LUCKNOW:तीन आर्थिक अपराधियों को ईओडब्ल्यू नें दबोचा ,साथियों की तलाश जारी

-सरकारी भूमि पर करते थे कब्जा, फर्जी कागजो के सहारे करते थे बिक्री

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले तीन आरोपी को ई0ओ0डब्लू0 नें गिरफ्तार किया है।जिसमे आरोपी रज्जन यादव पुत्र भोलानाथ यादव नि0 मोहल्ला गाँधीनगर लखनऊ को जनपद लखनऊ के थाना पी0जी0आई0 क्षेत्र से एवं आरोपी अजय कुमार तलवार व विजय कुमार तलवार पुत्रगण स्व0- राजकुमार तलवार नि0- म0न0-108/4 मण्डल हाउस लखनऊ को जनपद हरदोई की थाना-कोतवाली शहर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

डीजी ई.ओ.डब्ल्यू. नीरा रावत नें बताया कि इनका  एक संगठित गिरोह था जो मूल्यवान व करोडों की सरकारी भूमि तालाब, चारागाह, ग्राम समाज, आादि की जमीनों पर अवैध कब्जा करके जमीनों के फर्जी दस्तावेजों को तैयार करके अवैध प्लाटिंग आम जनता को करते थे।इसको लेकर ज़ब शिकायतकर्ता नें विरोध किया तो जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी दी थी।जिसको लेकर राजधानी के कृष्णानगर में धारा 467/468/471/420/447/441/504/506 भा0द0वि0 व धारा 3(1)10 एससी0 एसटी0 एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ। इस मुकदमे की विवेचना शासन के आदेश से ई0ओ0डब्लू0 को सौपी गई।

डीजी ई0ओ0डब्लू0 नीरा रावत नें बताया कि विवेचना से 08 आरोपी दोषी पाये गये। तीन आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर आरोप-पत्र न्यायालय प्रेषित किया जा चुका है।डीजी ई. ओ. डब्ल्यू नीरा रावत नें बताया कि आरोपी रज्जन यादव पुत्र भोलानाथ यादव नि0 मोहल्ला गाँधीनगर लखनऊ व अजय कुमार तलवार व विजय कुमार तलवार पुत्रगण स्व0- राजकुमार तलवार नि0- म0न0-108/4 मण्डल हाउस लखनऊ की गिरफ्तारी के लिए ई0ओ0डब्लू0 लगी हुईं थी। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए निरन्तर फरार चल रहा था।

इस मुकदमे की विवेचना के क्रम में ई0ओ0डब्लू0 लखनऊ की टीम नें तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश कर रही है,इनके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है ।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *