EOW NEWS:फर्जी बैनामा के जरिये जमीनो पर कब्जा करने वाला गिरफ्तार,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ( ई.ओ.डब्ल्यू.) नें गोण्डा जिले में फर्जी बैनामों के माध्यम से जमीनों पर कब्जा करने वाले एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।ई.ओ.डब्ल्यू. की डीजी नीरा रावत नें बताया कि गोण्डा जिले में भू-माफियों द्वारा सरकारी औऱ जनता की जमीन के फर्जी विलेख तैयार कर निबन्धन कार्यालय सदर गोण्डा के अभिलेखागार में मूल अभिलेख में छेड़-छाड़ कर फर्जी विलेखों प्रतिस्थापित किये गये। जिसको लेकर निबन्धन कार्यालय सदर गोण्डा के सबरजिस्ट्रार नें जांच के बाद तमाम फर्जी प्रकरण प्रमाणित पाते हुए थाना कोतवाली नगर गोण्डा पर मुकदमा दर्ज कराया। शासन के आदेश पर इन मुकदमों को थाना एसआईटी से विवेचना कराने के निर्देश दिये गये। जिसपर प्रकरण से सम्बन्धित कुल 50 मुकदमें थाना एसआईटी, 3090 लखनऊ पर पंजीकृत हुए।पंजीकृत मुकदमों में से धारा 419/420/467/468/471/204/120बी व 7ए भ्र०नि० अधिनियम में वांछित फरार चल रहे आरोपी शिवशरण पाण्डेय पुत्र आदित्य प्रसाद पाण्डेय निवासी सिविल लाइन थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को ई०ओ०डब्लू० टीम नें गिरफ्तार किया है।

स्काई हाईटेक परफेक्ट एग्रो लि० एव स्काई हाई पर्यटन स्थल लि० कम्पनी के प्रबंध निदेशक को ईओडब्ल्यू नें किया गिरफ्तार

आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ( ई.ओ.डब्ल्यू.) नें स्काई हाईटेक परफेक्ट एग्रो लि० एव स्काई हाई पर्यटन स्थल लि० कम्पनी लखनऊ के प्रबन्ध निदेशक विवेक श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया है। ई.ओ.डब्ल्यू. की डीजी नीरा रावत नें बताया कि स्काई हाई परफेक्ट एग्रो लि०, स्काई हाई पर्यटन स्थल लि० कम्पनी कम्पनी लखनऊ नें गैर बैंकिग वित्तीय व्यवसाय कर जनता के लोगों को अधिक जमा ब्याज देने का लालच देकर कम्पनी में लाखो रुपये जमा कराकर जमा धनराशि को गबन कर कम्पनी कार्यालय बन्द कर फरार हो जाने को लेकर धारा 409/420/467/468/471/120बी० आईपीसी थाना रायपुरवा जनपद कानपुर नगर पर दर्ज किया गया। इस मुकदमे की विवेचना शासन के आदेश से ई०ओ०डब्लू० को आवंटित हुई।डीजी ई०ओ०डब्लू० नीरा रावत नें बताया कि विवेचना से स्काई हाईटेक परफेक्ट एग्रो लि० कम्पनी द्वारा गैर बैकिग वित्तीय व्यवसाय कर जनाता के लोगों को अधिक जमा ब्याज देने का लालच देकर कम्पनी में लाखो रुपये जमा कराकर जमा धनराशि को गबन कर कम्पनी कार्यालय बन्द कर फरार हो जाने के पाँच आरोपी कम्पनी के निदेशक औऱ प्रबन्ध निदेशक को दोषी पाया गया। चार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में गिरफ्तार कर आरोप-पत्र न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है।आरोपी विवेक श्रीवास्तव, पुत्र कृष्ण कुमार श्रीवास्तव नि0-27 घसियारी मण्डी कालीबाड़ी लेन थाना कैसरबाग लखनऊ की गिरफ्तारी हेतु ई०ओ०डब्लू० द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे थे किन्तु विवेक श्रीवास्तव गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। विवेचना के क्रम में ई०ओ०डब्लू० लखनऊ की टीम नें विवेक श्रीवास्तव, पुत्र कृष्ण कुमार श्रीवास्तव नि0-27 घसियारी मण्डी कालीबाड़ी लेन थाना कैसरबाग को डी०एन०एन० न्यूज चैनल कार्यालय 46 माल इंकलेव सिविल लाइन लुधियाना थाना क्षेत्र डिवीजन ल0-8 लुधियाना पंजाब प्रान्त से गिरफ्तार किया है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *