LUCKNOW:UP EOW ने 25 करोड़ छात्रवृत्ति के गबन के दो आरोपियों को हाथरस से दबोचा

-फरार सोलह अन्य आरोपियों की तलाश जारी

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 
लखनऊ।आर्थिक   अपराध   अनुसंधान संगठन (ई.ओ. डब्ल्यू.) नें यूपी के हाथरस जिले के साहबाद से अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले के आरोपी धर्मवीर सिंह (प्रबन्धक) एवं सर्वेश पचौरी( कोषाध्यक्ष) को   गिरफ्तार किया है।
डीजी ई. ओ. डब्ल्यू. नीरा रावत नें बताया कि हाथरस जिले में शैक्षणिक सत्र 2011-12 से 2012-13 तक अल्पसंख्यक वर्ग के कक्षा-08 तक (प्री-मैट्रिक) के छात्र व छात्राओं को प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति की धनराशि लगभग  पच्चीस करोड़ रूपये का गबन 62 शैक्षणिक संस्थाओं व मदरसों द्वारा किये जाने को लेकर उ0प्र0 शासन के निर्देश पर जॉचोपरान्त  धारा 409/419/420/467/468/471 आईपीसी इसमें बढ़ोत्तरी धारा-204/120बी आईपीसी व 13(2) भ्र0नि0 अधिनियम थाना मुरसान जनपद हाथरस में दर्ज हुआ था।
डीजी ई.ओ. डब्ल्यू नीरा रावत नें बताया कि इस मुकदमे की विवेचना प्रारम्भिक स्तर पर थाना मुरसान जनपद हाथरस से की गयी।डीजी ई0ओ0डब्लू0 नें बताया कि विवेचना से 62 कॉलेजों व मदरसों के प्रबंधक व प्रधानाचार्यों नें तत्कालीन अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, हाथरस व अन्य आरोपियों के साथ दुरभि संधि कर फर्जी नामों से अल्पसंख्यक छात्रों की सूची व मांगपत्रों के आधार पर अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के पच्चीस करोड़ रूपये प्राप्त कर गबन कर लिया गया।डीजी ई0ओ0डब्लू0 नीरा रावत नें बताया कि विवेचना से कुल 81 आरोपी जिसमें 03 लोक सेवक एवं 78 प्राइवेट कर्मचारी दोषी पाये गये, जिसमें से 63 आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र  न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है।
डीजी ई0ओ0डब्लू0 नें बताया कि चलाये जा रहे ‘‘अभियान शिकंजा’’ के तहत आरोपी धर्मवीर सिंह प्रबन्धक, मदरसा मोहम्मद साहब इस्लामिया फोकनिया सिकन्दरामऊ जनपद हाथरस  एवं सर्वेश पचौरी कोषाध्यक्ष, मदरसा मोहम्मद साहब इस्लामिया फोकनिया सिकन्दरामऊ जनपद हाथरस को ई0ओ0डब्लू0 की टीम नें थाना साहबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।इसमें शेष 16 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *