- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS|| EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में कई पुलिस कप्तानों समेत दस आईपीएस अधिकारियों की प्रमोशन का रास्ता साफ हो गया है।
यह सभी आईपीएस अधिकारी 2012 बैच के अफसर हैं। विभागीय प्रोन्नति समिति की हाल ही में हुई उच्च स्तरीय बैठक में इन अधिकारियों को पुलिस उपमहानिरीक्षक रैंक पर प्रमोट करने पर मुहर लग गई है।
इन अफसरों में गोरखपुर के एसएसपी राजकरन नैय्यर और मेरठ के एसएसपी विपिन टाडा भी शामिल हैं। इस फैसले के बाद अब जल्द ही शासन की ओर से इन अधिकारियों की नई नियुक्तियों और प्रमोशन के आधिकारिक आदेश जारी कर दिए जाएंगे। इससे कई जिलों के पुलिस कप्तान भी बदल जाएंगे।
डीपीसी की बैठक में जिन प्रमुख नामों पर मुहर लगी है, उनमें वर्तमान में विभिन्न महत्वपूर्ण जिलों और इकाइयों की कमान संभाल रहे अधिकारी भी शामिल हैं।डीआईजी रैंक पर पदोन्नति मिलने के बाद इन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। डीआईजी बनने के बाद अधिकारियों को रेंज की कमान या मुख्यालय में महत्वपूर्ण पदों पर नई जिम्मेदारी दी जाती है। गोरखपुर, मेरठ और सहारनपुर जैसे बड़े जिलों में तैनात कप्तानों के प्रमोशन के बाद उन जिलों में नए एसएसपी की तैनाती की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है।
जिन अधिकारियों के नामों पर लगी मुहर,उनमें क्रमशः राज करन नैय्यर एसएसपी, गोरखपुर विपिन ताडा एसएसपी, मेरठ आशीष तिवारी एसएसपी सहारनपुर सुशील चंद्रभान एसएसपी एसटीएफ सोमेन वर्मा एसपी मिर्जापुर अभिषेक यादव एसपी पीलीभीत संकल्प शर्मा एसपी लखीमपुर खीरी यमुना प्रसाद डीसीपी नोएडा हेमराज मीना डीजीपी मुख्यालय लखनऊ और संतोष कुमार मिश्रा डीजीपी मुख्यालय लखनऊ शामिल हैं।2012 बैच के इन अधिकारियों के नामों पर सहमति उनके ट्रैक रिकॉर्ड, सेवा की अवधि और लॉ एंड ऑर्डर को संभालने के शानदार प्रदर्शन के आधार पर दी गई है। डीजीपी ऑफिस में तैनात हेमराज मीना और संतोष कुमार मिश्रा जैसे अधिकारियों को भी इस सूची में जगह मिली है, जो लंबे समय से मुख्यालय स्तर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
