-बिजली के निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल के विरोध
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली के निजीकरण का टेंडर होते ही उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारियों द्वारा सामूहिक जेल
भरो आंदोलन के समर्थन में देशभर से बिजली कर्मियों के जत्थे उत्तर प्रदेश के लिए कूच करेंगे।बिजली कर्मचारियों की राष्ट्रीय समन्वय समिति नेशनल कोऑर्डिनेशन कमिटी आफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स, संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों की आज राजधानी दिल्ली में हुई महत्वपूर्ण मीटिंग में यह निर्णय लिया गया कि बिजली के निजीकरण और इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2025 के विरोध में एक साथ मिलकर संघर्ष किया जाएगा।
ऑल इंडिया पॉवर इंजीनियर्स फेडरेशन के चेयरमैन और विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र के संयोजक शैलेन्द्र दुबे ने बताया कि नेशनल कोऑर्डिनेशन कमिटी आफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स ने यह निर्णय लिया है कि उप्र में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का एक तरफा टेंडर प्रकाशित किया गया तो इसके विरोध में पूरे देश के 27 लाख बिजली कर्मचारी उत्तर प्रदेश के बिजली कर्मचारियों के साथ मिलकर आंदोलन में सक्रिय सहभागिता करेंगे। यह निर्णय लिया गया कि निजीकरण का टेंडर होने पर उप्र के बिजली कर्मियों के सामूहिक जेल भरो आंदोलन के समर्थन में पूरे देश से अलग अलग प्रान्तों से हजारों बिजली कर्मचारी लखनऊ कूच करेंगे और लखनऊ में व्यापक सत्याग्रह आंदोलन प्रारंभ कर दिया जाएगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एक साल से अधिक से निजीकरण के विरोध में लगातार संघर्षरत उप्र के बिजली कर्मियों को पूरा समर्थन दिया जाएगा। नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ़ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर्स की आज राजधानी दिल्ली में हुई मीटिंग में मुख्यतः ऑल इंडिया पावर इंजीनियर फेडरेशन के चेयरमैन शैलेंद्र दुबे, ऑल इंडिया पावर डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल अभिमन्यु धनकड़, ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज के जनरल सेक्रेटरी मोहन शर्मा, इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी सुदीप दत्ता, ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के पैटर्न सत्यपाल, सेक्रेटरी हेडक्वार्टर यशपाल शर्मा, सेक्रेटरी लीगल अशोक जैन, पंजाब के सतवंत सिंह, इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के सुभाष लम्बा , ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज के कृष्णा भोयूर, महेन्द्र राय मुख्यतया सम्मिलित हुए।
उपभोक्ता परिषद की अपील एक यूनिट बिजली हर बचाए
-साल में 353 करोड की होगी बचत
14 दिसंबर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर उपभोक्ता परिषद ने प्रदेश के सभी अपने विद्युत उपभोक्ताओं से
अपील की है कि वह ऊर्जा की बचत करें। सभी उपभोक्ता यह ठान लें कि उन्हें हर हाल में महीने में एक यूनिट बचाना है। यानी कि वर्ष 2025- 26 के लिए लगभग 3 करोड 60 लाख उपभोक्ता है। अगर सभी उपभोक्ता है ऐसे में यदि महीने में एक यूनिट बचाता है तो 1 साल में 12 यूनिट हो जाएगी। प्रदेश का प्रत्येक उपभोक्ता ठान ले तो साल में 12 यूनिट बचाना कोई बहुत कठिन काम नहीं है। लेकिन इससे जो बचत होगी वह काफी बडी होगी। 3 करोड 60 लाख विद्युत उपभोक्ता 12 यूनिट प्रत्येक वर्ष यदि बचाएंगे तो लगभग 1 साल में 43 करोड यूनिट हो जाएगी। इसे यदि मिलियन यूनिट में निकल जाए तो लगभग 432 मिलियन यूनिट होगी। वर्ष 2025- 26 की जो औसत विद्युत आपूर्ति की लागत उपभोक्ता पर आ रही है वह लगभग रुपया 8.18 प्रति यूनिट प्रस्तावित है। उसके हिसाब से यह कहना काफी उचित रहेगा कि लगभग सभी विद्युत उपभोक्ताओं के महीने में एक यूनिट बचाने मात्र से साल भर में 353 करोड की बिजली की बचत होगी।
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष एवं देश की सर्वाेच्च संवैधानिक संस्था सेंट्रल एडवाइजरी कमेटी के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा हम सभी विद्युत उपभोक्ताओं का यह नैतिक दायित्व है कि अनावश्यक बिजली उपयोग न करें। कम से कम ऊर्जा का उपयोग करते हुए किसी भी कार्य को करें अनावश्यक रूप से बिजली का बल्ब लाइट पंखे एसी व अन्य विद्युत उपकरणों को प्रयोग ना करें थोडी। आपकी छोटी सी जागरूकता से बिजली की बडी बचत हो सकती है। तो आज ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर हम सभी विद्युत उपभोक्ता यह ठान लें कि हमें महीने में एक यूनिट अवश्य बिजली बचाना है। वैसे तो विद्युत उपभोक्ता जितनी भी बिजली की बचत करेंगे उससे बडी राहत आने वाले समय में मिल सकती है और सही मायने में ऊर्जा का संरक्षण हो पाएगा।
लोकबंधु अस्पताल में किया 50 यूनिट रक्तदान
लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा लोकबंधु श्री राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय में 50
यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में मानवीय सेवा की भावना को सशक्त करना रहा।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रितेश श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था विगत 8 वर्षों से समाज के वंचित वर्गों के उत्थान हेतु निरंतर कार्य कर रही है और समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी रहे। विशेष अतिथियों में उमेश श्रीवास्तव (रिटायर्ड आईपीएस), समाजसेविका डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव, अस्पताल की निदेशक डॉ. संगीता गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव दीक्षित, डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी एवं श्री प्रकाश उपाध्याय उपस्थित रहे। चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।रक्तदान शिविर में समिति के पदाधिकारियों में तरुण श्रीवास्तव, महामंत्री आलोक श्रीवास्तव सहित महेश अस्थाना, अशोक कुमार मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, राजीव सिंह, दुर्गेश श्रीवास्तव, शशांक सिंह, कमल कुमार, दिनेश श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, अमित श्रीवास्तव, मनीष चौहान (एडवोकेट), अशोक तिवारी, अटल दीक्षित, रूपेंद्र कुमार, आनंद गुप्ता, शिवकुमार, वरुण गुप्ता, आशीष गुप्ता, आदित्य कुशवाहा, मोहम्मद अनवर सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य एवं रक्तदाता उपस्थित रहे।अतिथियों ने समिति के इस पुनीत प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
