मोहनलालगंज:बहनोई के हत्यारोपी साले को रिमांड पर लेकर पुलिस ने बरामद की कार,क्लिक करें और भी खबरें

-निगोहां में एक माह पहले बहनोई की हत्या के मुख्य आरोपी साले को रिमांड पर लेकर पुलिस ने बरामद की घटना में प्रयुक्त कार

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 
लखनऊ:निगोहां थाना क्षेत्र में एक माह पहले बहनोई सनी रावत की हत्या के मुख्य आरोपी व साले जीतू यादव को गुरूवार को पुलिस ने 12घंटे की रिमांड पर लेकर पुछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त औरा कार मोहनलालगंज के गौरा जगंल से बरामद की।देर शाम पुलिस ने आरोपी की रिमांड खत्म होने पर जेल प्रशासन के सुपुर्द कर दिया।ज्ञात हो मोहनलालगंज के शंकरबक्शखेड़ा निवासी सनी रावत ने निगोहां के मस्तीपुर निवासी साधना यादव को घर से भगाकर ले जाकर प्रेम विवाह कर लिया था,जिससे नाराज साधना के भाई जीतू यादव उर्फ विदेश यादव व देवेश यादव उर्फ बोग्गा ने अपने तीन अन्य साथियो जय सिंह निवासी कीर्तिखेड़ा व संतोष यादव निवासी देवसिंहखेड़ा व राजकपूर निवासी भद्दीखेड़ा संग मिलकर गमछे से गला घोटने के बाद लोहे की राड से पीट-पीट कर हत्या करने के बाद कार से शव को गौतमखेड़ा गांव के पास नाले में फेक दिया था।पुलिस ने मृतक के पिता रामनरेश की तहरीर पर चार आरोपियो को आलाकत्ल समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन मुख्य आरोपी जीतू यादव ने पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में सरेंडर कर दिया था,गुरूवार को निगोहां पुलिस ने मुख्य आरोपी जीतू को 12घंटे की रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त दूसरी औरा कार को मोहनलालगंज के गौरा स्थित जगंल से बरामद किया।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया गुरूवार को मुख्त हत्यारोपी जीतू यादव को जेल से रिमांड पर पुलिस ने पुछताछ की।जिसके बाद थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अनूप तिवारी,चंदन यादव,आनन्द प्रताप सिंह ने पुलिस टीम ने हत्या की घटना में प्रयुक्त औरा कार बरामद की।रिमांड की अवधि खत्म होते ही मुख्य आरोपी को जेल प्रशासन के सुपुर्द कर दिया गया।

निगोहां में छत से गिरकर किसान की मौत

निगोहां में बुधवार की रात छत से गिरकर किसान की मौत हो गयी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा‌ भरकर पीएम के लिये भेजा।प्राप्त जानकारी के अनुसार निगोहां गांव में किसान अम्बरीश कुमार(40वर्ष)बुधवार की रात शराब के नशे में धुत होकर घर छत पर टहल रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और छत से नीचे जमीन पर जा गिरा‌।आनन फानन परिजन इलाज के लिये किसान को निजी अस्पताल लेकर गये।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक किसान के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा।मृतक के भाई राजेश कुमार ने बताया कि करीब दो साल पहले अम्बरीश की पत्नी अपनी बेटी शुभी व बेटा शुभम  को लेकर मायके चली गई थी, तब से अम्बरीश अकेले ही रह रहे थे। परिवार के मुताबिक, वह कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान भी चल रहे थे।पति के मौत की खबर पाकर पत्नी नीतू अपने दोनों बच्चों के साथ‌ मायके से ससुराल पहुंची।पीएम के बाद गुरूवार को पति का शव घर पहुंचा तो पत्नी समेत बच्चे पिता के शव से लिपटकर बिलख पड़े।

निगोहां में डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम‌ स्पोर्ट्स फेस्ट का हुआ आगाज

निगोहां के बाबू सुंदर सिंह इंस्टीट्यूट आंफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में डा०एपीजे अब्दुल कलाम‌ स्पोर्ट्स फेस्ट-2025-26 के अन्तर्गत आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओ का गुरूवार को आगाज हुआ।मुख्य अतिथि एकेटीयू के वित्त अधिकारी केशव सिंह व विशिष्ट अतिथि एकेटीयू के डीएसडब्लू डा०ओपी सिंह व डिप्टी डीएसडब्लू डा०मनोज ने संस्था के अध्यक्ष आनन्द शेखर सिंह व उपाध्यक्ष रीना सिंह की मौजूदगी में गुब्बारे छोड़कर खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया।प्रतियोगिताओ में 40 तकनीकी संस्थाओ के 2200प्रतिभाग करेगें।खिलाड़ियो ने मशाल रैली निकालकर निष्पक्षता,समर्पण और खेल भावना की शपथ ली।पर्यवेक्षक एकेटीयू के सहायक कुलसचिव आयुष श्रीवास्तव ने आयोजन की प्रशंसा की।इस मौके पर निदेशक प्रो० केके सिंह,निदेशक फार्मेसी डा०आलोक कुमार शुक्ला,प्राचार्य डाॅ०आनन्द सिंह,ट्रस्टी डाॅ०एकेएस रावत,सम्व्यक अभिषेक सिंह मौजूद रहें।

तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर,युवक की मौत

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के मीनापुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के एम्बुलेंस की मदद से ट्रामा टू भेजा।जहां भर्ती कर इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज क्षेत्र के अतरौली गांव निवासी श्रवण कुमार सिंह के स्वर्गीय ससुर श्री पाल की बुधवार को तेंरहवी थी।उनका बेटा शौर्य प्रताप सिंह(19वर्ष) बाइक से अपनी मां रश्मि को उन्नाव के जबरेला गांव स्थित ननिहाल छोड़कर दोपहर डेढ बजे के करीब अपनी बाइक से घर वापस आ रहा था,जैसे ही वो सिसेंडी के मीनापुर गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार हुंडई वेन्यू कार ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में युवक शौर्य प्रताप गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल युवक को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिये सीएचसी भेजा।जहां मौजूद डाक्टर ने युवक की हालत गम्भीर देख इलाज के लिये ट्रामा टू रेफर कर दिया‌।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायल युवक को इलाज के लिये ट्रामा टू लेकर गये।जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गयी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा।मृतक के परिवार में पिता श्रवण कुमार सिंह व मां रश्मि समेत एक छोटा भाई निंशात व बहन सौम्या है।मृतक सिसेंडी क्षेत्र के एक निजी स्कूल में 11वीं का छात्र था।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया दुर्घटना करने वाली कार समेत चालक सुशील यादव निवासी बिसरामऊ थाना बिहार जनपद को हिरासत में ले लिया गया है।परिजनो के तहरीर देने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

ट्रैक्टर से गिरकर किशोर की मौत

राजधानी के निगोहा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर से गिरकर एक किशोर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज कर मामले की जाँच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार निगोहां क्षेत्र के उदयपुर गांव निवासी मो०जुनैद ने बताया ममेरे भाई  शिबू (17वर्ष)निवासी जानमतीखेड़ा थाना हैदरगंढ जनपद बाराबंकी के साथ ट्रैक्टर से मगंलवार की सुबह सात बजे नगराम रेलवे क्रासिंग पार कर रहा था,क्रासिंग पार करते समय अचानक से ब्रेक लगा देने से बगल में बैठा ममेरा भाई शिबू नीचे गिर गया ओर ट्रैक्टर का पहिया चढने से उसकी मौत हो गयी।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन मृतक किशोर का शव लेकर बाराबंकी लेकर चले गये।परिजनो ने बताया मृतक शिबू अपने फुफा मो०हबीब के घर पर ही रहता था।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया दोनो पक्ष आपस में रिश्तेदार थे इस लिए बिना पुलिस को सूचना दिये दुर्घटना में मृतक किशोर का शव लेकर अपने घर चले गयें।

डीसीएम ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर,चालक समेत दो घायल

निगोहां थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव के पास एक ट्रैक्टर में पीछे से तेज रफ्तार डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर बीच से दो भागो में बट गया।दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक गम्भीर रूप से घायल हो गये।घायल चालक को ट्रामा टू में भर्ती कर इलाज जारी है।निगोहां के उदयपुर गांव के पास बुधवार की सुबह दो बजे के करीब एक ट्रैक्टर में पीछे से डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक मनीष निवासी बछरावां थाना रायबरेली व उसका साथी रामचंद्र घायल हो गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलो को इलाज के लिये सीएचसी भेजा।जहां डाक्टर ने चालक मनीष की हालत गम्भीर देखकर इलाज के लिये ट्रामा टू भेज दिया ओर घायल रामचंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।चालक का ट्रामा में भर्ती कर इलाज जारी है जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुयी है।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया दुर्घटनाग्रस्त दोनो वाहनो को कब्जे में ले लिया गया है।

बहनोई की हत्या के मुख्य आरोपी  की एक दिन की रिमांड मंजूर

निगोहां थाना क्षेत्र में एक माह पहले बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज भाई जीतू यादव निवासी मस्तीपुर ने साथियो संग मिलकर अपने बहनोई सनी रावत की हत्या कर दी थी।मुख्य आरोपी जीतू यादव ने कोर्ट में सरेंडर किया। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से आरोपी को रिमांड पर लिए जाने की मांग की।बुधवार को कोर्ट ने मुख्य आरोपी जीतू यादव की एक दिन की रिमांड मंजूर की।जिसके बाद पुलिस गुरूवार की सुबह से 12घंटे के लिये जीतू यादव को पीसीआर पर लेकर पुछताछ करने के साथ घटना में प्रयुक्त दूसरी कार व मृतक सनी के मोबाइल फोन की बरामदी करेगी।बहनोई सनी की हत्या में नामजद मुख्य आरोपी जीतू यादव ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में समर्पण कर दिया।जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया मुख्य आरोपी जीतू यादव की कोर्ट से एक दिन की रिमांड मंजूर हुयी है,पुछताछ कर घटना में प्रयुक्त दूसरी कार व मृतक के मोबाइल की बरामदी की जायेगी।

एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर छात्र ने किया स्वनिर्मित टैंक 

डॉ० एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के अवसर पर गुरूवार को निगोहां स्थित बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में एक प्रेरणादायक एवं नवाचार से भरपूर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बी.टेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) द्वितीय वर्ष के छात्र राहुल कुमार ने अपने द्वारा स्वनिर्मित टैंक डेस्ट्रॉयर मिसाइल लॉन्चर का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित सभी लोग प्रभावित हो उठे।सीमित संसाधनों में तैयार किया गया यह प्रोजेक्ट राहुल के तकनीकी कौशल, आत्मनिर्भर सोच और राष्ट्रभक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। कार्यक्रम में प्रो. डॉ. के.के. सिंह (डायरेक्टर जनरल), इंजीनियर अनामिका मौर्य, इंजीनियर रमेश कुमार और आदर्श कुमार की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।कॉलेज की उपाध्यक्ष रीना सिंह ने बताया कि राहुल की यह उपलब्धि डॉ. कलाम के विज़न “युवा शक्ति द्वारा विज्ञान और तकनीक से सशक्त भारत” की सच्ची प्रेरणा है। संस्थान को राहुल पर गर्व है और वह भविष्य में भी छात्रों को इसी तरह के नवाचार के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *