्ट हुआ कि  फोस्टर हाइट्स योजना के निदेशक व प्रबन्ध निदेशक सचिन दत्ता नें अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलीभगत कर पीड़ित हिमांशु सिंह के फ्लैट सं0-एफ0एच0/बी0जी0-2, प्लाट सं0-14, सेक्टर-2, ए0बी0ई0एस0 इंजीनियरिंग कॉलिज के पीछे एन0एच0-24 क्रासिंग रिपब्लिक गाजियाबाद के फर्जी दस्तावेज तैयार कर फ्लैट पर पंजाब नेशनल बैंक, वसुन्धरा गाजियाबाद से 55,50,000 रूपये का ऋण प्राप्त कर शासकीय धन की क्षति की गयी है ।

डीजी आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन नीरा रावत नें बताया कि इस मुकदमे के अन्य आरोपियों  सत्यदेव सिंह एवं गारण्टर अभिषेक सिंह की गिरफ्तारी पूर्व में ईओडब्लू मेरठ सैक्टर की टीम कर चुकी है तथा श्री बालाजी हाइटेक कंस्ट्रक्शन प्रा0लि0 के डायरेक्टर सचिन दत्ता भी इस मुकदमेँ में वांछित चल रहे थे। जिन्हे आज मंगलवार को ई0ओ0डब्लू0, मेरठ सेक्टर, मेरठ की टीम नें नोएडा (गौतमबुद्धनगर) से गिरफ्तार किया है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *