-प्रदर्शनी में प्रस्तुत नवाचारों एवं प्रयासों की डीजीपी नें की सराहना
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा नें भारत स्काउड एंव गाईड की डायमण्ड जुबली जंबूरी के मौके पर उ0प्र0 पुलिस की
प्रदर्शनी का भ्रमण किया।भारत स्काउट एवं गाइड की डायमण्ड जुबिली जम्बूरी के मौके पर उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त प्रदर्शनी लगाई गई।इस मौके पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा के भ्रमण के दौरान पुलिस महानिदेशक यूपी-112 नें डीजीपी को स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। इसके उपरांत पुलिस महानिदेशक नें प्रदर्शनी स्थल पर रखी गई विज़िटर बुक में अपने प्रेरक विचार अंकित किए तथा प्रदर्शनी में प्रस्तुत नवाचारों एवं प्रयासों की सराहना की।

प्रदर्शनी का भ्रमण किया।भारत स्काउट एवं गाइड की डायमण्ड जुबिली जम्बूरी के मौके पर उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त प्रदर्शनी लगाई गई।इस मौके पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा के भ्रमण के दौरान पुलिस महानिदेशक यूपी-112 नें डीजीपी को स्मृति-चिह्न भेंट किया गया। इसके उपरांत पुलिस महानिदेशक नें प्रदर्शनी स्थल पर रखी गई विज़िटर बुक में अपने प्रेरक विचार अंकित किए तथा प्रदर्शनी में प्रस्तुत नवाचारों एवं प्रयासों की सराहना की।बतादे कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की डायमंड जुबली जम्बूरी का विशाल आयोजन 23 नवम्बर से 29 नवम्बर तक डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, वृन्दावन योजना, सेक्टर-15 में किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों सहित लगभग 30,000 स्काउट्स/गाइड्स, यूनिट लीडर्स तथा करीब 1500 विदेशी प्रतियोगी प्रतिभाग कर रहे है।युवाओं में पुलिस के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें आधुनिक पुलिसिंग से अवगत कराने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की 19 प्रमुख शाखाओं व ईकाइयों यूपी-112, वीमेन पॉवर लाइन-1090, साइबर क्राइम, टेलीकॉम, जीआरपी, एएनटीएफ, यातायात, अभियोजन, सुरक्षा, प्रशिक्षण, एसडीआरएफ, पीएसी, एटीएस, फॉयर, एसटीएफ, लखनऊ कमिश्नरेट, एफएसएल, पुलिस भर्ती बोर्ड और तकनीकी सेवाएं द्वारा जम्बूरी में लगभग 10 हजार वर्गफीट से अधिक क्षेत्र मे एक व्यापक संयुक्त प्रदर्शनी लगाई गयी है।
इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली, तकनीकी क्षमताओं और विभिन्न आधुनिक संसाधनों को अत्यन्त सरलता एवं रोचक तरीके
से दर्शाया गया है।इस प्रदर्शनी मेंमहिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम व बाल शोषण चाइल्ड एब्यूज़ रोकथाम औऱ यूपी–112 की कार्यप्रणाली व साइबर अपराध जागरूकता/रोकथाम तथा पुलिस के आधुनिक हथियार और तकनीकी उपकरण व नव लागू तीन आपराधिक कानूनों का जन-जागरूकता प्रदर्शन पर फोकस किया गया।इस प्रदर्शनी में युवाओं को कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, तकनीक और अपराध रोकथाम से संबंधित आधुनिक पुलिसिंग की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है । इससे स्काउट्स/गाइड्स तथा अन्य प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश पुलिस की जिम्मेदारियों और क्षमताओं की गहन जानकारी प्राप्त होगी।उत्तर प्रदेश पुलिस समाज में सुरक्षित और जागरूक वातावरण निर्माण के अपने संकल्प को दोहराती है तथा जम्बूरी में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को इस ज्ञानवर्धक अनुभव से लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
से दर्शाया गया है।इस प्रदर्शनी मेंमहिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम व बाल शोषण चाइल्ड एब्यूज़ रोकथाम औऱ यूपी–112 की कार्यप्रणाली व साइबर अपराध जागरूकता/रोकथाम तथा पुलिस के आधुनिक हथियार और तकनीकी उपकरण व नव लागू तीन आपराधिक कानूनों का जन-जागरूकता प्रदर्शन पर फोकस किया गया।इस प्रदर्शनी में युवाओं को कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, तकनीक और अपराध रोकथाम से संबंधित आधुनिक पुलिसिंग की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना है । इससे स्काउट्स/गाइड्स तथा अन्य प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश पुलिस की जिम्मेदारियों और क्षमताओं की गहन जानकारी प्राप्त होगी।उत्तर प्रदेश पुलिस समाज में सुरक्षित और जागरूक वातावरण निर्माण के अपने संकल्प को दोहराती है तथा जम्बूरी में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को इस ज्ञानवर्धक अनुभव से लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक यूपी-112/ई0ओ0डब्ल्यू0, पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम, अपर पुलिस महानिदेशक तकनीकी सेवाएं, अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक/पुलिस महानिदेशक के जीएसओ सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
