-
REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। यूपी के डीजीपी राजीव कृष्णा नें मृत पुलिस कर्मियों के आश्रित परिजनों को पुलिस सैलरी पैकेज के अन्तर्गत
करीब 14 करोड़ 15 लाख रूपये के चेक प्रदान किये। डीजीपी राजीव कृष्णा नें विभिन्न जिलों में अलग-अलग तिथियों में मृत पुलिस कर्मियों के शोक संतप्त आश्रित परिजनों को बैंक ऑफ बड़ौदा, पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि का चेक प्रदान किया गया।
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा से किये गये एमओयू के तहत आकस्मिक दुर्घटना में मृत पुलिस कर्मियों को पुलिस सेलरी पैकेज के अंतर्गत स्वीकृत धनराशि के रूप में चेक प्रदान किये जाते हैं, इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा मृत पुलिस कर्मियों के परिजनों को करीब 14 करोड़ 15 लाख रूपये के चेक प्रदान किये गये।
यह चेक निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के परिजनों को 02 करोड़ 12 हजार 500 रूपये का चेक प्रदान किया।वही उप निरीक्षक सुरेश प्रसाद गोंड जनपद महराजगंज के परिजनों को 01 करोड़ 70 लाख रूपये का चेक प्रदान किया।वही उप निरीक्षक मंजीत सिंह जनपद अमेठी के परिजनों को 01 करोड़ 70 लाख रूपये का चेक प्रदान किया।वही उप निरीक्षक मोहित कुमार जनपद शाहजहॉपुर के परिजनों को 01 करोड़ 70 लाख रूपये का चेक प्रदान किया।वही मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र सिंह 12वीं पीएसी वाहिनी फतेहपुर के परिजनों को 01 करोड़ 85 लाख रूपये का चेक प्रदान किया।वही मुख्य आरक्षी अनुज कुमार पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के परिजनों को 01 करोड़ 70 लाख रूपये का चेक प्रदान किया।वही आरक्षी बीर बहादुर जनपद चन्दौली के परिजनों को 01 करोड़ 70 लाख रूपये का चेक प्रदान किया।वही आरक्षी राज गुप्ता जनपद सिद्धार्थनगर के परिजनों को 01 करोड़ 80 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया।इस अवसर पर प्रशान्त कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन/ पीएचक्यू, आर0के0 भारद्वाज पुलिस महानिरीक्षक भवन एवं कल्याण, शलभ माथुर पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक/पुलिस महानिदेशक के जीएसओ सहित बैंक ऑफ बड़ौदा के उप महाप्रबन्धक कमलेश राठौर, शाखा प्रबन्धक शशिकांत सिंह मौजूद थे।
