LUCKNOW:UP के 16 महानगरों में ‘नमो युवा मैराथन‘ का आयोजन,क्लिक करें और भी खबरें

-सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी,युवाओं ने बढ़चढ़कर की भागीदारी

  • REPORT BY:K.K.VARMA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा चला रही है। इसी के तहत रविवार को यूपी के 16 महानगरों में ‘नमो मैराथन‘ का आयोजन किया गया।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का विश्वास है कि अगर महिलाएं स्वस्थ होंगी, तो युवा  स्वस्थ होंगे। इसके तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। देशभर के युवा इसमें भाग ले रहे हैं। पीएम मोदी ने संकल्प लिया था कि श्भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना हमारा लक्ष्य और मार्गदर्शक सिद्धांत होना चाहिएश्।सीएम योगी ने विरासत और सशस्त्र बलों का सम्मान करने और नागरिक कर्तव्यों को ईमानदारी से निभाने के महत्व पर जोर दिया। भारत को विकसित बनाने की दिशा में काम करने की प्रतिबद्धता जताई। साथ ही आत्मनिर्भरता के लिए स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि श्हर व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र में योगदान देने के लिए उत्सुक है। हमें गांव और क्षेत्र के विकास के लिए काम करना चाहिए। आत्मनिर्भरता का आधार अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखना है। 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। खेलो इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वास्थ्य जागरुकता को बढ़ावा देने की पहल की गई है।सीएम ने स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में श्नमो युवा मैराथन के महत्व पर जोर दिया। नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरों के प्रति आगाह किया।भाजयुमो युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला ने बताया कि16 महानगरों में युवा मैराथन सम्पन्न हुआ न्यूनतम तीन से पांच किमी. तक लोग विकसित भारत के संदेश के साथ दौड़ में शामिल हुए मैराथन का उद्देश्य युवाओं को विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत और नशामुक्त भारत जैसे संकल्पों से जोड़ना है।उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा, ब्रजेश पाठक बरेली तथा भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह मेरठ में दौड़ में शामिल हुए।नमो मैराथन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा मथुरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा राज कुमार चाहर अलीगढ़, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर, सुरेश खन्ना शाहजहांपुर, बेबी रानी मौर्य व भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता झांसी, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान फिरोजाबाद, मंत्री नितिन अग्रवाल व प्रदेश उपाध्यक्ष डा. धर्मेन्द्र सिंह अयोध्या, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर प्रयागराज, दयाशंकर सिंह सहारनपुर, राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी गाजियाबाद के साथ ही भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी मुरादाबाद महानगर में आयोजित इस मैराथन में शामिल हुए।

रूस में होगा भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का प्रदर्शन

-केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय 24 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक काल्मिकिया रूस में करेगा भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का प्रदर्शन

