-सरोजनीनगर में साइबर ठगी का मामला दर्ज
- REPORT BY:A.S.CHAUHAN || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS
लखनऊ। राजधानी के थाना सरोजनीनगर क्षेत्र के शिवपुरी हाइडिल कॉलोनी निवासी रवीन्द्र यादव के साथ बड़ी साइबर ठगी हुई है। रवीन्द्र
यादव ने थाने में दी गई लिखित शिकायत में बताया कि 9 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 12 बजे वह घर से कमता चिनहट जा रहे थे। रास्ते में उनका ओपो मोबाइल फोन (IMEI नंबर: 868791063125737) कहीं गिर गया। काफी तलाश के बाद भी फोन नहीं मिला तो उन्होंने उसी दिन CEIR पोर्टल पर मोबाइल गुमशुदगी की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी।दो दिन बाद 11 नवंबर को जब उन्हें पैसे की जरूरत पड़ी और बैंक खाता चेक कराया तो पता चला कि उनके दोनों बैंक खातों से अज्ञात ठगों ने कुल 1,00,986 रुपये निकाल लिए थे। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सरोजनीनगर शाखा (खाता संख्या: 537702010003865) से ₹67,876 कोटक महिंद्रा बैंक (खाता संख्या: 38473XXXXX) से ₹33,110 रवीन्द्र यादव ने तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की और लखनऊ साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत संख्या 5849 के तहत मामला भी दर्ज कराया।
यादव ने थाने में दी गई लिखित शिकायत में बताया कि 9 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 12 बजे वह घर से कमता चिनहट जा रहे थे। रास्ते में उनका ओपो मोबाइल फोन (IMEI नंबर: 868791063125737) कहीं गिर गया। काफी तलाश के बाद भी फोन नहीं मिला तो उन्होंने उसी दिन CEIR पोर्टल पर मोबाइल गुमशुदगी की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी।दो दिन बाद 11 नवंबर को जब उन्हें पैसे की जरूरत पड़ी और बैंक खाता चेक कराया तो पता चला कि उनके दोनों बैंक खातों से अज्ञात ठगों ने कुल 1,00,986 रुपये निकाल लिए थे। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सरोजनीनगर शाखा (खाता संख्या: 537702010003865) से ₹67,876 कोटक महिंद्रा बैंक (खाता संख्या: 38473XXXXX) से ₹33,110 रवीन्द्र यादव ने तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की और लखनऊ साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत संख्या 5849 के तहत मामला भी दर्ज कराया।अब उन्होंने थाना सरोजनीनगर में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने और ठगी गए पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धारा-420, 419 IPC एवं IT एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि मोबाइल गुम होने के तुरंत बाद अगर SIM ब्लॉक और बैंक को अलर्ट कर दिया जाता, तो शायद यह ठगी रुक सकती थी। क्षेत्र में साइबर जागरूकता की कमी एक बार फिर सामने आई है।
बंथरा: जेबीजे मोबाइल दुकान में चोरी का असफल प्रयास
-चोरों ने ताला तोड़ा पर अंदर नहीं घुस सके
बंथरा थाना क्षेत्र के लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित ग्राम सभा बनी (कटी बगिया) में जेबीजे मोबाइल दुकान का बाहर का ताला तोड़कर अज्ञात
चोरों ने चोरी की कोशिश की, लेकिन अंदर वाला ताला नहीं तोड़ पाने के कारण वे खाली हाथ लौट गए।दुकान मालिक अनुराग सिंह निवासी ग्राम बल्लू खेड़ा, थाना सोहरामऊ, जिला उन्नाव ने बताया कि उनकी दुकान हाईवे किनारे मकान मालिक सुरेंद्र कुमार द्विवेदी के भवन में किराए पर चल रही है, 21 नवंबर को मकान मालिक मलिहाबाद अपनी बेटी के घर गए हुए थे।बीती 21 नवंबर की रात करीब 1:29 बजे चोरों ने दुकान में सेंध लगाने की नीयत से बाहर का ताला तोड़ दिया, लेकिन अंदर का ताला मजबूत होने से वे सामान नहीं चुरा सके।मंगलवार को दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने पर पूरी वारदात सामने आई। अनुराग सिंह ने तुरंत इसकी सूचना डायल-112 पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रार्थना-पत्र लेने की बात कही है
चोरों ने चोरी की कोशिश की, लेकिन अंदर वाला ताला नहीं तोड़ पाने के कारण वे खाली हाथ लौट गए।दुकान मालिक अनुराग सिंह निवासी ग्राम बल्लू खेड़ा, थाना सोहरामऊ, जिला उन्नाव ने बताया कि उनकी दुकान हाईवे किनारे मकान मालिक सुरेंद्र कुमार द्विवेदी के भवन में किराए पर चल रही है, 21 नवंबर को मकान मालिक मलिहाबाद अपनी बेटी के घर गए हुए थे।बीती 21 नवंबर की रात करीब 1:29 बजे चोरों ने दुकान में सेंध लगाने की नीयत से बाहर का ताला तोड़ दिया, लेकिन अंदर का ताला मजबूत होने से वे सामान नहीं चुरा सके।मंगलवार को दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करने पर पूरी वारदात सामने आई। अनुराग सिंह ने तुरंत इसकी सूचना डायल-112 पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रार्थना-पत्र लेने की बात कही है102-108 एंबुलेंस कर्मियों को मिला विशेष CPR प्रशिक्षण
-गोल्डन आवर में जान बचाने पर जोर
आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत बनाने के लिए लखनऊ जनपद में 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों को विशेष
कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) प्रशिक्षण दिया गया। ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज द्वारा क्लस्टर बेस्ड ट्रेनिंग के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में लखनऊ सहित तीन जिलों के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) ने हिस्सा लिया।प्रशिक्षण में ट्रेनर बीरेंद्र कुमार और क्वालिटी लीडर आलोक चौहान ने CPR की सही तकनीक, चेस्ट कंप्रेशन की गति, रेस्क्यू ब्रीदिंग, AED मशीन का उपयोग तथा मरीज की त्वरित स्थिति मूल्यांकन जैसे महत्वपूर्ण कौशलों पर विस्तृत व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। ट्रेनरों ने बताया कि हार्ट अटैक या अचानक कार्डियक अरेस्ट जैसी स्थिति में सही समय पर किया गया CPR मरीज की जान बचा सकता है।
कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) प्रशिक्षण दिया गया। ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज द्वारा क्लस्टर बेस्ड ट्रेनिंग के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में लखनऊ सहित तीन जिलों के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) ने हिस्सा लिया।प्रशिक्षण में ट्रेनर बीरेंद्र कुमार और क्वालिटी लीडर आलोक चौहान ने CPR की सही तकनीक, चेस्ट कंप्रेशन की गति, रेस्क्यू ब्रीदिंग, AED मशीन का उपयोग तथा मरीज की त्वरित स्थिति मूल्यांकन जैसे महत्वपूर्ण कौशलों पर विस्तृत व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। ट्रेनरों ने बताया कि हार्ट अटैक या अचानक कार्डियक अरेस्ट जैसी स्थिति में सही समय पर किया गया CPR मरीज की जान बचा सकता है।बीरेंद्र कुमार ने सभी EMTs से आपात स्थिति में सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया और तकनीकी दक्षता बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर एंबुलेंस कर्मचारी का लक्ष्य होना चाहिए कि मरीज को गोल्डन आवर (पहला घंटा) के अंदर जीवन रक्षक सहायता मिले।कार्यक्रम में मौजूद ईएमई रत्नेश शुक्ला और ईएमी ध्रुव कुमार ने कर्मियों को रिस्पांस टाइम में सुधार लाने तथा CPR सहित सभी प्रोटोकॉल को पूरी निष्ठा से लागू करने की सलाह दी। इस प्रशिक्षण से जिले की आपात चिकित्सा सेवाएं और अधिक प्रभावी व विश्वसनीय बनेंगी।
स्पोर्ट्स लीग 2025: फुटबॉल टूर्नामेंट के आठवें चरण में धूम
-7 रोमांचक मुकाबले खेले गए
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव के तहत सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग के आठवें चरण का फुटबॉल
टूर्नामेंट मंगलवार को एलडीए कॉलोनी के जय जगत पार्क में धूमधाम से जारी रहा। इंटर-स्कूल और इंटर-स्पोर्ट्स क्लब वर्ग में कुल 7 मुकाबले खेले गए, जिसमें युवाओं का जोश, अनुशासन और शानदार टीम स्पिरिट देखते ही बन रही थी।इंटर-स्कूल मुकाबले चिरंजीव भारती स्कूल ने नेशनल पब्लिक स्कूल को 4-1 से हराया सी.एम.एस. कानपुर रोड को ए.पी.एस. एकेडमी के न पहुंचने पर वॉकओवर मिला स्प्रिंगडेल स्कूल ने सूर्या पब्लिक स्कूल को कड़े मुकाबले में 1-0 से दी मात इंटर-क्लब मुकाबले लखनऊ सिटी FC ने तेलीबाग यूथ क्लब को 2-0 से हराया

टूर्नामेंट मंगलवार को एलडीए कॉलोनी के जय जगत पार्क में धूमधाम से जारी रहा। इंटर-स्कूल और इंटर-स्पोर्ट्स क्लब वर्ग में कुल 7 मुकाबले खेले गए, जिसमें युवाओं का जोश, अनुशासन और शानदार टीम स्पिरिट देखते ही बन रही थी।इंटर-स्कूल मुकाबले चिरंजीव भारती स्कूल ने नेशनल पब्लिक स्कूल को 4-1 से हराया सी.एम.एस. कानपुर रोड को ए.पी.एस. एकेडमी के न पहुंचने पर वॉकओवर मिला स्प्रिंगडेल स्कूल ने सूर्या पब्लिक स्कूल को कड़े मुकाबले में 1-0 से दी मात इंटर-क्लब मुकाबले लखनऊ सिटी FC ने तेलीबाग यूथ क्लब को 2-0 से हरायाTFA चिरंजीव ने राम भरोसे FC को 3-0 से धराशायी किया अमौसी सीनियर FC ने गोमती एंक्लेव FC को शानदार डिफेंस के दम पर 3-0 से हराया हॉकिंस FC ने वुल्व्स स्लेयर्स को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से दी शिकस्त राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा एवं विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में चल रही यह लीग सरोजनीनगर के युवाओं में खेल भावना, स्वस्थ जीवनशैली और नेतृत्व क्षमता का संचार कर रही है। टूर्नामेंट अब तक क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने और युवा शक्ति को अनुशासित दिशा देने में सफल साबित हो रहा है।
सड़क किनारे मिला अज्ञात मानसिक रूप से विक्षिप्त का शव
बंथरा थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव जाने वाली सड़क किनारे सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक (आयु करीब 35 वर्ष) का शव संदिग्ध हालत में मिला। युवक नीली जींस और काले रंग का शर्ट पहने हुए था।राहगीरों ने शव देखकर बंथरा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।पुलिस के अनुसार मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और कई दिनों से इसी इलाके में भटकते हुए देखा जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। सहायक इंस्पेक्टर अब्दुल मोइज ने बताया कि तीन-चार दिनों से वहीं पर यह घूम रहा था आज सुबह वहां पर लोगों ने देखा तो इसकी मौत हो गई।
बंथरा पुलिस ने जिलाबदर अपराधी सुंदरलाल फिर पकड़ा
-6 माह के लिए लखनऊ से निकाला गया था, 5 दिन बाद ही लौटा
बंथरा थाना पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए एक बार फिर कुख्यात अपराधी सुंदरलाल (62 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। सुंदरलाल को न्यायालय
(पुलिस आयुक्त लखनऊ) ने 10 नवंबर 2025 से 6 माह के लिए जनपद लखनऊ से जिलाबदर कर दिया था। उसे 18 नवंबर को डुगडुगी बजवाकर उन्नाव जनपद की सीमा में छोड़ा गया था, लेकिन महज 5 दिन बाद ही वह फिर लखनऊ में दिखाई दे गया।मुखबिर की गुप्त सूचना पर बंथरा थाने के उ0नि0 श्यामू और उ0नि0 प्रेमचन्द्र की टीम ने 23 नवंबर 2025 को अमांवा मोड़ के पास से सुंदरलाल को धर दबोचा। उसके खिलाफ उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3 के तहत कार्रवाई की जा रही है।सुंदरलाल का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास (307/302), मारपीट, गाली-गलौज, भूमि कब्जा, अवैध शराब जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उस पर गुण्डागर्दी नियंत्रण अधिनियम के तहत भी पहले से मुकदमा चल रहा है।पुलिस का कहना है कि जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर अब उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।
(पुलिस आयुक्त लखनऊ) ने 10 नवंबर 2025 से 6 माह के लिए जनपद लखनऊ से जिलाबदर कर दिया था। उसे 18 नवंबर को डुगडुगी बजवाकर उन्नाव जनपद की सीमा में छोड़ा गया था, लेकिन महज 5 दिन बाद ही वह फिर लखनऊ में दिखाई दे गया।मुखबिर की गुप्त सूचना पर बंथरा थाने के उ0नि0 श्यामू और उ0नि0 प्रेमचन्द्र की टीम ने 23 नवंबर 2025 को अमांवा मोड़ के पास से सुंदरलाल को धर दबोचा। उसके खिलाफ उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3 के तहत कार्रवाई की जा रही है।सुंदरलाल का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ हत्या का प्रयास (307/302), मारपीट, गाली-गलौज, भूमि कब्जा, अवैध शराब जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। उस पर गुण्डागर्दी नियंत्रण अधिनियम के तहत भी पहले से मुकदमा चल रहा है।पुलिस का कहना है कि जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर अब उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।व्हाट्सऐप हैक कर दो लोगों से 78 हजार रुपये की साइबर ठगी
सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने परिचित के नाम से व्हाट्सऐप हैक कर दो लोगों से कुल 78,000 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली।
पीड़ितों ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की और हजरतगंज साइबर सेल में दस्तावेज जमा कर CCN नंबर 5953/2025 प्राप्त किया। इसके बाद सरोजनीनगर थाने में औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कराई गई।पीड़ित गौरव वर्मा (निवासी शांति नगर, सरोजनीनगर) ने बताया कि 16 नवंबर 2025 को दोपहर 12:14 बजे उनके व्हाट्सऐप नंबर 818200XXXX पर उनके परिचित राजेश वर्मा के नाम से मैसेज आया। मैसेज भेजने वाला नंबर 94555XXXX था। ठग ने तुरंत 48,000 रुपये की जरूरत बताते हुए पैसे कर्मेंद्र यादव के नंबर 84096XXXX पर ट्रांसफर करने को कहा। गौरव ने बिना शक किए 48,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए।इसी तरह ठगों ने असली कर्मेंद्र यादव (निवासी मवैया, लखनऊ) के व्हाट्सऐप को भी हैक कर उसी नंबर पर मैसेज भेजा और उनसे 30,000 रुपये मांग लिए, जो उन्होंने भी ट्रांसफर कर दिए। बाद में दोनों को पता चला कि राजेश वर्मा का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक कर लिया गया था और ठगों ने फर्जी तरीके से पैसे ऐंठे।
पीड़ितों ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत की और हजरतगंज साइबर सेल में दस्तावेज जमा कर CCN नंबर 5953/2025 प्राप्त किया। इसके बाद सरोजनीनगर थाने में औपचारिक रिपोर्ट दर्ज कराई गई।पीड़ित गौरव वर्मा (निवासी शांति नगर, सरोजनीनगर) ने बताया कि 16 नवंबर 2025 को दोपहर 12:14 बजे उनके व्हाट्सऐप नंबर 818200XXXX पर उनके परिचित राजेश वर्मा के नाम से मैसेज आया। मैसेज भेजने वाला नंबर 94555XXXX था। ठग ने तुरंत 48,000 रुपये की जरूरत बताते हुए पैसे कर्मेंद्र यादव के नंबर 84096XXXX पर ट्रांसफर करने को कहा। गौरव ने बिना शक किए 48,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए।इसी तरह ठगों ने असली कर्मेंद्र यादव (निवासी मवैया, लखनऊ) के व्हाट्सऐप को भी हैक कर उसी नंबर पर मैसेज भेजा और उनसे 30,000 रुपये मांग लिए, जो उन्होंने भी ट्रांसफर कर दिए। बाद में दोनों को पता चला कि राजेश वर्मा का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक कर लिया गया था और ठगों ने फर्जी तरीके से पैसे ऐंठे।दहेज के लिए पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश
-सास-ननद-जेठ और पति ने की मारपीट; पीड़िता रोशनी ने बन्थरा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
बन्थरा थाना क्षेत्र की रहने वाली नवविवाहिता रोशनी रावत (23) ने अपने पति मयंक रावत, सास रेनू रावत, ननद करिश्मा और जेठ मैरेक
रावत के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाना बन्थरा में लिखित शिकायत दी है। रोशनी ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले 2 लाख नकद, 2 तोले सोने की चेन और बुलेट मोटरसाइकिल की अतिरिक्त दहेज मांग कर रहे हैं। विरोध करने पर उसके साथ लगातार मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती रही।रोशनी ने बताया कि 23 जून 2024 को दहेज की मांग पूरी न होने पर सास रेनू रावत ने उसके बाल खींचे, ननद करिश्मा ने हाथ पकड़ लिए और पति मयंक व जेठ ने मिलकर बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं, सभी ने मिलकर उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। शोर मचाने पर आस-पास के लोग आए और किसी तरह उसकी जान बची।पीड़िता ने इस घटना की शिकायत तत्काल थाना गोसाईगंज (अमेठी रोड) में की थी, जहाँ केवल NCR दर्ज हुई और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। डर के मारे रोशनी पिछले कई महीनों से अपने मायके ग्राम लोनहा (थाना बन्थरा) में रह रही है, लेकिन ससुराल वालों के लगातार धमकियों के कारण वह पूरी तरह सहमी हुई है। एक अप्रैल 2025 को रोशनी ने थाना बन्थरा में उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 498A, 323, 504, 506, 307 एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रावत के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए थाना बन्थरा में लिखित शिकायत दी है। रोशनी ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले 2 लाख नकद, 2 तोले सोने की चेन और बुलेट मोटरसाइकिल की अतिरिक्त दहेज मांग कर रहे हैं। विरोध करने पर उसके साथ लगातार मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी जाती रही।रोशनी ने बताया कि 23 जून 2024 को दहेज की मांग पूरी न होने पर सास रेनू रावत ने उसके बाल खींचे, ननद करिश्मा ने हाथ पकड़ लिए और पति मयंक व जेठ ने मिलकर बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं, सभी ने मिलकर उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। शोर मचाने पर आस-पास के लोग आए और किसी तरह उसकी जान बची।पीड़िता ने इस घटना की शिकायत तत्काल थाना गोसाईगंज (अमेठी रोड) में की थी, जहाँ केवल NCR दर्ज हुई और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। डर के मारे रोशनी पिछले कई महीनों से अपने मायके ग्राम लोनहा (थाना बन्थरा) में रह रही है, लेकिन ससुराल वालों के लगातार धमकियों के कारण वह पूरी तरह सहमी हुई है। एक अप्रैल 2025 को रोशनी ने थाना बन्थरा में उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 498A, 323, 504, 506, 307 एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यातायात पुलिसकर्मी पर रेप, विश्वासघात का गंभीर आरोप
-शादी का झांसा देकर 28 जून 2024 को होटल में बनाए शारीरिक संबंध
सरोजनीनगर थाने में एक 25 वर्षीय युवती नेहा यादव ने लखनऊ यातायात पुलिस में तैनात सिपाही मुकेश कुमार यादव पर गंभीर आरोप
लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत में नेहा यादव ने बताया कि सुल्तानपुर जिले के गांव खानिया पश्चिम निवासी मुकेश कुमार यादव पुत्र कृष्णा उर्फ भुल्लन यादव से उसकी 2019 से बातचीत चल रही थी। मुकेश ने शादी का झांसा देकर 28 जून 2024 को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित श्री करुणा होटल में ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।युवती का आरोप है कि जब उसने और उसके परिवार ने मुकेश व उसके परिजनों से शादी के लिए दबाव डाला तो वे टालमटोल करते रहे। हाल ही में पता चला कि मुकेश कहीं और शादी करने जा रहा है। जब नेहा ने इसका विरोध किया तो मुकेश ने साफ इंकार कर दिया और धमकी दी कि, “अगर मेरे पीछे पड़ी रही तो जान से हाथ धो बैठोगी।पीड़िता ने थाना सरोजनीनगर में लिखित तहरीर देकर मुकेश कुमार यादव के खिलाफ बलात्कार, विश्वासघात और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है।
लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत में नेहा यादव ने बताया कि सुल्तानपुर जिले के गांव खानिया पश्चिम निवासी मुकेश कुमार यादव पुत्र कृष्णा उर्फ भुल्लन यादव से उसकी 2019 से बातचीत चल रही थी। मुकेश ने शादी का झांसा देकर 28 जून 2024 को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित श्री करुणा होटल में ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।युवती का आरोप है कि जब उसने और उसके परिवार ने मुकेश व उसके परिजनों से शादी के लिए दबाव डाला तो वे टालमटोल करते रहे। हाल ही में पता चला कि मुकेश कहीं और शादी करने जा रहा है। जब नेहा ने इसका विरोध किया तो मुकेश ने साफ इंकार कर दिया और धमकी दी कि, “अगर मेरे पीछे पड़ी रही तो जान से हाथ धो बैठोगी।पीड़िता ने थाना सरोजनीनगर में लिखित तहरीर देकर मुकेश कुमार यादव के खिलाफ बलात्कार, विश्वासघात और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है।पड़ोसी ने अकेली महिला के साथ किया दुष्कर्म
-नशे में घर में घुसा था आरोपी, बंथरा पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार
बंथरा थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। पड़ोसी युवक ने पति के घर से बाहर जाने के बाद अकेली महिला के साथ जबरदस्ती
दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी नशे में था और मौके का फायदा उठाते हुए घर में घुस गया था।पुलिस के अनुसार, घटना 23 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 3 बजे की है। पीड़िता का पति और परिजन काम के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान आरोपी प्रदीप (30 वर्ष), पुत्र छेदी लाल, निवासी ग्राम अंबेडकर नगर, शिवपुरा, खांडे देव थाना बंथरा ने घर के बाहर अकेली महिला को देखा और जबरन उसे घर के अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया। जब पीड़िता का बेटा घर लौटा और दरवाजा खटखटाया तो आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। शोर सुनकर आरोपी दरवाजा खोलकर फरार हो गया।मामला दर्ज होने के मात्र 48 घंटे के अंदर बंथरा पुलिस ने मंगलवार को आरोपी प्रदीप को अंबेडकर नगर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी नशे में था और मौके का फायदा उठाते हुए घर में घुस गया था।पुलिस के अनुसार, घटना 23 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 3 बजे की है। पीड़िता का पति और परिजन काम के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान आरोपी प्रदीप (30 वर्ष), पुत्र छेदी लाल, निवासी ग्राम अंबेडकर नगर, शिवपुरा, खांडे देव थाना बंथरा ने घर के बाहर अकेली महिला को देखा और जबरन उसे घर के अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया। जब पीड़िता का बेटा घर लौटा और दरवाजा खटखटाया तो आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। शोर सुनकर आरोपी दरवाजा खोलकर फरार हो गया।मामला दर्ज होने के मात्र 48 घंटे के अंदर बंथरा पुलिस ने मंगलवार को आरोपी प्रदीप को अंबेडकर नगर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।आलमबाग निवासी ने ठगी का लगाया आरोप
-पूर्व पड़ोसी पर 55 हजार रुपये हड़पने का मुकदमा दर्ज
आलमबाग थाना क्षेत्र के मधुवन नगर, सुखलाल मार्ग, गली नंबर-5 निवासी देशबंधु शर्मा ने अपने पूर्व पड़ोसी श्यामकांत तिवारी (पुत्र गोपाल जी तिवारी) पर गंभीर ठगी का आरोप लगाते हुए कृष्णानगर के सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) कार्यालय में लिखित तहरीर दी है। सरोजनीनगर थाने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
देशबंधु शर्मा ने बताया कि करीब 5 साल पहले श्यामकांत तिवारी ने उन्हें LUCC नामक कंपनी में पैसा निवेश करने के लिए प्रलोभन दिया था। पहले तो किस्तों में पैसा लिया गया और कंपनी से रिटर्न आने पर देने की बात कही गई, लेकिन बाद में आनाकानी की गई। जब पीड़ित ने आगे निवेश करने से मना किया तो श्यामकांत तिवारी ने अपना टारगेट पूरा करने के लिए दबाव बनाया और अंततः उनकी पत्नी के नाम से चेक के जरिए 55,000 रुपये ले लिए।कंपनी के भाग जाने के बाद जब देशबंधु शर्मा ने अपनी जमा राशि वापस मांगी तो श्यामकांत तिवारी टालमटोल करने लगे और अब पैसा लौटाने से साफ इनकार कर रहे हैं। वर्तमान में श्यामकांत तिवारी अमौसी, सरोजनीनगर (जवाहर नवोदय विद्यालय से आगे, स्टडी पॉइंट के सामने वाली सड़क) में रहते हैं।
पीड़ित ने ACP कृष्णानगर से अनुरोध किया है कि श्यामकांत तिवारी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई कर उनकी 55,000 रुपये की राशि दिलाई जाए। मामले में धोखाधड़ी एवं आपराधिक विश्वासघात की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है।
