-प्रशासनिक लापरवाही से जनता बेहाल
- REPORT BY:A.S.CHAUHAN EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के बंथरा इलाके में स्थित हरौनी में ओवर ब्रिज का निर्माण कई वर्षों से अधर में
लटका हुआ है। प्रशासनिक उदासीनता और रेलवे विभाग की देरी के चलते यह परियोजना अब तक पूरी नहीं हो सकी है, जिससे स्थानीय निवासियों को रोजमर्रा की यात्रा में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस ओवर ब्रिज के अभाव में लोगों को 7 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता है, जो न केवल समय और ईंधन की बर्बादी कर रहा है, बल्कि वैकल्पिक मार्गों की हालत भी बद से बदतर हो गई है।हरौनी ओवर ब्रिज का निर्माण लंबे समय से चल रहा है, लेकिन रेलवे विभाग द्वारा रेलवे लाइन के ऊपर ब्रिज बनाने की अनुमति समय पर न दिए जाने के कारण काम कई महीनों तक ठप पड़ा रहा। इस देरी ने परियोजना को और पीछे धकेल दिया है। बनी मोहान मार्ग से हरौनी रेलवे स्टेशन के उस पार स्थित नरायनपुर, अमावां, कन्नी खेड़ा, गोदौली, नानामऊ जैसे कई गांवों के अलावा हसनगंज, मोहान, मलिहाबाद और अन्य इलाकों में आने-जाने वाले लोगों को अब डिफेंस कॉरिडोर होते हुए सहिजनपुर गांव का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। यह वैकल्पिक मार्ग इतना खराब हो चुका है कि यात्रा करना किसी चुनौती से कम नहीं है।सहिजनपुर गांव की सड़क की हालत बेहद दयनीय है। सड़क जगह-जगह उखड़ी हुई है, जिससे वाहनों को चलाना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी ने अपने मकानों के सामने लकड़ियां और अन्य सामग्री सड़क पर रख दी है, जो वाहनों के संचालन में बाधा पैदा कर रही है। गांव के अंदर की सड़क इतनी संकरी है कि दो गाड़ियां एक साथ नहीं निकल सकतीं। अगर एक तरफ से कोई वाहन आ रहा हो और दूसरी तरफ से दूसरा, तो दोनों को लंबे समय तक रुकना पड़ता है। एक स्थानीय निवासी ने बताया, “सफर तय करना नाकों चने चबाने जैसा हो गया है। एक तो रास्ता खराब, ऊपर से अतिक्रमण की वजह से और मुश्किलें बढ़ गई हैं।”इस समस्या के चलते लोगों को न केवल अतिरिक्त ईंधन खर्च करना पड़ रहा है, बल्कि समय की भी भारी बर्बादी हो रही है। वैकल्पिक मार्ग पर अवैध अतिक्रमण ने स्थिति को और जटिल बना दिया है, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। कई निवासियों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। एक अन्य ग्रामीण ने कहा, “ओवर ब्रिज का निर्माण कब पूरा होगा, यह कोई नहीं बता रहा। हमारी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं, लेकिन अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।”प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि रेलवे विभाग से अनुमति मिलने के बाद काम में तेजी लाई जा रही है, लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि यह सब बहाने हैं। यदि जल्द ही ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा नहीं हुआ, तो क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और बिगड़ सकती है।
पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ा
-मारपीट कर भागे, पुलिस ने थाने भेजा
29 जुलाई 2019 सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया था, जहां एक महिला ने अपने पति को
दूसरी लड़की के साथ अवैध संबंधों में पकड़ा। पीड़िता ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पति कमलेश यादव (पुत्र स्व. महेश यादव, निवासी चुन्नू खेड़ा पारा, लखनऊ) का एक लड़की से अवैध संबंध है।तहरीर के अनुसार 29 जुलाई 2019 को दिल्ली बेकर्स में कमलेश यादव एक युवती के साथ थे। पत्नी को देखते ही दोनों भागने का प्रयास करने लगे और मारपीट कर फरार होने की कोशिश की।पीडिता ने तुरंत 100 नंबर डायल कर पुलिस बुलवाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को महिला पुलिस की सुपुर्दगी में थाने भेज दिया।पीडिता का अपने पति कमलेश से पहले से मुकदमा चल रहा है। उन्होंने थानाध्यक्ष से उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर ले कर जांच शुरू कर दी है।
एयरपोर्ट चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे युवक को मारी टक्कर
-रीढ़ की हड्डी टूटी, दोनों आंखें और सिर पर गंभीर चोटें
राजधानी लखनऊ के एयरपोर्ट चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। 24 दिसंबर की शाम करीब 7 बजे तेज
रफ्तार और लापरवाही से चल रही कार (नंबर UP32NR5256) ने पैदल घर लौट रहे युवक रासिद को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रासिद की रीढ़ की हड्डी टूट गई, जबकि दोनों आंखों, सिर और शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं।रासिद अपनी बहन अन्नो खातून के साथ नादरगंज स्थित रुस्तम विहार कॉलोनी से कानपुर रोड, चिल्लावां स्थित घर पैदल लौट रहा था। चूड़ी की दुकान लगाने वाले रासिद को तुरंत लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हाईटेक अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं और मरीज को यहां रखना जोखिम भरा है। फिलहाल रासिद की हालत बिगड़ रही है।मृतक की मां अफजोन ने सरोजनीनगर कोतवाली में तहरीर देकर कार मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और मानवीय सहायता की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरोजनीनगर में भूमि विवाद, JCB से बाउंड्रीवॉल तोड़ने को लेकर मारपीट का आरोप
सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक भूमि विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित अमित कुमार (28 वर्ष) ने अदालत में
आवेदन देकर आरोप लगाया है कि पड़ोसी अनिल प्रताप, सुरेंद्र प्रताप, शिवकुमार और मिथिलेश कुमारी ने 20 जुलाई 2025 की रात JCB मशीन की मदद से उनकी प्लॉट की चार फीट ऊंची बाउंड्रीवॉल तोड़ दी।अमित कुमार के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2017 में खसरा नंबर 2796 का 1361 वर्ग फीट प्लॉट 9 लाख रुपये में अनिल कुमार रावत से रजिस्ट्री कराकर खरीदा था। इसके बाद अपना नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराया और प्लॉट पर करीब 30 हजार रुपये खर्च कर बाउंड्रीवॉल बनवाई।घटना की रात जब वे सूचना पर प्लॉट पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें रोका, मारपीट की और गले में पहनी सोने की चेन छीन ली। आरोपियों ने धमकी दी कि प्लॉट पर कब्जा कर रहे हैं और दोबारा आए तो जान से मार देंगे।पीड़ित ने 21 जुलाई को थाने में शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में पुलिस कमिश्नर को भी आवेदन दिया, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। अब अमित कुमार ने JM III कोर्ट में धारा 173(4) BNSS के तहत आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की थी। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सरोजनीनगर में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण
-कम्बल वितरण और तहरी भोज का आयोजन
रविवार को सरोजनीनगर की न्यू हनुमान पुरी, गली नंबर-8 स्थित श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के
‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर कम्बल वितरण और तहरी भोज का भी आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विजय गुप्ता (सोनू) ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और महिला आयोग सदस्य प्रियंका मौर्य मौजूद रहीं। कार्यक्रम में पत्रकार आनंद सिंह चौहान, धर्मेंद्र तिवारी, संतोष उपाध्याय, अमर सिंह चौहान, के.के. श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष, पार्षद गीता देवी गुप्ता, पार्षद राम नरेश रावत, विपिन सिंह, राकेश सिंह, रितेश यादव, जितेंद्र कुमार (जीतू) समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय महिलाएं उपस्थित रहीं।ठंड से राहत देने के लिए जरूरतमंदों को कम्बल बांटे गए। साथ ही तहरी भोज में स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही।विजय गुप्ता (सोनू) ने कहा कि महाबली ट्रेडर्स के तत्वावधान में यह आयोजन जनसेवा की भावना से किया गया। उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ वर्षों के सहयोग का जिक्र करते हुए कहा कि आगे भी बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर जनकल्याण के कार्य कर रही है, जो सराहनीय है।
युवाओं को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का संदेश
-राजनीति में सक्रिय होकर अपना भविष्य सुरक्षित करें
सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया पर देश के युवाओं के नाम एक
प्रेरणादायक संदेश जारी किया। इसमें उन्होंने युवाओं से राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया और उनके भविष्य को मजबूत बनाने के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए।डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “अगर युवा राजनीति से दूर रहेंगे, तो राजनीति युवाओं के भविष्य से दूर नहीं रहेगी—बल्कि युवाओं का भविष्य राजनीति से दूर हो जाएगा।” उन्होंने जोर देकर कहा कि राजनीति सिर्फ सत्ता का खेल नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार, तकनीक, पर्यावरण, कानून और अवसरों से जुड़े उन महत्वपूर्ण फैसलों का केंद्र है, जो युवाओं के अगले 30-40 सालों को आकार देते हैं।युवाओं की राजनीति में भागीदारी क्यों जरूरी है?विधायक ने कहा कि फैसले युवाओं के भविष्य से सीधे जुड़े हैं—शिक्षा, नौकरियां, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), स्टार्टअप और शहरों का विकास।राजनीति में खाली जगह नहीं रहती; अगर योग्य और जागरूक युवा दूर रहेंगे, तो अवसरवादी इसे भर लेंगे।भारत विश्व का सबसे युवा देश है और लोकतंत्र में संख्याबल ही असली ताकत है।सोशल मीडिया पर सक्रियता राजनीति का विकल्प नहीं; असली बदलाव संविधान, कानूनों और बजट से आता है।
डॉ. सिंह ने युवाओं को भविष्योन्मुखी बनने की प्रेरणा दीबहुमुखी कौशल विकसित करें, खासकर AI, तकनीक और हरित कौशलों में; आजीवन सीखने की आदत डालें।संविधान और कानूनों की गहरी समझ बनाएं, अपने अधिकारों-कर्तव्यों को जानें और संस्थाओं का सम्मान करें।मतदान जरूर करें, नेताओं से सवाल पूछें और उनकी जवाबदेही सुनिश्चित करें।जमीनी स्तर पर जुड़ें—छात्र संघों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय निकायों से।तर्कपूर्ण राय बनाएं और फेक न्यूज से दूर रहें।शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें—खेल, फिटनेस अपनाएं और नशे से दूरी बनाएं।
घने कोहरे से एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित,कई फ्लाइट्स घंटों लेट
राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर घने कोहरे ने विमान परिचालन को बुरी तरह प्रभावित
किया है। कई घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है।
हैदराबाद से इंडिगो की उड़ान लगभग डेढ़ घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। इसी तरह चेन्नई, बेंगलूरु और पटना से आने वाली फ्लाइट्स करीब एक घंटे लेट रहीं। प्रस्थान करने वाली उड़ानों पर भी कोहरे का बुरा असर पड़ा। मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट 6E-6938 दो घंटे, दिल्ली की 6E-758 डेढ़ घंटे से ज्यादा और गुवाहाटी की 6E-146 भी करीब दो घंटे देरी से रवाना हुई।सबसे ज्यादा परेशानी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को हुई, जब रियाद से आने वाली फ्लाइट XY-334 लगभग पांच घंटे लेट रही। यात्री एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करने को मजबूर हुए।
