-537 पेटी अंग्रेजी शराब हुई बरामद,शराब तस्कर राहुल के बताये हुए स्थान पर करना था सप्लाई
-नमकीन व चिप्स के बीच में छुपाकर रखा था अंग्रेजी शराब, प्रति चक्कर 01 लाख रूपये पाते थे शराब तस्कर
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ:यूपी एस0टी0एफ0 ने आजमगढ़ जिले के थाना कन्धरापुर इलाके के पूर्वांचल एक्सप्रेस वे की कन्धरापुर मोड से अन्तर्राज्यीय स्तर पर
अवैध शराब की तस्कर करने वाले गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।जिनके पास से 537 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है।जिसकी कीमत करीब 60लाख रूपये बताई गई है।पकडे गये शराब तस्कर भीमा राम पुत्र मंगा राम निवासी सोमिनिया की घडी थाना ग्रामीण बाडमेर जनपद बाडमेर (राजस्थान) व योगेश कुमार पुत्र हरिराम निवासी कतराल थाना धोरीमना जनपद बाडमेर (राजस्थान) पंजाब राज्य से भारी मात्रा में शराब की खेप लोड कर उसे बिहार राज्य में सप्लाई करने के लिए ले जा रहे थे।
एसटीएफ़ चीफ अमिताभ एश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शराब तस्कर भीमा राम एवं योगेश कुमार चण्डीगढ (पंजाब) के अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर आशु के लिये काफी समय से काम कर रहे है। आशु कण्टेनर ट्रक में अवैध अंग्रेजी शराब लोड कराकर एवं फर्जी कागजात देकर बिहार पहुचाने के लिये सेक्टर 26 ट्रान्सपोर्ट नगर चण्डीगढ में दिया था जिसे बिहार के शराब तस्कर राहुल के बताये हुए स्थान पर सप्लाई करना था।
एसटीएफ़ चीफ अमिताभ एश ने बताया कि शराब तस्कर आशु ने दोनों को 12 लाख रूपये के नमकीन व चिप्स की फर्जी बिल्टी का कागजात बनाकर दिया था। कण्टेनर के अन्दर नमकीन व चिप्स रखा था तथा इसके बीच में अंग्रेजी शराब को छुपाकर रखा गया था, जिससे कि चेकिंग के दौरान पकडे न जा सके। इस काम के लिए आशु प्रति चक्कर 01 लाख रूपये देता है। शराब तस्कर आशु पंजाब सहित आस-पास के राज्यों से सस्ते दाम पर शराब खरीद कर ऊॅचे दामों पर बिहार के शराब तस्करों को बेचता है। एसटीएफ़ चीफ अमिताभ एश ने बताया कि
गिरफ्तार तस्करो से की गई गहन पूछताछ में पता चला है कि रास्ते में वाहन चेकिंग के दौरान जॉंच अधिकारी द्वारा रजिस्ट्रेशन कागजात के साथ-साथ मात्र चेचिस नंबर का ही मिलान किया जाता है, इंजन नंबर कोई नही देखता है। इस लिये इन लोगों ने बरामद कण्टेनर का फर्जी नंबर-एम0एच-04के0एफ0- 4377 का कागजात तैयार कर ट्रक पर पहले से अंकित वास्तविक चेचिस नंबर को बदल दिया गया था, जिसे फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर पर अंकित चेचिस नंबर और ट्रक पर अंकित चेचिस नंबर समान हो जाये। बरामद कण्टेनर ट्रक पर लगे रजिस्ट्रेशन नंबर-एम0एच-04के0एफ0-4377 की जॉंच कर वाहन मालिक से जरिये मोबाइल फोन सम्पर्क किया गया तो मालिक द्वारा बताया गया कि उक्त कण्टेनर ट्रक उसका नही है। उसका कण्टेनर ट्रक भिवांडी (महाराष्ट्र) में खड़ा है, तथा द्वारा वीडिया कॉल कर भिवांडी (महाराष्ट्र) में खडे कण्टेनर ट्रक को दिखाते हुये अपना वास्तविक रजिस्ट्रेशन नंबर आदि के कागजात व्हाट्स-अप पर भेजा गया। जिसकी छानबीन से पाया गया कि शराब तस्करों से बरामद कण्टेनर ट्रक पर फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ-साथ चेचिस नंबर भी बदल दिया गया था।बरामद शराब की बोतल पर उपलब्ध क्यू0आर0 कोड को आबकारी विभाग द्वारा जब चेक किया गया तो वह भी फर्जी पाया गया है, जिसकी जॉंच की जा रही है।
एसटीएफ़ चीफ अमिताभ एश ने बताया कि गिरफ्तार तस्करो के विरुद्ध धारा 318(4)बी0एन0एस0 व 60/63/72 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम का मुकदमा आजमगढ जिले के थाना कन्धरापुर में दर्ज कर आरोपियों को यूपी एसटीएफ़ दाखिल किया गया है।आगे की कार्रवाई यूपी पुलिस एवं आबकारी विभाग कर रहा है।
