-इस्तीफे की उठी मांग,कलेक्ट्रेट गेट के सामने पुतला फूंककर प्रदर्शन
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
बरेली। बिहार में नकाब हटाकर नौकरी देने के मुद्दे पर दिए गए बयान को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय
निषाद के खिलाफ महिलाओं का आक्रोश सामने आया है। मंत्री द्वारा की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में महिलाओं ने समाज सेविका समयुन खान के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट गेट के सामने पुतला फूंककर प्रदर्शन किया और उनके
इस्तीफे की मांग की।
समाज सेविका समयुन खान का कहना था कि मंत्री का बयान न केवल असंवेदनशील है, बल्कि महिलाओं की गरिमा और सम्मान पर सीधा आघात करता है। उनका आरोप है कि इस तरह की टिप्पणियां समाज में गलत संदेश देती हैं और महिलाओं में असुरक्षा की भावना को बढ़ावा देती हैं। इस संबंध में महिलाओं ने राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि मंत्री संजय निषाद की टिप्पणी से देश की बेटियों की अस्मिता को ठेस पहुंची है और ऐसे बयान देने
वाले जनप्रतिनिधियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं सामाजिक कार्यकर्ता एवं अध्यक्ष समयुन खान ने कहा कि जब सत्ता में बैठे लोग महिलाओं के प्रति इस तरह की सोच जाहिर करते हैं, तो
आम महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।
उन्होंने मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद के बयान का संज्ञान लेते हुए उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में कोई भी जनप्रतिनिधि इस तरह की भाषा का प्रयोग न करे।
गौ रक्षक ऋषभ ठाकुर को मिली धमकी,सड़कों पर उतरा हिन्दू संगठन
सोशल मीडिया के माध्यम से गौ रक्षक ऋषभ ठाकुर को जान से मारने, अंग-भंग करने तथा फर्जी मुकदमों में फंसाने की
धमकियों का गंभीर मामला सामने आया है।आरोप है कि कुछ कट्टर व असामाजिक मानसिकता के लोग इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर लगातार उन्हें धमका रहे हैं।इसके विरोध में आजाद हिन्दू सेना व राष्ट्रीय सेवा संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय प्रमुख अमित राठौर और सोनू ठाकुर के नेतृत्व में जिला अधिकारी एसएसपी को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पदाधिकारियों के अनुसार, दिनांक 29 नवंबर को मौलाना मदनी द्वारा सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में वंदेमातरम् न गाने, जिहाद करने तथा उच्चतम न्यायालय के निर्णय को न मानने से संबंधित कथित बयान दिए गए थे।उक्त वीडियो का विरोध गौ रक्षक ऋषभ ठाकुर द्वारा किए जाने के बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां मिलनी शुरू हो गईं।
आरोप है कि धमकी देनेवाले लोग ‘आला हजरत’ जैसे नामों का दुरुपयोग करते हुए इंस्टाग्राम आईडी से संदेश भेज रहे हैं। इन संदेशों में ऋषभ ठाकुर को जान से मारने,अंग-भंग करने और झूठे मामलों में फंसाने की चेतावनी दी जा रही है। इतना ही नहीं, कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा उनके आवास के आसपास रेकी किए जाने की भी आशंका जताई गई है। परिजनों का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण पूरा परिवार दहशत में है और किसी भी समय गंभीर आपराधिक घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसे लेकर संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि सोशल मीडिया पर धमकी देने वालों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए, बिना जांच किसी भी प्रकार का फर्जी मामला दर्ज न किया जाए तथा ऋषभ ठाकुर और उनके परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।
ज्ञापन देने बालो में मिथुन चौधरी , राहुल राणा , बाबा लहरी , राहुल कश्यप, अनमोल सिंह , शिवांश, योगेश चौधरी , सोनू यादव ,रवि सक्सेना, शिवम श्रीवास्तव, विहान शर्मा , ललित कश्यप , विजय बाल्मीकि, तेजपाल गंगवार आदि मौजूद रहे।
पौराणिक सोमनाथ मंदिर पर भूमाफिया का कब्जा, डीएम से की गई शिकायत
बरेली के तिलक इंटर कॉलेज के सामने किला कोठी क्षेत्र में स्थित करीब 150 वर्ष प्राचीन श्री सिद्ध सोमनाथ मंदिर की
भूमि पर भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जे का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में मंदिर के पुजारी सोनेलाल शुक्ला और क्षेत्रीय लोगों ने अखिल भारत महासभा के पंकज पाठक के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि द्वारिकापुरम हार्टमैन निवासी अंकित भटनागर पुत्र रवि प्रकाश भटनागर मंदिर तक जाने वाले सार्वजनिक रास्ते पर कॉलम खड़े कर अवैध कब्जा कर रहा है। आरोप है कि जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोपी अपने दबंग बदमाशों के साथ पहुंचा और विरोध करने वालों को नाजायज असलहों से धमकाया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मंदिर एक पौराणिक आस्था स्थल है, जहां वर्षों से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते रहते हैं। रास्ता अवरुद्ध किए जाने से श्रद्धालुओं में भारी रोष व्याप्त है।
पुजारी ने आरोप लगाया कि अंकित भटनागर की दबंगई से क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया है और किसी भी समय अप्रिय घटना घट सकती है।स्थानीय निवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि भूमाफिया अंकित भटनागर के खिलाफ तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराई जाए और मंदिर की भूमि व रास्ते पर किए जा रहे अवैध कब्जे को शीघ्र हटवाया जाए, ताकि धार्मिक स्थल की गरिमा और क्षेत्र की शांति बनी रहे।शिकायत करने बालों में शैलेंद्र कुमार , महेश कुमार सक्सेना, रितिक, मधु , रवि कुमार सक्सेना, अशोक कुमार , गेंदन लाल , बबलू, दीपक कुमार , मंजू देवी , विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
