-समय पर पुलिस पहुँचती तो पकड़े जाते चोर,डायल 112 पर सूचना के बावजूद नहीं पहुंची फोर्स
- REPORT BY:A.S.CHAUHAN
- EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
चोरों ने निशाना बनाया, लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी की सतर्कता से चोरी की वारदात टल गई। हालांकि, घटना की सूचना डायल 112 पर देने के बावजूद पुलिस की ओर से कोई कार्यवाही नहीं की गई, जो पुलिस की निष्क्रियता और अपराधों के प्रति उदासीनता को उजागर करती है। इस घटना ने स्थानीय निवासियों और बिजली विभाग के कर्मचारियों में पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।ई-रिक्शा की टक्कर से युवक गंभीर घायल
-हाथ कटा, पैर दो जगह से टूटा; चालक फरार
(नंबर UP32BT6549) ने खड़ी मोटरसाइकिल से सटकर खड़े युवक साहिल कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साहिल की हालत बेहद गंभीर हो गई।सरोजनी नगर में हिट एंड रन हादसा,साइकिल सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल; अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी
पुलिसकर्मी रवीन्द्र दुबे को अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रवीन्द्र दुबे के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।रवीन्द्र दुबे 91 बटालियन द्रुत कार्य बल (आरएसी) लखनऊ में तैनात हैं और गौरी विहार सरोजनी नगर के निवासी हैं। घटना 03 जनवरी को शाम करीब 6 बजे हुई, जब वे सब्जी खरीदकर घर वापस जा रहे थे। अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही से तेज गति से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रवीन्द्र की पत्नी अंजू दुबे को दी। अंजू तुरंत मौके पर पहुंची और घायल पति को पहले लोकबंधु अस्पताल ले गईं, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल रेफर कर दिया। अपोलो अस्पताल में उनका इलाज जारी है, लेकिन हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सरोजनीनगर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित
-69 शिकायतों में से 8 का मौके पर निस्तारण
किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं।समाधान दिवस में कुल 69 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 08 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व, पुलिस, विकास, नगर निकाय, बिजली विभाग, जल आपूर्ति, भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद तथा अन्य विभागों से जुड़े मामले शामिल थे।उपजिलाधिकारी अंकित शुक्ल ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शेष प्रकरणों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की मासिक बैठक संपन्न
बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव ने की, जबकि संचालन शशिलेन्द्र यादव ने किया।बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत एवं जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने अपने संबोधन में SIR के प्रथम चरण में किए गए कार्य की सराहना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। साथ ही, 6 जनवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले SIR के दूसरे चरण में प्रत्येक बूथ पर ASD सूची का गहन निरीक्षण करने, अधिक से अधिक वोट बचाने तथा नए वोटर बढ़ाने में एक-दूसरे का सहयोग करने का आह्वान किया।सरोजनीनगर सीएचसी में अंधेरा, जलभराव से मरीज परेशान
जिससे रात के समय पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहता है। यहां 24 घंटे मरीजों और उनके तीमारदारों की आवाजाही रहती है। दिन में ओपीडी बंद होने के बाद मुख्य गेट बंद कर दिया जाता है, इसलिए रात में केवल इमरजेंसी गेट से ही प्रवेश होता है।इसके अलावा सरोजनीनगर, बंथरा और बिजनौर थाना क्षेत्र की पुलिस रात में घायलों और अभियुक्तों को मेडिकल परीक्षण के लिए यहीं लाती है। अंधेरे के कारण किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। लोगों का कहना है कि इस समस्या से सुरक्षा को खतरा है और अप्रिय घटना घटित हो सकती है।राजेश्वर सिंह का विशाल कंबल वितरण अभियान
-सरोजनीनगर में विधानसभा क्षेत्र ठंड में गर्माहट
कड़ाके की सर्दी के बीच सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। सोमवार को
भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने आशियाना स्थित निवास पर बड़े पैमाने पर कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सभी 6 मंडलों के 150 से अधिक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा समाज के प्रबुद्ध नागरिकों को 10 हजार कंबल सौंपे गए, ताकि वे इन्हें क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाएं।यह अभियान विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की वार्षिक परंपरा का हिस्सा है। ठंड के मौसम में हर साल चलाए जाने वाले इस कार्यक्रम में इस वर्ष अब तक 25 हजार से अधिक कंबल वितरित हो चुके हैं। अभियान की खासियत यह है कि इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ तारा शक्ति केंद्र की संचालिकाएं और समाज के जागरूक नागरिक भी शामिल हैं, जिससे यह एक जनआंदोलन का स्वरूप ले चुका है।विधायक का संकल्प स्पष्ट है—समाज के अंतिम व्यक्ति तक ठंड से राहत पहुंचे और कोई भी असहाय या अकेला न रहे।इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद सत्र भी हुआ, जिसमें जनसमस्याओं को सुना गया और समाधान के निर्देश दिए गए। साथ ही, सरेयां चंद्रावल की मेधावी छात्रा पल्लवी गौतम को लैपटॉप भेंट कर सम्मानित किया गया।
