-पीड़ित महिला का संगीन आरोप, ससुराल वाले करते है पल्सर बाईक और कैरियर की ए०सी० की मांग
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। राजधानी के महिला थाना में पीड़ित महिला नें दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।राजधानी के 69 / 66, लालकुआं, भेड़ी मण्डी की रहने वाली रुकइया बानों नें बताया कि उसका विवाह मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार 04 अक्टूबर 2023 को मोइनुद्दीन (मोइन) पुत्र जमाल अहमद निवासी-मशतगंज पत्थर वाली गली, सिटी स्टेशन लखनऊ से सम्पन्न हुआ था विवाह उपरान्त वह विदा होकर अपनी ससुराल आई तभी से सास नईमा खातून, ननद, मुबीना, शबीना, सन्नो, सबा, नगीना, देवर सोनू दहेज को लेकर प्रतिदिन ताने मारते रहते है जो सामान दिया सब घटिया स्तर का दिया ना बाईक दी ना ए०सी० दिया अब तुम अपने घर वालों से कहो कि पल्सर बाईक और कैरियर की ए०सी० दे दें।
पीड़ित रुकइया बानों का आरोप है कि उसके कहने पर मेरे माँ-बाप ने अपनी औकात से ज्यादा दहेत और शादी में खर्च किया है जिससे वह कर्जदार हो गये अब उनसे कुछ मांगना मुमकिन नहीं है। इन सबबातों का उन लोगों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा मेरे पति को भी कानाफूसी करके भड़का दिया है और अब मेरा पति मुझे मारता पीटता है बात-बात पर गालियाँ देता है अगर कोई मायके से आता है तो मेरा पति व ससुराल वाले उन्हें गालिया देकर भगा देते है तथा धमकी देते है कि अगर कोई आदमी या तुम्हार भाई आता है तो मरी ननदे अपना कपड़ा फाड़कर उसे फंसाने की धमकी देती है। मुझे अपने मायके भी नहीं जाने देती है तथा मेरा मोबाइल भी छीन कर मेरी सास अपने पास रख ली है मुझे ससुराल में बन्धक बना कर रखा गया है।
पीड़ित रुकइया बानों का आरोप है कि इस समय वह गर्भवती है। पति कहता है कि ये मेरा बच्चा नहीं है इस बच्चे को गिरा दो नहीं तो लात से मार-मार कर मैं इसे गिरा दूंगा। इस सब बातों को मेरी ससुराल वाले भी पूरा समर्थन करते है।उन्होंने बताया कि पूर्व में भी जब गभवती थी तो देवर सोनू व ननदों के द्वारा मार-पीट करने की वजह से उसका गर्भपात हो चुका है।सात अप्रैल को उसका पति मोइन व देवर सोनू, सास नईमा खातून व ननदों ने मारा-पीटा तथा बिजली के तार से करेन्ट लगाने का प्रयास किया तथा जबरदस्ती मुँह में दवा खिलाने का भी प्रयास किया गया। किसी तरह वह उनके चंगुल से भाग कर अपने मायके पहुँची और सारी घटना की जानकारी अपने घर वालों को दी।
पीड़ित रुकइया बानों का आरोप है कि इस पर उसके पिता ने मेरी ससुराल वालो व पति से बात चीत करने की कोशिश की तो उन लोगों ने मेरे पिता को भद्दी-भद्दी गालिया दी तथा कहा यहां आई तो उसको जान से मार देगें और अगर तुम लोगो ने कुछ किया तो तुम लोगों को भी मार देगें उसका बच्चा भी गिरवा दो पता नहीं किसका बच्चा लेकर आई है इन सब बातों से वह और उसके माँ-पिता वगैरह काफी भयभीत है।महिला थाना प्रभारी नें बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जाँच की जा रही है।