-डिप्टी सीएम केशव मौर्य पवित्र अवशेषों को ले जायेंगे रूस 

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय, 24 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक काल्मिकिया रूस में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का प्रदर्शन आयोजित कर रहा है।प्रधानमंत्री कार्यालय ने सूचित किया है कि यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पवित्र अवशेषों को रूस ले जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रतिनिधिमंडल के साथ 23 सितम्बर को भारतीय वायुसेना के विमान से रूस प्रस्थान करेंगे। जहां भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा कपिलवस्तु अवशेषो का प्रदर्शन किया जायेगा।
 उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया की कपिलवस्तु अवशेषों की अंतरराष्ट्रीय यात्रा भारत की साफ्टपावर और सांस्कृतिक  कूटनीति का प्रभावी माध्यम बनेगी।इससे पूर्व  थाईलैंड और वियतनाम में भगवान बुद्ध के अवशेषों की प्रदर्शनी आयोजित की जा चुकी है।थाईलैंड और वियतनाम की सफलता ने वैश्वक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाई है। श्री मौर्य ने बताया कि रूस में होने वाली प्रदर्शनी  इस गौरवशालीपरम्परा को आगे बढ़ाएगी और भारत की सांस्कृतिक छवि को और निखरेगी।
पवित्र अवशेषों के प्रदर्शन के महत्व की चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि इससे द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने के साथ सांस्कृतिक व राजनैतिक रिश्तों में और गहराई आएगी तथा सभ्यतागत विरासत को पुनः स्थापित करना व भारत को बौद्ध धर्म की जन्मभूमि व परम्परा का संरक्षक स्थापित करना है। यही नहीं इससे वैश्विक शांति व सद्भाव का वातावरण मजबूत करना है और भगवान बुद्ध के संदेश करुणा, शांति व अहिंसा को विश्वभर में प्रसारित करना है। बताया कि भगवान बुद्ध के कपिलवस्तु अवशेष पीपरहवा उत्तर प्रदेश से प्राप्त हुए जिसे  प्राचीन कपिलवस्तु नगरी से जोड़ा जाता है, यह अवशेष पुरातात्विक रूप से प्रमाणित हैं  और वैश्विक बौद्ध समुदाय के लिए अत्यंत पूज्यनीय धरोहर हैं। यह भगवान बुद्ध के जीवन से प्रत्यक्ष जुड़ाव का प्रतीक हैं। 25 से 28 सितंबर तक एलिस्ता शहर काल्मिकिया में राष्ट्रीय संग्रहालय द्वारा भगवान बुद्ध के जीवन की प्रमुख घटनाओं को दर्शाने वाले मूल कलात्मक शैलियों की कृतियों की प्रतिकृतियां प्रदर्शित की जाएगी।पिपरहवा अवशेषों पर एक लघु  वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया जाएगा।काल्मिकिया ऐसा क्षेत्र है, जहां बौद्ध जनसंख्या बहुतायात में है,यहां बौद्ध धर्म केवल धर्म ही नहीं बल्कि संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है।

जिला सूचना अधिकारी कानपुर ने एसीपी को लिखा पत्र,पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल

कानपुर से प्रकाशित दैनिक किदवई नगर समाचार पत्र के संपादक धीरेंद्र कुमार गुप्ता के खिलाफ जूही थाने में दर्ज चैन लूट के मुकदमे ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिला सूचना अधिकारी ने एसीपी बाबूपुरवा को पत्र लिखकर इस मामले में निष्पक्ष जांच और निस्तारण के निर्देश दिए हैं।जानकारी के अनुसार धीरेंद्र गुप्ता के खिलाफ यह मुकदमा कथित तौर पर भू-माफिया द्वारा उनकी खबरों को दबाने के लिए लिखवाया गया था। जिला सूचना अधिकारी ने अपने पत्र में स्पष्ट किया कि यह मामला गुप्ता द्वारा समाचार पत्र में छापी गई खबरों से जोड़कर देखा जा रहा है।पुलिस की कार्यप्रणाली पर पहले भी संदेह जताया जाता रहा है। इस घटना ने एक बार फिर इसे उजागर किया है। जिला सूचना अधिकारी के पत्र के बाद अब सभी की निगाहें इस मामले की जांच पर टिकी हैं, जिसमें पुलिस से निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में सेवा पखवाड़ा एवं दुर्गा मेला उत्सव में की सहभागिता

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मऊ भ्रमण के दौरान शीतला माता मंदिर प्रांगण में सेवा पखवाड़ा एवं दुर्गा मेला उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।मंत्री श्री शर्मा ने सबसे पहले स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। हस्तनिर्मित उत्पादों को देखते हुए उन्होंने महिला उद्यमियों से उनके निर्माण की प्रक्रिया, विपणन और बिक्री के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। महिलाएं जब आत्मनिर्भर बनती हैं तो  परिवार और समाज आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होता है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए आश्वासन दिया कि सरकार उनकी आय को बढ़ाने और उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है श्री शर्मा ने अन्य विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे। श्री शर्मा ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत अमरजीत कुमार, सत्यम कुमार, दीपक शुक्ला, संतोष राय, मोहम्मद शादाब, अनीता देवी, गुड्डी देवी, नमिता सोनकर सहित अन्य लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के सांकेतिक चेक और आवास की चाभियां वितरित की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे पात्र लाभार्थी जो योजनाओं से वंचित रह गए हैं उनके आवेदन लेकर  योजनाओं से संतृप्त किया जाए। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलने वाला सेवा पखवाड़ा हमारे लिए केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि यह समाज सेवा और जनकल्याण का एक अभियान है। इस दौरान हमारा लक्ष्य है कि सरकार की हर योजना का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे।उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा की अवधि में सभी पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की योजनाएं तभी सफल होंगी, जब उनका लाभ वास्तव में उन लोगों तक पहुंचेगा जिनके लिए वे बनाई गई हैं।

योगी सरकार सवर्णों को दे रही दलितों-पिछड़ों की नौकरियां- संजय 

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण की अनदेखी करने पर भाजपा की योगी आदित्यनाथ की सरकार को आड़े हाथ लिया।  उत्तर प्रदेश में भर्ती घोटाला हो रहा है। योगी सरकार दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के हक की नौकरियां सवर्णों को दे रही है। बांदा कृषि विश्वविद्यालय में 15 पदों पर भर्ती हुई, जिसमें 11 ठाकुर, 2 सामान्य और 2 दलित-पिछड़ों को नौकरी मिली। इसी तरह, लखीमपुर सहकारी बैंक में 27 पदों की भर्ती में 15 ठाकुर, 4 सामान्य और 8 पिछड़े-दलित-आदिवासी चुने गए। खुद को पिछड़ों के नेता बताने वाले मोदी दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का हक हड़पे जाने पर चुप हैं, जिससे इन वर्गों के आक्रोश बढ़ रहा है। हम इस भर्ती घोटाले की जांच कर दोषियों को सजा दिलाने और आरक्षण को पूरी तरह लागू करने की मांग करते हैं। मैं भी मारत माता की जय के नारे लगाता हूं और भाजपा वाले भी लेकिन भाजपा वाले हिंदुओं को एकत्र करने और उनके भले की बात करते हैं और हिंदुओं के नाम पर ही राजनीति करते हैं।  कई भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते हैं, लेकिन सरकार इसकी जिम्मेदारी नहीं लेती। लाखों नौजवान फॉर्म भरते हैं, लेकिन उन्हें नौकरी के बजाय लाठियां मिलती हैं। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री और उनके चहेते लोग अपनी जाति के युवाओं को नौकरियों में भर रहे हैं और दूसरी जातियों का आरक्षण हड़प रहे हैं। सवर्ण जाति के कुछ लोग खुश हो रहे हैं कि 27 में 15 नौकरियां उनको मिल गईं। वे यह भूल रहे हैं कि इससे 85 फीसद दूसरी जातियों का गुस्सा उन पर फूटेगा। संजय सिंह ने कहा कि भाजपा और आरएसएस इस देश में संविधान और आरक्षण की व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं।

विपक्ष के पास विकास का न विजन न नीति-धर्मपाल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने रविवार को मेरठ में शक्ति केंद्र सशक्तिकरण के साथ संगठन सुदृढ़ीकरण के लिए विभिन्न स्तर की संगठनात्मक बैठकों में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। धर्मपाल सिंह ने कहा कि शक्ति केंद्र, बूथ तथा मंडल की मजबूत संरचना भाजपा की त्रिशक्ति है। यही त्रिशक्ति निश्चित विजय सुनिश्चित करेगी। ईमानदारी, प्रतिबद्धता और जुझारूपन ही भाजपा कार्यकर्ता की पहचान और राष्ट्र नव निर्माण ही लक्ष्य है। बूथ तथा मंडल के बीच शक्ति केंद्र सेतु का काम करता है । मजबूत शक्ति केंद्र से मजबूत बूथ तैयार होंगे और हर बूथ पर संगठन की मजबूती से विजय की नींव तैयार होगी।उन्होंने मेरठ में बैठकों में मार्गदर्शन करते हुए शक्ति केंद्र संयोजकों, मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों, मोर्चों के जिलाध्यक्षों के साथ पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों, पूर्व जिलाध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद किया।  इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़े के तहत भाजयुमो द्वारा आयोजित नमो मैराथन में सहभागिता की।
प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने शक्ति केंद्र संयोजकों से उनके कार्यक्षेत्र की प्रगति, स्थानीय स्तर की समस्याओं और योजनाओं पर चर्चा की और उन्हें योजनाबद्ध कार्य प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित किया। पंचायत चुनाव तथा विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी पूर्ण तैयारी पूर्व तैयारी की नीति पर करना है। पार्टी के अपेक्षाओं के अनुरूप काम करते हुए शक्ति केंद्र संयोजकों को प्रत्येक कार्यक्रम व अभियान को बूथ पर प्रभावी रूप से संपन्न कराना है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़े के तहत बूथ पर पार्टी के प्राथमिक व सक्रिय सदस्यों के साथ स्थानीय लोगों को सक्रिय करना है और कार्यक्रमों में जिम्मेदारी देना है। संगठन विस्तार और कार्यकर्ता निर्माण की सतत प्रक्रिया में युवा एवं महिलाओं को जोड़ना है और उन्हें सक्रिय करते हुए जिम्मेदारी  देना है। जिम्मेदारी से ही कार्यकर्ता निर्माण होता है। संगठन के पूर्व पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक भूमिका सुनिश्चित करते हुए कार्य योजना तैयार करना है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा सरकार की प्रत्येक योजना सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए समर्पित है। योजनाओं के लाभार्थियों का एक बड़ा वर्ग है जिनसे लगातार संपर्क व संवाद करना है और उन्हें पार्टी से जोड़ना है। विपक्ष के पास विकास का विजन नहीं है, कोई नीति नहीं है और नियत में खोट है। विपक्षी दल झूठ और अफवाहें फैलाकर लगातार देश में भ्रम फैला रहे हैं।  भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता को एक-एक घर तक पहुंचकर विपक्ष के हर षडयंत्र को ध्वस्त करना है। निष्ठावान, परिश्रमी, ऊर्जावान तथा अनुशासित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर मंडल, शक्ति केन्द्र तथा बूथ की संरचना को मजबूत करते हुए अभेद्य बनाना है। भाजपा के अनुशासित व परिश्रमी कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा का विजय परचम पूरे देश में फहरा रहा है।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: समाज कल्याण विभाग के स्टॉल पर दिखेगा समावेशी विकास

ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितम्बर तक होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में पहली बार समाज कल्याण विभाग भी प्रतिभाग करेगा। ट्रेड शो में विभाग के स्टॉल पर समावेशी विकास की झलक देखने को मिलेगी। समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार असीम अरुण ने  बताया कि आयोजन में प्रतिभाग करने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय के 20 बच्चों का चयन किया जा रहा है। 10 बालक और 10 बालिकाएं शामिल हैं।अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों को ट्रेड शो में आमंत्रित किया जा रहा है, जिनको उद्यम स्थापित करने में समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायता प्रदान की गयी है। स्टॉल में समावेशी विकास के साथ विकसित भारत के परिकल्पना की भी झलक दिखेगी।

जीएसटी सुधार से मध्यम वर्ग होगा अधिक सशक्त- शर्मा

जीएसटी दरों में कमी से होगा समृद्ध भारत का निर्माण

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मंगलम गेस्ट हाउस मऊ में जीएसटी सुधार पर जनहितार्थ आयामों पर बल दिया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने मध्यम वर्ग के लिए रणनीतिक रूप से प्रभावशाली बदलाव किए और उन्हें सफलता पूर्वक लागू किया जिससे उनके जीवन में सुगमता आएगी और वे अब अधिक सशक्त होंगे। नेक्स्ट-जेन जीएसटी जन-प्रथम सुधार मील का पत्थर साबित होगा। सुलभ दाम से हर परिवार की मुस्कान बढेगी और रोजमर्रा की जरूरतों पर रोजाना बचत होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नेक्स्ट-जेन जीएसटी सुधारों के लिए 3 सितम्बर को 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी सुधारों के निर्णय लिए गए। यह 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव है। इन सुधारों के तहत 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की सरल दो-दर संरचना लागू की गई है, जबकि विलासिता और लग्जरी सामानों पर 40 प्रतिशत की दर रखी गई है। इससे पारदर्शिता, न्यायसंगत व्यवस्था और कर पालन में आसानी की पुरानी मांगों को पूरा किया गया है। ये सुधार नवरात्रि के पहले दिन से लागू होंगे। यह केवल आर्थिक कदम नहीं, बल्कि देश के लिए दिवाली का तोहफ़ा है, इससे करोड़ों परिवारों की बचत सीधे उनके हाथों में जाएगी। जैसे दीपावली पर दीपक घरों को रोशन करते हैं, वैसे ही ये सुधार घरों के खर्च कम करेंगे, किसानों को सशक्त बनाएंगे और कारोबार को गति देंगे, जिससे पूरे भारत में समृद्धि फैलेगी।दो-दरों की सरलता होगी। पुरानी चार-स्तरीय व्यवस्था हटाकर 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दरें रखी गई हैं। इससे भ्रम, कानूनी झंझट और टैक्स भरने की मुश्किलें कम होंगी। दूध, पनीर, शैम्पू, टूथपेस्ट, साबुन, साइकिल और बच्चों के सामान जैसे जरूरी घरेलू सामान पर अब सिर्फ 5 प्रतिशत या शून्य कर लगेगा। इससे रोजमर्रा के खर्च कम होंगे। ट्रैक्टर, टायर, कीटनाशक और सिंचाई उपकरण पर कर घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है। इससे खेती की लागत कम होगी और ग्रामीण भारत को सीधा लाभ मिलेगा।व्यक्तिगत जीवन और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी पूरी तरह से हटा दिया गया है। दवाइयों, ऑक्सीजन और जांच किट पर कर में बड़ी कटौती की गई है ताकि इलाज सभी के लिए सस्ता हो सके। गाड़ियों और बाइक पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गयी है यानि पूरे 10 प्रतिशत की कटौती जिससे वाहन खरीददारों को आराम मिलेगा और त्योहारों के समय मांग बढ़ेगी।शिक्षा हुई सस्ती: कॉपियों, पेंसिल, नक्शों और अन्य ज़रूरी छात्र सामग्री पर अब कोई कर नहीं लगेगा। विलासिता की वस्तुएं जैसे तंबाकू, पान मसाला और कैसिनो आदि पर अब 40 प्रतिशत कर लगाया गया है। सरल रजिस्ट्रेशन, तेज रिफंड 90 प्रतिशत ऑटो-अप्रूव  रिस्क-आधारित कंप्लायंस से एमएसएमई, निर्यातकों और श्रम प्रधान क्षेत्रों को मजबूती मिलेगी।
तंबाकू पर सेस तब तक जारी रहेगा जब तक मुआवजे के ऋण चुकते नहीं हैं, जिससे राजस्व प्रबंधन जिम्मेदारी से होगा। अब 2025 के सुधार ‘‘जीवन में आसानी, व्यापार में आसानी’’ के विजन को दर्शाते हैं। सामान्य नागरिकों पर कर का बोझ कम करके, किसानों को सशक्त बनाकर, विनिर्माण को बढ़ावा देकर और लग्जरी तथा विलासिता वस्तुओं पर भार बढ़ाकर एनडीए सरकार ने समावेशी विकास और वित्तीय जिम्मेदारी के प्रति  प्रतिबद्धता दोबारा साबित की है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *