बरेली: एक लाख का इनामी शैतान मुठभेड़ में ढेर

-मंदिर के पुजारी हत्याकांड में चल रहा था फरार,कुल दर्ज थे 19 आपराधिक मामले 

-मौके से अवैध पिस्टल, मैगजीन व कारतूस खोखा बरामद,जवाबी कार्रवाई में एक पुलिसकर्मी को भी लगी गोली

  • REPORT BY:A.AHMED SAUDAGAR  || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ। एक लाख का इनामी इफ्तेखार अली पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इफ्तेखार अली उर्फ सोल्जर उर्फ शैतान बरेली जिले में गुरुवार सुबह तड़के एनकाउंटर में ढेर हुए बदमाश लूट, डकैती, हत्या सहित कई घटनाओं को अंजाम देने के मामले में काफी दिनों से फरार चल रहा था। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नैनीताल रोड पर बिलवा पुल के पास कुछ संदिग्ध लोग मौजूद हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।
इस सूचना पर एसओजी टीम तीन थानों की पुलिस साथ लेकर पहुंची और घेरेबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश ढेर हो गया, जबकि मौके का फायदा उठाते हुए उसका एक साथी भागने में सफल रहा। मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल राहुल गोली को भी गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घायल सिपाही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी अनुराग आर्य के मुताबिक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया इफ्तेखार अली उर्फ सोल्जर उर्फ शैतान लूट, डकैती, हत्या सहित कई मामले में यूपी के सात जनपदों से फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक मारे गए बदमाश के खिलाफ कुल 19 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और यह मूल निवासी कासगंज का रहने वाला था।बताया जा रहा है कि कुख्यात शैतान लगातार नाम और पता बदलकर पुलिस और खुफिया एजेंसियों को चकमा देता रहा। इफ्तेखार अली उर्फ सोल्जर उर्फ शैतान वर्ष 2006 में फरीदपुर के पचौली मंदिर के पुजारी की हत्या कर डकैती डाली थी।यही नहीं कुख्यात शैतान वर्ष 2012 में बाराबंकी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था, जिसके बाद अफसरों ने इनाम की राशि बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिया था।पुलिस को मौके से 32 बोर पिस्टल, दो मैगजीन, 17 जिंदा कारतूस, 28 हजार रुपए की नकदी और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद हुई।एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *