– चपेट में आकर एक छात्र की मौत, ट्रक चालक व दो छात्र घायल,पुलिस ट्रक व कार को कब्जे में लेकर शुरू की छानबीन
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।राजधानी के बीबीडी क्षेत्र के किसान पथ पर रेगुलेटर के पास सोमवार दोपहर बाद तेज़ रफ़्तार से आ रहे ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में बगल से गुजर रहा एक छात्र व ट्रक चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने साइकिल सवार छात्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।बीबीडी थाना क्षेत्र के किसान पथ पर स्थित रेगुलेटर के पास दोपहर बाद करीब चार बजे अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज़ रफ़्तार से आ रहे ट्रक नंबर एम ए टी 789095 एस एस एन 20865 और कार नंबर यूपी 32 क्यू एक्स 4176 की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार व ट्रक के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में दोनों की टक्कर की चपेट में आकर बीबीडी क्षेत्र स्थित मेहौरा गांव निवासी 15 वर्षीय शनि कन्नौजिया पुत्र वीरेंद्र कन्नौजिया, ट्रक चालक बाराबंकी निवासी राकेश, कार सवार 20 वर्षीय छात्र सचिन व 21 वर्षीय आनन्द गंभीर रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह के मुताबिक मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने साइकिल सवार छात्र शनि कन्नौजिया को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर के मुताबिक मृतक शनि सरकारी स्कूल जुग्गौर में दसवीं का छात्र था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इंद्रा नहर मे मिला अज्ञात शव
बीबीडी थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा नहर फैजाबाद रोड के पास पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव नहर में बह रहा है। यह सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर गोताखोरों के माध्यम से शव को बाहर निकाला गया आसपास से जांच जानकारी व मौजूद लोगों से पहचान कराने पर मृतक के सम्बन्ध में कोई पहचान न हो सकी अज्ञात मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है मृतक सफेद फूल शर्ट पहने हुए अंदर काली बनियान पहने हुए नीचे नीली फुल जींस है काले स्पोर्ट्स के जूते पहने हुए हैं मृतक के पास से कोई भी पहचान की चीज बरामद नहीं हुई है।
