मोहनलालगंज:निगोहां व नगराम में चल रहा था अवैध पटाखे का कारोबार,पुलिस ने छापेमारी कर खोले राज

-निगोहां कस्बे के तीन घरो में एसीपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी में 17कुतंल50किलो अवैध पटाखे किये बरामद,तीन लोगो को हिरासत में लिया

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK

लखनऊ ।पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर अवैध पटाखो की धरपकड़ के लिये चलाये रहे अभियान के क्रम में सोमवार को एसीपी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने पुलिस फोर्स के साथ निगोहां कस्बे के तीन घरो में छापेमारी करते हुये दीपावली पर बेचने के लिये अवैध रूप से भंडारण कर रखे गये 17कुंतल50किलो के करीब सुतली बम समेत अन्य बारूद वाले पटाखे बरामद किये।पुलिस ने मौके से तीन लोगो को हिरासत में लिया।अवैध रूप से पटाखो का भंडारण करने वाले तीन आरोपियो के विरूद्व पुलिस ने विस्फोट अधिनियम की धाराओ में मुकदमा दर्ज किया।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया सोमवार को निगोहां बाजार में रहने वाले अब्दुला के घर में अवैध रूप से भारी मात्रा में अवैध पटाखो का भंडारण किये जाने की सूचना पर थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी संग छापेमारी की गयी तो एक कमरे में अवैध रूप से दीपावली पर बेचने के लिये रखे गये 12कुंतल के करीब सुतली बम समेत बारूद्व से निर्मित अन्य पटाखो बरामद हुये।वही निगोहां कस्बे के ही सुरेश गुप्ता व पकंज गुप्ता के घरो में छापेमारी कर साढे पांच कुंतल के करीब सुतली बम समेत बारूद निर्मित अन्य पटाखो बरामद हुये।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया अवैध रूप से बारूद्व से बने पटाखो का भंडारण करने वाले तीन आरोपियो अब्दुल्ला,सुरेश गुप्ता,पकंज गुप्ता को हिरासत में लेने के साथ ही विस्फोट अधिनियम की धाराओ में मुकदमा दर्ज किया गया।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया अवैध रूप से पटाखो का भंडारण करने वालो के विरूद्व कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।उन्होने. क्षेत्रीय लोगो से अपने आस-पास अवैध रूप से पटाखो का भंडारण करने वालो की सूचना पुलिस को देने की अपील की।

नगराम में पुलिस ने चार कुंतल अवैध पटाखे पकड़े…

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया नगराम थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के करोरा गांव में दीपावली पर्व पर बिक्री के लिये एक बंद दुकान में अवैध रूप से भंडारण कर रखे गये चार कुंतल के करीब सुतली बम समेत अन्य बारूद निर्मित पटाखे बरामद किये।थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ने बताया जांच में पता चला करोरा निवासी मो०अहमद उर्फ मुन्ना व मोहरम ने अवैध रूप से बारूद निर्मित पटाखो का भंडारण किया था।दोनो के विरूद्व विस्फोटक अधिनियम की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु कर दी गयी हैं।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *