-अपराध के जरिये एकत्र की थी अकूत सम्पति
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS|| EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।यूपी के कन्नौज औऱ अलीगढ़ जिले में पुलिस नें दो गैगेस्टर एक्ट के अपराधियों की करोड़ो की संपत्ति को कुर्क
किया है। यह संपत्ति अपराधियों नें अपराध के जरिये अर्जित की है।मिली जानकारी के मुताबिक कन्नौज जिले की पुलिस ने गैगेस्टर के अपराधी नवाब सिंह व वीरपाल उर्फ नीलू निवासी ग्राम अडंगापुर थाना कोतवाली जनपद कन्नौज की अपराध के जरिये अवैध रूप से अर्जित की गयी चल व अचल सम्पत्ति जिसकी कीमत करीब 08 करोड़ 65 लाख रूपये है को गैंगेस्टर एक्ट के तहत कुर्क करते हुए जब्तीकरण की कार्रवाई की है। इसके अलावा कार्यवाही यूपी के अलीगढ़ जिले की पुलिस नें गैंगेस्टर के आरोपी खालिद उर्फ पप्पू पुत्र स्व0 शब्बीर हसन निवासी बरगद हाउस के पास थाना सिविल लाइन जनपद अलीगढ़ व रफत अली पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी नाज प्लाजा मैडीकल रोड सर सैय्यद नगर थाना सिविल लाइन जनपद अलीगढ़। यह ब्रिजीश रेजीडेन्सी गली नं0-4 इकरा कॉलोनी थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ में रहते है।इन्होने अपने परिजनों के नाम पर अवैध रूप से अर्जित की गयी चल व अचल सम्पत्ति जिसकी कीमत करीब 03 करोड़ 17 लाख रूपये को गैंगेस्टर एक्ट के तहत पुलिस नें कुर्क करते हुए जब्तीकरण की कार्रवाई शुरू की है।
यूपी के हरदोई में मुठभेड़ दो अपराधी घायल
-पुलिस टीम को चकमा देकर तीन फरार, पुलिस तलाश में जुटी
यूपी के हरदोई जिले के थाना लोनार व थाना सवायजपुर पुलिस नें मुठभेड़ के दौरान बदमाश बिजेन्द्र व नेत्रपाल को घायल
अवस्था में गिरफ्तार किया है।जबकि तीन बदमाश पुलिस टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गये।
थाना सवायजपुर पुलिस के मुताबिक मत्तीपुर पुलिया के पास बदमाशों की घेराबन्दी की गई तो बदमाशों नें पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम नें जब आत्मरक्षार्थ कार्रवाई की तो महिला आरोपी देवी व बदमाश भूपराम घायल हो गये। पुलिस नें हरिराम सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 56 हजार रूपये नगद, तीन अवैध तमंचा औऱ जीवित व खोखा कारतूस बरामद किया।पुलिस नें घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा।पुलिस के मुताबिक पकड़े गये सभी अपराधी शातिर किस्म के हैं।इनमे से देवी के विरूद्ध जनपद गाजीपुर, कन्नौज के विभिन्न थानो में हत्या का प्रयास, चोरी, गैंगेस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट आदि के करीब दस मुकदमे दर्ज है। आरोपी भूपराम के विरूद्ध जनपद खीरी, गाजीपुर, शाहजहाँपुर के विभिन्न थानो में हत्या का प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट के साथ सात मुकदमेँ दर्ज है।इसके अलावा आरोपी बिजेन्द्र के विरूद्ध जनपद खीरी, शाहजहाँपुर के विभिन्न थानो में हत्या का प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट के करीब चार मुकदमे दर्ज है।
