LUCKNOW:बैंको में नियुक्त प्राइवेट कर्मचारियों का कराया जाये नियमित पुलिस सत्यापन

-बैंको की सुरक्षा को लेकर सख्त हुईं पुलिस, अफसरों के साथ बैठक कर की विभिन्न विन्दुओं पर चर्चा

-बैंको की सुरक्षा हेतु कार्ययोजना बनाने औऱ थाना स्तर पर मासिक बैठक करने के संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था नें दिये निर्देश

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK

लखनऊ।सोमवार को संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कमिश्नरेट लखनऊ बबलू कुमार नें बैंको की सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस के मध्य समन्वय स्थापित करने को लेकर डालीगंज स्थित अपने कार्यालय में एक बैठक आहूत की गई।बैठक में बैंको की तरफ से अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला समन्वयक, शाखा प्रबंधक, सुरक्षा प्रमुख, एटीएम सेल प्रभारी एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कमिश्नरेट लखनऊ बबलू कुमार नें कहा कि बैंको में नियुक्त प्राइवेट कर्मचारियों का नियमित तौर पर पुलिस सत्यापन उपकॉप ऐप पर अथवा लखनऊ पुलिस की वेबसाइट पर आवेदन करके प्राप्त किया जा सकता है।बैंक अपनें भवनों की संरचनात्मक सुरक्षा निर्धारित नियमों के तहत ही रखे।इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न करें।संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कमिश्नरेट लखनऊ बबलू कुमार नें कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित बैंक शाखाओं के लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था, निरीक्षण तथा नियमित जाँच सुनिश्चित की जाए।बैंको के एटीएम में सुरक्षा गर्डों की उपस्थिति एवं पुलिस द्वारा नियमित तौर पर चेकिंग की जायेगी।

चौबीसो घंटे क्रियाशील रहे बैंकों में स्थापित सीसीटीवी कैमरे

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कमिश्नरेट लखनऊ बबलू कुमार नें कहा कि उचित सुरक्षा जाँच के लिए बैंको में नकद वितरण एजेंसी की नियमित बैठक आयोजित की जाए।बैंको में नगद वितरण वाहन में लगे गार्ड को निर्धारित नियमों के तहत ही नियुक्त करना एवं उनकी सूचना समय से उपलब्ध कराना तथा सभी कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन भी कराया जाये। बैंकों में स्थापित सीसीटीवी कैमरे पूर्णतः चौबीसो घंटे क्रियाशील हों एवं उनकी गुणवत्ता को समय-समय पर चेक किया जाये।इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाये।

समय से चेक किया जाये बैंकों में लगे अलार्म सिस्टम 

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कमिश्नरेट लखनऊ बबलू कुमार नें कहा कि बैंकों में अग्निशमन से सम्बन्धित उपकरणों की नियमित तौर पर जांच कराई जाये एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाये।उन्होंने कहा कि बैंकों में लगे अलार्म सिस्टम को समय से चेक किया जाये एवं अलार्म बजने के उपरान्त आपातकालीन मॉक ड्रिल की कार्यवाही से कर्मचारियों को अवगत कराया जाये।बैंकों में शाखा प्रबंधक द्वारा किसी संदिग्ध व्यक्ति सामान की उपस्थिति की सूचना से तत्काल अपने नजदीकी थाना चौकी को दी जाये।बैंको में करेंसी चेस्ट की सुरक्षा व्यवस्था एवं गार्डों की उपस्थिति नियमित चेक की जाये।इसके अलावा बैंकों के पदाधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं तथा उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर भी विचार किया जाये।

थाना स्तर पर मासिक बैठक किये जाने पर भी सहमति

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कमिश्नरेट लखनऊ बबलू कुमार नें जनपद लखनऊ के समस्त बैंकों के पदाधिकारियों को बैंको की सुरक्षा हेतु कार्ययोजना तैयार कर अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये तथा थाना स्तर पर मासिक बैठक किये जाने पर भी सहमति बनी।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *