मोहनलालगंज:दबंगो ने सरेराह बाइक सवार पिता व मासूम बेटे को पीटा,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरा में शनिवार को मासूम बेटे को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहे पिता को दबंगो ने जबरन रोककर जमकर पिटाई कर दी।इस दौरान पिता को बचाने आये मासूम को भी दबंगो ने पीट दिया‌।उधर से गुजर रहे राहगीरो के विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग निकले।पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियो पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया‌।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के भैदुवा निवासी उमेश ने बताया शनिवार की सुबह वो अपने मासूम बेटे अमरजीत को बिंदौवा स्थित स्कूल में बाइक से छोड़ने जा रहा थे,तभी रंजिश को लेकर विपक्षी छोटू व रवि निवासी भैदुवा ने अपने साथी विकास निवासी गदियाना के साथ मिलकर उसे गौरा में एक ईट भट्ठे के पास जबरन रोक लिया ओर जमकर लात घूसो से डंडे से पिटाई कर दी।बचाने आये मासूम बेटे की भी आरोपियो ने पिटाई कर दी‌‌।जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग निकले‌‌।राहगीरो ने घटना की सूचना पुलिस कन्ट्रोल रूम को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिये सीएचसी लेकर गयी।प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियो के विरूद्व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी रवि को गिरफ्तार कर पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया‌।वही फरार अन्य दो आरोपियो की पुलिस तलाश में जुट गयी है।

इंस्पेक्टर ने मासूम को पुचकार कर दूर किया डर,दी चाकलेट…

दबंगो ने पिता उमेश व मासूम बेटे अमरजीत की पिटाई कर दी जिसके बाद मासूम डर और सहम गया।पिता के साथ थाने पहुंचे मासूम अमरजीत को डरा देख इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने उसे पुचकारते हुये अपने बगल कुर्सी बिठाया और  आरोपी को मासूम के सामने बुलाकर टाइट कर उसका डर दूर किया।इंस्पेक्टर ने मासूम के सिर पर हाथ फेरते हुये उसे चाकलेट दी तो उसका बुझा चेहरा खिल उठा।इस दौरान मौके पर मौजूद लोगो ने इंस्पेक्टर के कार्य  की सराहना की।

युवक की पिटाई के आरोपियो पर मुकदमा‌ दर्ज

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के सिसेंडी निवासी वीरेन्द्र सिंह ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया बीते बुद्ववार की रात वो अपने पिता को खाना देकर वापस घर आ रहा था,तभी सामुदायिक केन्द्र के पास विपक्षी विकास रावत ने अपने आधा दर्जन साथियो संग मिलकर लाठी-डंडो से लोहे की राड से पिटाई कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुये आरोपी मौके से भाग निकले।इंस्पेक्टर डीके सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद समेत कई अज्ञात के विरूद्व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आज होगा विशेष कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खंड मोहनलालगंज नगर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम एएसएन. पब्लिक स्कूल (पार्क), मोहनलालगंज, लखनऊ में होगा।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उदासीन आश्रम सीतापुर के  महंत बजरंग मुनि करेंगे, जबकि मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रचारक अनिल होंगे।संघ के कार्यकर्ताओं और बंधु-भगिनियों को कार्यक्रम में समय से 10 मिनट पूर्व उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य संघ के 100 वर्ष की गौरवशाली यात्रा को स्मरण करना और राष्ट्र निर्माण में योगदान के संकल्प को पुनः दृढ़ करना है।एडवोकेट सुशील रावत ने बताया कि यह अवसर संघ के “शताब्दी वर्ष” का आरंभिक पर्व है, जिसमें माँ भारती की सेवा में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया जाएगा।

थाना समाधान दिवस में एसडीएम व प्रभारी निरीक्षक ने सुनी फरियादियों की शिकायतें

मोहनलालगंज कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी पवन पटेल ने करते हुये प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह की मौजूदगी में फरियादियों की शिकायते सुनकर निस्तारण के निर्देश दिये।एसडीएम पवन पटेल को शिकायती पत्र देते हुये महिला बिट्टो निवासी अतरौली ने बताया उसका एक बेटा मानसिक विक्षिप्त है दूसरा बेटा अर्जुन उसे आय दिन मारता पीटता है और गाली-गालौज करता है. बेटे की हरकतो से वो बहुत परेशान है।पूर्व में भी बेटे ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर चुका है।और घर से बाहर निकाल देता है।एसडीएम ने पीड़िता की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दियें।जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी बेटे के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये उसे हिरासत में लिया।थाना समाधान दिवस में नायाब तहसीलदार गुरूप्रीत समेत सभी उपनिरीक्षक व राजस्वकर्मी मौजूद रहें।

जिंदा शिक्षक को प्रपत्रो में “मृत” दिखाकर राजस्वकर्मियो ने दूसरे के नाम दर्ज की वरासत

मोहनलालगंज तहसील के आदमपुर नौबस्ता गांव में राजस्व विभाग की बड़ी लापरवाही और साजिश का मामला सामने आया है।रिटायर्ड शिक्षक भिखारीलाल के जिंदा रहते हुए राजस्व कर्मियों ने उन्हें सरकारी प्रपत्रो में मृत दर्शाकर उनकी करोड़ो रूपये कीमत की बेशकीमती जमीन किसी और के नाम वरासत कर दी। इतना ही नहीं, वरासत दर्ज होने के कुछ घंटो के अंदर ही फर्जी किसान ने उक्त जमीन का एग्रीमेंट एक बिल्डर के नाम कर दिया।पीड़ित रिटायर्ड शिक्षक भिखारीलाल निवासी आदमपुर नौबस्ता के अनुसार उनकी जमीन खाता संख्या 00430, गाटा संख्या 2544 और 2557 में दर्ज है, जो बाराबंकी की सीमा से सटी हुई है। बिना किसी नोटिस या सूचना के लेखपाल ने जगमोहन और मोलहे के नाम वरासत कर दी। उसी दिन दोनों ने बिल्डर से एग्रीमेंट भी कर लिया।जब भिखारीलाल को जानकारी मिली और वे तहसील पहुंचे, तो राजस्व कर्मियों ने उन्हें घेर लिया और कहा कि “गांव में पूछताछ हुई थी।” लेकिन ग्रामीणों ने इसकी साफ तौर पर पुष्टि की कि कोई अधिकारी गांव नहीं आया था।पीड़ित शिक्षक ने जब मामले की शिकायत आला अधिकारियों से करने की बात कही तो लेखपाल व कानूनगो ने समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले में फंसे राजस्वकर्मियों पर पहले भी कई बार विवाद और आरोपों की कार्रवाई हो चुकी है।अब तहसील की नायब तहसीलदार कोर्ट में आनन-फानन में एक संशोधन वाद दर्ज किया गया है, ताकि मामले को शांत किया जा सके।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला राजस्व विभाग की साख पर बड़ा सवाल खड़ा करता है, जहां जिंदा व्यक्ति की जमीन को मृत दर्शाकर हड़पने की कोशिश की गई है।इससे पहले भी तहसील में खतौनी में हेरफेर कर जमीनो को दूसरो के नाम दर्ज करने के आधा दर्जन से अधिक फर्जीवाड़े पकड़े जा चुके है।कुछ एक बड़े मामलो में एफ आईआर भी हुयी लेकि‌न सम्बंधित राजस्वकर्मियो पर कोई कार्यवाही नही हुयी जिसके चलते कुछ एक राजस्वकर्मी जमीनो में फर्जीवाड़े करने से बाज नही आ रहे है।एसडीएम पवन पटेल ने बताया रिटायर्ड शिक्षक को प्रपत्रो में मृत दिखाकर दूसरे के नाम जमीन दर्ज करने का मामला संज्ञान में आया है जांच कराकर कार्यवाही की जायेगी।

फर्जी बैनामा कर करोड़ों की जमीन हड़पने का प्रयास, वारिस ने की कार्रवाई की मांग

गोसाईंगज थाना क्षेत्र के घुसकर गांव में करोड़ों की जमीन पर फर्जी तरीके से कब्जा करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लखनऊ निवासी सैय्यद फरहान हुसैन पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद उवैस ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने षड्यंत्र रचकर उनके दिवंगत परिजनों के नाम से जाली हस्ताक्षर बनवाकर धोखाधड़ी से बैनामा करा लिया है।प्रार्थी के मुताबिक उनके पिता स्वर्गीय मोहम्मद उवैस की मृत्यु 12 जुलाई 2025 को हो चुकी थी। इसके बाद वे अपने पिता की संपत्ति — खसरा संख्या 999ख, 1002क, 1379, 1743 एवं 2041क, कुल रकबा लगभग 1.02 हेक्टेयर — की विरासत चढ़वाने के लिए 20 अगस्त 2025 को मोहनलालगंज तहसील पहुंचे। वहां उन्हें जानकारी मिली कि शहाबुद्दीन निजामुद्दीन उस्मानी निवासी सूरत (गुजरात), भगवान देई चौहान निवासी मानक नगर लखनऊ तथा विमल गिरी निवासी महाराजगंज रायबरेली ने आपस में मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए और रजिस्ट्री कार्यालय मोहनलालगंज में मृत व्यक्तियों के नाम से बैनामा करा लिया।यह फर्जी बैनामा उपनिबंधक कार्यालय मोहनलालगंज में बही संख्या 1, जिल्द संख्या 18582, पृष्ठ 15 से 28, क्रमांक 22411, दिनांक 8 जुलाई 2025 को दर्ज किया गया है। प्रार्थी का कहना है कि इन लोगों ने इस जाली बैनामे के आधार पर दाखिल-खारिज के लिए नायब तहसीलदार मोहनलालगंज के समक्ष आवेदन भी भेजा है।सैय्यद फरहान हुसैन ने प्रशासन से मांग की है कि फर्जी बैनामा कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि उनके पैतृक संपत्ति पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा न हो सके।

अम्बालिका इंस्टीटयूट में छात्रो को मिलेगा ड्रोन का प्रशिक्षण

मोहनलालगंज के अम्बालिका इंस्टीटयूट आँफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ने अपनी नयी कम्पनी “ड्रोन इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड” का शुक्रवार को शुभारम्भ किया।इसके साथ ही पायलट ट्रेनिंग आर्गेनाइजेशन(आरपीटीओ) के विकास के लिये बेरी एवियोनिक्स भारत में डीजीसीए अनुमोदित ड्रोन प्रशिक्षण संस्थान के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये।इस पहल का उद्देश्य ड्रोन तकनीक,कौशक विकास और उद्योग-शिक्षा सहयोग के क्षेत्र में नए अवसर तैयार करना है।जिससे आरपीटीवो के माध्यम से छात्रो को प्रमाणित प्रशिक्षण दिया जाए।जिससे वे लाइसेंस प्राप्त कर ड्रोन पायलट बन सकें और देश में तेजी से विकसित हो रहे ड्रोन उद्योग में योगदान दे सके।वही प्रशिक्षण पुरा करने वाले छात्रो को डीजीसीए द्वारा अनुमोदित प्रमाणपत्र भी दिया जायेगा।इस दौरान ड्रोन टेक्नोलॉजी पर एक दिवसीय कार्यशाला भी आयोजित की ग ई।जिसमें प्रतिभागियो को कृषि,अवसरंचना,लाॅजिस्टिक्स और निगरानी जैसे क्षेत्रो में ड्रोन के अत्याधुनिक उपयोग का व्यावहारिक अनुभव दिया गया।संस्थान के चेयरमैन अम्बिका मिश्रा ने कहा स्थापित “ड्रोन इंफ्राटेक लिमिटेड”संस्थान की उस दृष्टि को दर्शाता है जिसके तहत नवाचार,उद्यमिता और तकनीकी उत्कृष्टता को बढावा दिया जा रहा है।संस्थान भविष्य में तकनीक के विकास का केंद्र बनने की दिशा में लगातार अग्रसर है।

निगोहां पुलिस ने 24घंटे के अंदर चोरी का खुलासा,माल समेत दो शातिर चोर गिरफ्तार

निगोहां पुलिस ने मीरखनगर गांव में इंटरलाकिग फैक्ट्री व गौशाला में हुयी बैट्रिया चोरी की घटनाओ का 24घंटे के अंदर खुलासा करते हुये दो शातिर चोरो को गिरफ्तार उनके पास से दो बैट्रिया बरामद की।पुलिस ने दोनो शातिर चोरो को बरामद माल के साथ न्यायालय में पेश किया।जहां से दोनो को जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया बीते बुद्ववार व गुरूवार की मध्यरात्रि बैखोफ चोरो ने मीरखनगर में एक इंटरलाकिंग फैक्ट्री में खड़े ट्रैक्टर व गौशाला में लगी झटका मशीन की बैट्रिया खोलकर चोरी कर ले गये थे।पीड़ित फैक्ट्री मालिक फूलचन्द्र की तहरीर पर अज्ञात चोरो पर मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक मनीष कुमार,अभिषेक पांडे,चंदन यादव समेत पुलिस टीमो को चोरी की घटना के खुलासे के लिये लगाया गया था,शुक्रवार को पुलिस टीमो ने दो शातिर चोरो नीरज रावत व सुनील रावत निवासीगण कासिमपुर थाना निगोहां को गिरफ्तार कर चुराई गयी दो बैट्रिया बरामद की।दोनो शातिर चोरो के विरूद्व नगराम,निगोहां,आशियाना व मोहनलालगंज थानो में चोरी समेत अन्य धाराओ में नौ -नौ मुकदमे दर्ज है।

अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के उत्तरगांव मजरा अहमदखेडा निवासी मजदूर  नन्हई(40वर्ष) बीते गुरूवार को अपने गांव के कुछ लोगों के साथ ट्रैक्टर से धान की कटाई करने गया था। देर शाम घर लौट रहा था।तभी उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी।जिसके बाद वो गांव के तालाब के पास वह सड़क पर मृत पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने परिजनो समेत पुलिस को सूचना दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक मजदूर का शव घर पहुंचने पर परिजनो ने अंतिम संस्कार किया।प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने मजदूर को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन व चालक का पता लगाया जा रहा हैं।

पति से झगड़े के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरा कालोनी में गुरूवार की देर शाम पति से झगड़े के बाद महिला ने झोपड़ी में लोहे के एगंल में गमछे के फंदे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज के गौरा कालोनी निवासी चेतराम की पत्नी रामावती(45वर्ष) ने पति से झगड़े के बाद झोपड़ी में लगे लोहे के एंगल में गमछे के फंदे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है पति-पत्नी दोनो शराब पीने के आदी थी,शराब पीने के बाद दोनो में झगड़ा हुआ था जिसके बाद पति घर से बाहर चला गया तो पत्नी ने झोपड़ी में फांसी लगाकर जान दे दी।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *