-विभिन्न विषयों पर अलग-अलग ग्यारह सत्रों में होंगे प्रस्तुतीकरण,45 पुलिस अफसर करेंगे आयोजन
-यूपी की पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, आधुनिक, पेशेवर, जवाबदेह और आमजन-केंद्रित बनाना सम्मेलन का लक्ष्य-डीजीपी
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 27 एवं 28 दिसंबर 2025 को पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन पुलिस मंथन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आमजन-केन्द्रित पुलिसिंग को और अधिक सुदृढ़ करने, तकनीक-समर्थ व आधुनिक पुलिस व्यवस्था विकसित करने तथा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं तत्पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्रों में प्रस्तुतीकरण दिए जाएंगे।वही पुलिस अधिकारी अलग अलग विषयो पर मंथन करेंगे। पुलिस मंथन में इन प्रस्तुतीकरण को 11 अलग-अलग सत्रों में विभाजित किया गया है। सत्रों का प्रस्तुतीकरण 11 वरिष्ठ नोडल आईपीएस अधिकारी एवं उनके सहयोगी 45 पुलिस अधिकारियों द्वारा किया जाएगा ।
पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित करते हुए डीजीपी राजीव कृष्ण ने कहा कि, यह मंथन सम्मेलन केवल एक औपचारिक बैठक नहीं है, बल्कि एक सुविचारित, लक्ष्य-आधारित और भविष्य को ध्यान में रखकर की गई पहल है। इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी, आधुनिक, पेशेवर, जवाबदेह और आमजन-केंद्रित बनाना है।
-11 सत्रों का होगा प्रस्तुतीकरण,विभिन्न मुद्दों पर होगा मंथन
डीजीपी राजीव कृष्णा नें कहा कि प्रस्तुतीकरण के 11 अलग-अलग सत्र आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 27 दिसम्बर 2025 (शनिवार) पूर्वाह्नन प्रथम सत्र में बीट पोलिसिंग विषय के पर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।वही द्वितीय सत्र में क्राइम अगेंस्ट वीमेन, चिल्ड्रन एंड ह्यूमन ट्रैफिकिंग विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।पुलिस मंथन में इसके अलावा तृतीय सत्र में पुलिस स्टेशन मैनेजमेंट एंड अपग्रेडशन विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।इसके अलावा 27 दिसम्बर 2025 (शनिवार) को अपराह्न सत्र चौथे सत्र में साइबर क्राइम्स विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।वही पुलिस मंथन के पांचवे सत्र में ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट, वेलफेयर, पुलिस बेहेवियर एंड ट्रेनिंग विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।वही पुलिस मंथन के छठे सत्र में प्रोसेक्युशन एंड परिसंस विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।सातवें सत्र में सीसीटीएनएस 2.0, न्याय संहिता एंड फॉरेनजिक्स विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।
आठवां सत्र रविवार को ,मेंडिजास्टर मैनेजमेंट, सिविल डिफेन्स एंड होम गार्ड्स विषय पर होगा प्रस्तुतीकरण
डीजीपी नें कहा कि 28 दिसम्बर 2025 (रविवार) को पूर्वाह्नन आठवां सत्र होगा। इस सत्र मेंडिजास्टर मैनेजमेंट, सिविल डिफेन्स एंड होम गार्ड्स विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।डीजीपी नें बताया कि नवें सत्र में लार्ज क्राउड मैनेजमेंट विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।इसके अलावा दशवे सत्र में इंटेलीजेंस एंड एमेर्जिंग चैलेंजस लाइक सोशल मीडिया औऱ एनजीओ एंड नेपाल बॉर्डर विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।
उत्तम प्रथाओं एवं नवाचारों पर होगा अनुपूरक सत्र
डीजीपी राजीव कृष्णा नें बताया कि पुलिस मंथन के ग्यारहवे सत्र में एंटी टेरर नारकोटिक्स ,कैटल – थेफ़्ट एंड अदर थेफ़्ट एंड अदर आर्गेनाइजेड क्राइम्स विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा ।वही 28 दिसम्बर 2025 (रविवार) अपराह्न सत्र में उत्तम प्रथाओं एवं नवाचारों पर अनुपूरक सत्र का आयोजन होगा।
