सरोजनीनगर:बंथरा में दो पक्षों की मारपीट के 7 आरोपी जेल भेजे गए,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:A.S.CHAUHAN || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS

लखनऊ। थाना बंथरा क्षेत्र में बीती 11 नवंबर को हुई आपसी मारपीट की घटना में पुलिस ने दोनों पक्षों के 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में मुकदमा संख्या 381/2025 और 282/2025 दर्ज किया गया था, जिसमें धारा 115(2), 74, 351(3) एवं 191(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई।गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रथम पक्ष के अंकित (22), सर्वेश उर्फ अंकुश (22), रामप्रकाश (52) और अखिलेश (20) शामिल हैं, जबकि द्वितीय पक्ष से तुलसीराम (48), अर्जुन गौतम (26) और युवराज गौतम (26) को पकड़ा गया। सभी आरोपी ग्राम बंथरा और आसपास के क्षेत्रों के निवासी हैं।पुलिस ने बताया कि फरार अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है और शीघ्र गिरफ्तारी कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

राजकीय हाई स्कूल पूरे त्रिवेदी के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण

राजकीय हाई स्कूल पूरे त्रिवेदी से गुरुवार को छात्रों का शैक्षिक भ्रमण प्रस्थान हुआ। भ्रमण के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, लखनऊ को चुना गया। इस भ्रमण में प्रधानाचार्या सविता वर्मा, नरेंद्र कुमार राव, साथी अजय कुमार तथा सुनीता लाल उपस्थित रहे।
लखनऊ पहुंचते ही दल ने सबसे पहले यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम का शैक्षिक भ्रमण किया। यहां शरद सोनकर ने अपने प्रेरक विचार प्रस्तुत किए और बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस आयोजन से छात्रों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़ा और वे बाबा साहब के आदर्शों से परिचित हुए। भ्रमण सफल रहा और सभी सुरक्षित वापस लौटने की तैयारी में हैं।

जर्जर पुल पर डंपरों की दौड़, पुलिस को अनहोनी का इंतजार

-लोगों ने  बंथरा पुलिस पर लगाया खनन माफिया से रास्ता के बदले अवैध का वसूली के गंभीर आरोप

बंथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बनी में सई नदी पर बना पुराना पुल अब मौत का पुल बन चुका है। बगल में ही श्री रेतेश्वर धाम बना हुआ है जिस पर श्रद्धालु पूजा पाठ करने के लिए आते हैं, डंपरों की दौड़ से मिट्टी उड़ रही है जो भक्तों के लिए भी आफत बनी हुई है।यह पुल इतना जर्जर हो चुका है कि इसके ऊपर से मिट्टी से लदे भारी डंपर दिन-रात बेखौफ दौड़ रहे हैं। पुल की सतह पर मिट्टी बिछाकर इन वाहनों को चलाया जा रहा है, जिससे इसकी स्थिति और भी खतरनाक होती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी भी यह पुल ध्वस्त हो सकता है और बड़ी अनहोनी घटना घटित हो सकती है, लेकिन बंथरा पुलिस इस पर कोई कार्यवाही करने को तैयार नहीं है।दिनदहाड़े थाने के सामने अवैध डंपरों का कारोबार गुरुवार की सुबह 10:54 बजे लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मिट्टी से लदे दो डंपर बंथरा की ओर तेज रफ्तार से दौड़ते दिखे। ये डंपर बंथरा थाने के ठीक सामने से बिजनौर-बंथरा रोड की ओर मुड़ गये। यह दृश्य रात के अंधेरे में नहीं, बल्कि दिन के उजाले में कैद हुआ, जो अवैध खनन और परिवहन की सच्चाई को बेनकाब कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्नाव जनपद के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के निबहरी-बजहेरा में मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है और ये डंपर उसी मिट्टी को लादकर जर्जर पुल से गुजर रहे हैं, जिससे पुल को जानबूझकर नुकसान पहुंचाया जा रहा है।धूल से परेशान हाईवे यात्री, पुलिस की खामोशी इन डंपरों से उड़ती धूल लखनऊ-कानपुर हाईवे पर चलने वाले राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर मुसीबत बनी हुई है।

स्थानीय लोग बताते हैं कि शिकायत करने पर बंथरा पुलिस राजस्व विभाग या खनन विभाग से संपर्क करने की सलाह देती है, जबकि मामला स्पष्ट रूप से जर्जर पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही का है। पुल के गिरने का खतरा पुलिस का दायित्व है, लेकिन विभाग एक-दूसरे पर पल्ला झाड़कर जिम्मेदारी से बच रहे हैं।खनन माफिया से वसूली का खेल,ग्रामीणों के गंभीर आरोप हैं कि खनन माफिया से पुल से गुजरने की एवज में प्रतिदिन मोटी रकम वसूली जा रही है। थाने के ठीक सामने से डंपर गुजर रहे हैं, पुलिस सबकुछ देख रही है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर खामोशी है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस चाहे तो एक मिनट में इन डंपरों को रोक सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। इससे पुलिस पर अवैध धन उगाही के आरोप लग रहे हैं।तमाम शिकायतों के बावजूद न तो डंपर रुके और न ही पुल की सुरक्षा पर कोई ध्यान दिया जा रहा। प्रशासन की इस उदासीनता से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सवाल यह है कि क्या इंतजार किया जा रहा है उस दिन का जब पुल गिरेगा और दर्जनों जिंदगियां खतरे में पड़ेंगी? स्थानीय लोग उच्चाधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।थाना प्रभारी बंथरा राणा राजेश कुमार सिंह रोक लगाने वाले हम कौन होते हैं यह सार्वजनिक मार्ग है वहां लोग शिकायत करें और अधिकारी आदेश दे तभी कुछ किया जा सकता है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *