-
REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा नें ए0के0दास मेडल फार एकेडमिक एक्सीलेंस पुरस्कार हेतु चयनित उत्तर
प्रदेश पुलिस के आरक्षियों के मेघावी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर वर्ष-2025 की इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उत्तर प्रदेश पुलिस के जनपद बदायूॅं में नियुक्त आरक्षी जयपाल सिंह की पुत्री प्रिया कुमारी ने 94 प्रतिशत अंक तथा जनपद बांदा में नियुक्त आरक्षी राघवेन्द्र सिंह के पुत्र आदरेश सिंह द्वारा 92.8 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतम अंक प्राप्त किये गये।डीजीपी राजीव कृष्णा नें इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2025 में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले दोनो मेघावी छात्र एवं छात्राओं को ’’ए0के0दास मेडल फार एकेडमिक एक्सीलेंस’’ पुरस्कार के अंतर्गत 10-10 हजार रूपये की धनराशि व मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।इस मौके पर इंस्टीट्यूट फॉर कैरियर स्टडीज, महानगर की संस्थापक निदेशक, डा0 अमृता दास नें पुरस्कृत विजेताओं को बधाई देते हुये कहा कि प्रिया व आदरेश की शैक्षणिक उत्कृष्टता हमारे लिये गर्व का विषय है। यह छात्रवृत्ति पहल पुलिस परिवारों में शिक्षा को सुदृढ़ बनाने की हमारी सत्त प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
जाने क्यों मिलता है ए0के0दास मेडल फार एकेडमिक एक्सीलेंस पुरस्कार
इंस्टीट्यूट फॉर कैरियर स्टडीज, महानगर की संस्थापक निदेशक, डा0 अमृता दास नें अपने स्वर्गीय पिता पूर्व डीजीपी ए0के0 दास की स्मृति में वर्ष 2016 से प्रत्येक वर्ष ए0के0दास मेडल फार एकेडमिक एक्सीलेंस’’ पुरस्कार प्रदान किया जाता है। यह छात्रवृत्ति योजना पुलिस आरक्षियों के बच्चों की शैक्षिक उन्नति को प्रोत्साहित करती है। इस योजना में उत्तर प्रदेश पुलिस के आरक्षियों के इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिका को पुरस्कृत किया जाता है।
