- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
उसे गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक मथुरा जिले के थाना गोवर्धन पुलिस व क्राइम ब्रान्च की टीम ने गाठोली से देवसेरस जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने जबाबी कार्रवाई की आरोपी कैफ घायल हो गया,पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर व जीवित और खोखा कारतूस, एक मोटर साइकिल बरामद हुई। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जो थाना गोवर्धन पर दर्ज मुकदमें में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर जिला स्तर से 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।गैंगेस्टर एक्ट: राजेश यादव की 27 करोड़ से अधिक की सम्पति कुर्क
मीरजापुर पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी राजेश यादव उर्फ कल्लू यादव की अपराध से अर्जित की गई लगभग 27 करोड़ 60 लाख रूपये कीमत की सम्पत्ति को कुर्क करते हुए जब्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया है ,आरोपी राजेश यादव उर्फ कल्लू यादव निवासी नचनियाबीर थाना विन्ध्याचल का रहने वाला है।इसने अवैध रूप से करीब 27 करोड़ 60 लाख रूपये की सम्पत्ति को अर्जित किया है ।मिर्जापुर पुलिस ने इसे गैंगेस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत कुर्ककिया है ।
हापुड़ पुलिस ने छह बदमाशों को दबोचा,मॉल बरामद
हापुड़ जिले के थाना पिलखुवा पुलिस व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त टीम ने धौलाना रोड रूपवती इंटर कॉलेज के पास से छह आरोपियों अदनान ,ललित ,सावेद ,नावेद ,जिशान ,साबिर उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लूट की घटना का खुलासा किया है।पकडे गये आरोपियों के कब्जे से लूट के 62 लाख रूपये नगद, 05 मोबाइल फोन, 01 अवैध तमंचा 315 बोर व जीवित कारतूस और एक मोटर साइकिल व एक वरना कार बरामद किया है।पुलिस के मुताबिक बीती पंद्रह दिसंबर को थाना पिलखुवा क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था जिसको लेकर थाना पिलखुवा पर मुक़दमा दर्ज कर पुलिस इस घटना के अनावरण के प्रयास करने में लगी थी। गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद रूपया इसी घटना से सम्बन्धित है ।
